आज का राशिफल | Today Horoscope in Hindi – 26 March 2023

aaj ka rashifal

आज का तुला राशिफल

प्रेम को व्यक्त करना अच्छी बात है लेकिन अति उत्साही होने से बचें कई बार ज्यादा उत्साह दिखाकर आप कुछ ऐसा कर देते हैं जिससे आपका संगी आहत हो सकता है। अपने लवमेट के साथ कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं तो अपने पहनावे का ख्याल रखें। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और इसकी वजह से आपको थोड़ी प्रसन्नता अवश्य होगी। लेकिन दूसरी ओर आप अपने अटके हुए कामों में धन लगाएंगे जिससे पैसा पानी की तरह बहेगा। यह स्थिति थोड़ी चिंताजनक हो सकती है। इसलिए इसके प्रति अवश्य सतर्क रहें। पारिवारिक जीवन में आज ज्यादा उथल-पुथल देखने को नहीं मिलेगी। आज आप बहुत सक्रिय रहेंगे और घर के उन कामों को करवाने में सक्षम होंगे जो लंबे समय से अटके हुए थे। आज आप घर के छोटे सदस्यों को बड़ी जिम्मेदारियां दे सकते हैं।

कारोबारियों को केवल नफे- मुनाफे के बारे में ही नहीं सोचना चाहिए बल्कि कभी-कभी लोगों की सेवा और दान भी करना चाहिए। भले ही इस काम से आपको आर्थिक मुनाफा न हो लेकिन इससे आपको मानसिक शान्ति मिलती है जो जीवन में बहुत जरुरी है। इस राशि के नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को आज अपना प्रदर्शन सुधारने की जरूरत है अगर आपको अपनी कमियां नहीं दिखती तो आप किसी विश्वास पात्र सहकर्मी से बात कर सकते हैं। अगर आपको अपनी कमियां पता लग गईं तो आप उनमें सुधार करके बेहतर काम कर सकते हैं।स्वास्थ्य के लिए आज का दिन बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है। आज अपनी किसी समस्या को लेकर मानसिक तनाव का सामना कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में अपना ध्यान मनोरंजन में लगाया जा सकता है।

आज तुला राशि का शुभ अंक :- 6

आज का वृश्चिक राशिफल

इस राशि के वो जातक जो प्रेम संबंधों में हैं आज थोड़े चंचल हो सकते हैं। आज आप अपने प्रेमी के साथ समय बिताने के लिए कई तरह की तिगड़म भिड़ा सकते हैं। अगर आपका प्रेमी किसी वजह से आपसे नहीं मिल पा रहा है तो आप खुद ही उसके पास जा सकते हैं। मेरी आपको सलाह रहेगी कि आज ऐसा काम करने से बचें जिससे आपके प्रेमी का दिल दुखे। आज संभावना है कि आपके पिता जी आपसे किसी आर्थिक सहयोग की मांग कर लें जिसके चलते आपका बजट ऊपर-नीचे हो जाए।

परिवार में आज गृह क्लेश के संकेत मिल रहे हैं लिहाज़ा इस ओर आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। परिजनों के बीच आज सामंजस्य में कमी देखी जा सकती है। आज आपको अपने कार्य स्थल पर रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। ये रुकावटें आपके काम को प्रभावित कर सकती हैं। आज आप ऊर्जा से लबरेज़ होंगे- आप आज जो भी काम करेंगे उसे दिये गये वक्त से आधे टाइम में खत्म कर देंगे।

आज वृश्चिक राशि का शुभ अंक :- 5

आज का धनु राशिफल

प्रेम प्रसंग में पड़े जातकों को आज ये बात समझने की ज़रूरत होगी कि आपके प्रियतम को सबसे ज्यादा आपके समय की ज़रूरत होती है। उनकी यही उम्मीद आप कहीं न कहीं पूरा कर पाने में असमर्थ हो रहे हैं। जिससे आप दोनों में दूरी आ रही है। आज आपको इन्हीं दूरियों को कम करने के लिए बातचीत करने की ज़रूरत होगी। आर्थिक परेशानियों के चलते आपको आलोचना और वादविवाद का सामना करना पड़ सकता है- ऐसे लोगों से न कहने के लिए तैयार रहें, जो आपसे ज़रूरत से ज़्यादा उम्मीदें लगाए हों। आज आपको अपनी वाणी पर ख़ास तौर पर संयम बरतने की कोशिश करनी होगी। अक्सर हम गुस्से में अपनों को कई बार कुछ ऐसा बोल जाते हैं जिसका पछतावा हमें ताउम्र रहता है इसलिए आज आपको कोशिश करनी होगी कि आपके आस पास के लोग और आपके करीबी आपकी किसी बात से दुखी न हो जाएं।

करियर के लिहाज से आज का दिन फ्रेशर्स के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। आज आपके काम की तारीफ होगी और आपको कुछ ऐसे अवसर प्राप्त होंगें जो आपके करियर में आपको नया मुकाम देंगें। दूसरी तरफ नए बिजनेस की शुरुआत के लिए भी आज का दिन ख़ास महत्वपूर्ण है, आज आप अपने नए बिजनेस की नीवं बिना किसी तनाव के रख सकते हैं। अपनी सेहत में अच्छे बदलाव देखना चाहते हैं तो आज ज्यादा तले-भुने पदार्थों को न खाएं।

