अल्लाह के बंदे से लेकर कर हर मैदान फतेह तक,ये गाने है सदाबहार गाने

ये हैं बॉलीवुड के आईकोनिक सॉन्ग

गानों से सभी का गहरा नाता होता है। कुछ गाने चाहे कितने भी पुराने क्यों न हो वो सभी की जुवान पर चढ़े ही रहते है। आपके हर मूड के लिए आपको गाने मिल जाते है, चाहे आप सेड हो हैप्पी हो हर मूड के लिए सॉन्ग भरपूर है।कुछ ऐसे गाने होते है जो हर मौसम में पसंद आते है। आइए जानते है कौन से सॉन्ग है जो लोगों के दिलों में हमेशा से ही छाए हुए है।

जिंदगी कैसी है पहेली

जिंदगी कैसी है पहेली

बॉलीवुड के हेंडसम मैन कहे जाने वाले राजेश खन्ना की फिल्मों की दिवानगी देखते ही बनती थी। राजेश इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार थे।इन्होंने कई एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी। उनकी फिल्म आनंद के डायलॉग हो या गाना सभी के दिलों में चढ़ा है।फिल्म ‘आनंद’ का ये गाना सुनकर आप आसानी से जिंदगी के उतार-चढ़ाव को समझ सकते हैं। इस गाने को मन्ना डे ने गया था। गाने को सलिल चौधरी ने संवारा है। ये आज भी एक अलग सा सुकून देता है। और इस पीढ़ी के युवा भी इसे खूब पसंद करते हैं।

जिंदगी की यही रीत है

जिंदगी की यही रीत है

यू तो अनिल कपूर और उनकी भाभी पहली वोमेन सुपर स्टार श्री देवी ने कई हिट फिल्में दी है लेकिन मिस्टर इंडिया को कभी कोई नहीं भुला सकता है। इस फिल्म की पॉपुलरिटी देखने के बाद ही मेकर्स ने इस फिल्म का सिक्वल बनाने की सोची। जिंदगी की यही रीत है गाना हमेशा से ही लोगों का पसंदीदा रहा है। इस गाने को किशोर कुमार ने गाया था। लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने गाने को संवारा था। वहीं, जावेद अख्तर ने इस गाने को लिखा था।

यहां के हम सिकंदर

यहां के हम सिकंदर

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान की कोई भी फिल्म हो या गाना वह अक्सर सुपर हिट होता ही है।80 और 90s के दौर में आमिर ने कई सुपरहिट फिल्में दी जिनके गाने आज तक लोगों की जुबान पर चढ़े है। अमीर और आयशा जुल्का स्टारर फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ फिल्म के इस गाने को उदित नारायण और साधना सरगम ने गया था। इस गाने में जतिन ललित ने म्यूजिक दिया है। यह गाना आज तक सुपरहिट गानों की लिस्ट में आता है।

अल्लाह के बंदे हंस दे

अल्लाह के बंदे हंस दे

कैलाश खेर की आवाज के सभी दीवाने है, इनकी आवाज की गहराई में वो जादू है जो किसी को भी गाने में खो जाने को मजबूर कर दे। यू तो कैलाश ने कई गाने गए है लेकिन फिल्म ‘वैसा भी होता है’ के अल्लाह के बंदे वाला ये गाना कैलाश खेर, परेश कामत और नरेश कामत ने गाया है। इस गाने को सदाकत हुसैन ने लिखा था और म्यूजिक अभिनव धार ने दिया था। ये गाना आपको जोश से भर देगा।

आजादियां पैरों की बेड़ियां

आजादियां पैरों की बेड़ियां

नए गाने भी लोगो के दिलों में छा रहे है फिल्म ‘उड़ान’ का ये गाना सुनकर आप रिफ्रेश हो जाएंगे और बेहद पॉजिटिव महसूस करेंगे। इस गाने को अमित त्रिवेदी ने गया है। म्यूजिक भी अमित त्रिवेदी ने ही दिया है। लोगों को आगे बढ़ाने के लिए यह गाना अक्सर सुना जाता है।

आशाएं

आशाएं

आप अपने जीवन में हार चूकें है और हर जगह से आपको निराशा ही मिल रही है तो फिल्म ‘इकबाल’ का गाना आशाएं आपको आगे बड़ाने में मदद करेगा।ये गाना केके और क्लिंटन सेरेजो ने गाया है। गाने को सलीम-सुलेमान की जोड़ी ने संवारा है। इरफान सिद्दकी की कलम से निकला ये गाना आपको आशावादी रहने के लिए प्रोत्साहित करेगा।कर हर मैदान फतह संजय दत्त की लाइफ पर बनी फिल्म ‘संजू’ का ये गाना सुखविंदर और श्रेया घोषाल ने गाया था। विक्रम मोन्ट्रोसे ने म्यूजिक दिया था। गाना सुनने के बाद बेशक आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे और आप कुछ कर गुजरने के जुनून से भर उठेंगे।

चले चलो

चले चलो

भारत की पहली फिल्म जो ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई थी वह थी फिल्म लगान।यह फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई आमिर खान स्टारर ये गाना एआर रहमान ने दिया है, जिसे जावेद अख्तर ने अल्फाज दिए थे। इस फिल्म की तरह ही इसके गाने को भी बहुत पसंद किया गया।

चक दे इंडिया

‘चक दे इंडिया’

‘चक दे इंडिया’ का ये टाइटल सॉन्ग अपने समय में सबकी जुबान पर था। इसे सुखविंदर व सलीम मर्चेन्ट ने गाया था और इस गाना में म्यूजिक भी सलीम-सुलेमान की जोड़ी ने दिया है। इस गाने को लोग आज भी इतना पसंद करते हैं कि देश के नाम जब भी कोई सम्मान जुड़ता है तो इसे बजाते हैं।

जय हो

जय हो

फिल्म ‘स्लमडॉग मिलिनेयर’ का ये गाना जुनून वाला है। इस गाने को एआर रहमान, सुखविंदर सिंह, तन्वी शाह और महालक्ष्मी अय्यर ने गाना गाया है। गाने में म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है। वहीं, गुलजार ने इस गाने को लिखा है।इस गाने को ऑस्कर अवार्ड भी मिल चूका है।

Related posts