आज धनु राशि का शुभ अंक :- 1

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का मकर राशिफल

प्रेमियों के लिए आज का दिन उदासीनता पूर्ण बीत सकता है, पार्टनर के साथ आपकी लड़ाई हो सकती है। आज आपके पास धन का आगमन होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुका हुआ धन आपके पास आ सकता है तथा आय के स्रोत में भी वृद्धि हो सकती है। आर्थिक लाभ के लिए आज किया गया निवेश आपके लिए फायदेमंद होगा। घर से आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। इसके अलावा व्यापार से आपको अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन के लिए आज का दिन सामान्य से कुछ कम ही अनुकूल रहेगा और आपको अपने निजी जीवन से कुछ असंतुष्टि हो सकती है।

वहीं कार्यक्षेत्र की बात करें तो, आज के दिन इस क्षेत्र में आपको अच्छे फल की प्राप्ति हो सकती है। आईटी क्षेत्र में कार्यरत जातकों को आज अधिक लाभ मिल सकता है। कार्यस्थल पर आज आपको कोई नई जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। नई जिम्मेदारी को सहर्ष स्वीकार करें और करियर में आगे बढ़ने के लिए ख़ुद को नई जानकारी से अपडेट रखें। करियर एवं निजी जीवन के बीच तालमेल को बिठकर चलें। क़ारोबार में बहुत हद तक आज आपको लाभ मिल सकता है। परंतु व्यापार में नैतिकता का विशेष ध्यान रखें। इससे आपको भले ही त्वरित लाभ न मिले लेकिन दीर्घावधि में अवश्य ही लाभ की प्राप्ति होगी। आज स्वास्थ्य के लिहाज़ से दिन बहुत अच्छा नहीं है। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। आपको अपच, गैस अथवा पेट से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज अधिक काम के चलते आपको थकान महसूस हो सकती है। इसके अलावा आज आप आलसी भी हो सकते हैं। इससे आपका कार्य प्रभावित हो सकता है। सेहत को फिट बनाए रखें और आवश्यकता से अधिक भोजन न करें।

आज मकर राशि का शुभ अंक :- 4

आज का कुम्भ राशिफल

प्रेम जीवन में रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए आपको कुछ कदम उठाने की आवश्यकता है। यदि साथी को आप समय नहीं दे पा रहे हैं तो उनके लिए समय निकालें। अन्यथा उनकी ये शिकायत बढ़ सकती है। आज आपका आर्थिक जीवन सामान्य रहेगा। हालाँकि आपके ख़र्चों में वृद्धि की संभावना है। ऐसी स्थिति में संभलकर धन ख़र्च करें। धन के लेन-देन में हर तरह की ज़रुरी सावधानी बरतें। किसी ऐसे शख़्स को धन देने से बचें जिस पर आपको भरोसा न हो। परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को आज आपको समझना चाहिए परिवार से अलग-थलग रहना ठीक नहीं है। हो सके तो घर के बड़ों से बातें करें और उनके विचारों से जीवन के अनुभवों को जानने की कोशिश करें। इससे आपसी संबंध तो सुधरेंगे ही साथ ही आपको कुछ नयी बातें भी जानने को मिलेंगी।

कारोबारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आज भले ही आपको बहुत ज्यादा मुनाफा न हो लेकिन आपको हानि भी नहीं होगी। किसी करीबी व्यक्ति की सलाह आज आपको कारोबार की कई परेशानियों को दूर करने में मदद कर सकती है। नौकरी पेशा से जुड़े लोग आज कार्यक्षेत्र में खिले-खिले रहेंगे आज आपके चेहरे की मुस्कान कई लोगों को आकर्षित कर सकती है। आपके सीनियर्स भी आज आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। जो लोग नौकरी की तलाश में लगे हैं उन्हें आज नौकरी मिल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से आज का दिन बेहतर रहेगा और इसीलिए आज आप खुद को शारीरिक रूप से फिट महसूस करेंगे।

आज कुम्भ राशि का शुभ अंक :- 5

आज का मीन राशिफल

आज प्रेम प्रसंग में पड़े लोग अपनी भावनाओं को अपने पार्टनर के सामने व्यक्त कर सकते हैं। अगर आप भी ऐसा करने जा रहे हैं या करने पर विचार कर रहे है तो ये करना आज सबसे अच्छा है क्योंकि आज इससे आपके प्रेमी का विश्वास आपमें बढ़ेगा और वो भी अपने दिल की बातें खुलकर आपके सामने रखेगा। आज आपको धन की कमी महसूस हो सकती है, जिसके चलते आप किसी से उधार पैसे लेने का विचार कर सकते हैं। आप एक जिम्मेदार व्यक्ति हैं और अपने परिवार के प्रति अपनी सभी जिम्मेदारियों को भली-भांति समझते हैं और उन्हें पूरा करने का प्रयास भी समय-समय पर करते रहते हैं। आज आपको इसका प्रतिफल मिलेगा और आपके परिवार के लोग भी आपको भरपूर स्नेह देंगे और परिवार के भले के लिए आपके द्वारा किए गए कार्यों के लिए आपको भरपूर सम्मान देंगे और आपकी प्रशंसा करेंगे।

क़ारोबार से जुड़े जातकों के लिए आज शुभ दिन रह सकता है। आज आप व्यापार में कोई ऐसा समझौता कर सकते हैं जिसका आपको आगे चलकर लाभ मिलेगा। यदि आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो अपने बिजनेस पार्टनर के साथ अच्छे संबंध बनाकर चलें। नौकरी पेशा लोग भी आज कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। आज के दिन सेहत का मिजाज थोड़ा बदल सकता है खुद को स्वस्थ रखने के लिए आज योग का सहारा लें इससे न केवल आपका शरीर बल्कि आपका मन भी स्वस्थ रहेगा।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 2

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – एस्ट्रोगणित:होरोस्कोप,पंचांग ऍप

Related posts