आज का राशिफल | Today’s Horoscope in Hindi – 30 March 2023

आज का राशिफल

आज का तुला राशिफल

आज के दिन अपने प्रियतम से ना मिलें तो बेहतर होगा और यदि मिलना ही हो तो बहुत थी सीमित समय के लिए मिलें और केवल काम की बात करें। एक बात आपको और ध्यान में रखनी चाहिए कि एक तरफा प्यार आपके लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए यदि आप किसी के साथ एक तरफा प्यार में हैं तो बेहतर होगा उससे दूर रहें अन्यथा बड़ी परेशानी से घिर सकते हैं। धन के मामले में आज का दिन बेहतरीन रहेगा और आपको आमदनी में वृद्धि प्राप्त होगी। आज आप चाहें तो धन का निवेश भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में तनाव का माहौल रह सकता है। हालाँकि आप सरल संवाद के ज़रिए इस तनाव को दूर कर सकते हैं।

इस राशि के कारोबारी आज के दिन अपने धन का सही इस्तेमाल कर सकते हैं। आज आप किसी धार्मिक कार्य में धन निवेश कर सकते हैं इस निवेश से भले ही आपको धन लाभ न हो लेकिन इससे आपको मानसिक शान्ति अवश्य मिलेगी। नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के जातक आज कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। आज के दिन आप किसी को दिखाने के लिए नहीं बल्कि अपनी आत्म संतुष्टि के लिए काम करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति आपकी सोच में आज सकारात्मक बदलाव आ सकता है। आज आपका कोई दोस्त आपको योग के फायदों के बारे में समझा सकता है। योग को जीवन में लाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

आज तुला राशि का शुभ अंक :- 7

आज का वृश्चिक राशिफल

प्यार में पड़े लोगों को आज अपनी गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड से धोखा मिल सकता है। लिहाजा आज हम आपको यही सलाह देते हैं कि थोड़े चौकन्ने रहें और इंसान की पहचान करें। झूठे प्यार की दुहाई आप लंबे समय तक नहीं दे सकते हैं इसलिए इंसान की पहचान होना बहुत ही आवश्यक है। आज आपको उन लोगों से मदद मिलेगी, जिन्हें आप पहले से जानते हैं। यह मदद आर्थिक रूप से हो सकती है और उनकी सहायता से आपको अपनी आमदनी के लिए नए स्रोत प्राप्त होंगे। आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा और कुछ खर्चे ऐसे होंगे जो ज़बरदस्ती आपको करने पड़ेंगे। लेकिन इस सब के बावजूद आपकी आमदनी काफ़ी रहेगी और आपको कोई भी आर्थिक परेशानी नहीं आएगी। आज के दिन अपने पैसे को किसी अन्य महत्वपूर्ण कार्य में भी लगाएँ और अपना वित्तीय प्रबंधन ऐसा करें कि आपका कोई काम पैसे के लिए ना अटके। पारिवारिक जीवन में आज आपको उचित परिणाम मिलेंगे। घर के किसी सदस्य की वजह से आपको अपनी क्षमताओं का पता चलेगा। जो लोग अपने परिवार से दूर रह रहे हैं उन्हें आज अपने परिवार की याद सता सकती है और शाम का वक्त अपने परिजनों के साथ बातें करने में बिता सकते हैं।

कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ आपका दिन अच्छा बीत सकता है। हालाँकि कुछ सहकर्मी आपके ख़िलाफ़ भी कोई साज़िश रच सकते हैं। साझेदारी में किसी नई परियोजना को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। इससे सभी को मुनाफ़ा होगा। लेकिन साझेदार से हाथ मिलाने से पहले भली-भांति विचार कर लें। कारोबार में परिस्थितियाँ कम अनुकूल रह सकती हैं। सेहत के लिहाज से देखा जाए तो डायबिटीज और अस्थमा के मरीजों को आज अपना ख़ास ध्यान रखने की आवश्यकता है। विशेष रूप से डायबिटीज के मरीज आज मीठे से बिल्कुल दूर रहें। स्वाद के चक्कर में आपकी तबीयत खराब हो सकती है।

आज वृश्चिक राशि का शुभ अंक :- 3

आज का धनु राशिफल

इस राशि के जो जातक प्रेम संबंधो में पड़े हैं आज वो अपने लवमेट को किसी बात को लेकर टोक सकते हैं अगर आपकी बात सही हुई तो साथी आपकी बात को मान भी जाएगा। जो लोग अभी तक प्रेम संबंधों में नहीं पड़े हैं आज के दिन किसी से उनकी आँखें चार हो सकती हैं। आज के युग में पैसा हर व्यक्ति की ज़रूरत है जिसके पास जितना पैसा हो उसे उतना कम लगता है। पैसा ऐसी चीज़ है जिसे पाने के लिए ही हर व्यक्ति मेहनत से लेकर शॉर्टकट तक अपना जाता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आपको सलाह दी जाती है कि आज आप पैसा कमाने की चाह में कुछ भी ऐसा न कर बैठे जिसका पछतावा आपका आजीवन हो। पारिवारिक जीवन में वैसे तो किसी तरह की उथल-पुथल नहीं होगी लेकिन किसी प्रिय की नाराजगी आपको परेशान कर सकती है।

कारोबारियों को आज के दिन कोई भी ऐसा सौदा करने से बचना चाहिए जिसके बारे में उनको पूरी जानकारी नहीं है। मुनाफा कमाने के चक्कर में ऐसा न हो कि आप किसी बड़ी मुसीबत में पड़ जाएं। नौकरीपेशा से जुड़े इस राशि के लोग आज खुद को हर स्थिति में औरों से बेहतर साबित करने की कोशिश कर सकते हैं। आपके प्रयास अच्छे हैं लेकिन किसी भी काम को इसलिए न करें कि आपको औरों से बेहतर दिखना है बल्कि खुद की नज़रों में बेहतर बनने के लिए काम करें।
मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते वक़्त आपको हिम्मत और मज़बूती दिखाने की ज़रूरत है। सकारात्मक रवैये के माध्यम से आप आसानी से इन बाधाओं को पार कर सकते हैं।स्वास्थ्य को लेकर आज के दिन आप सचेत रहेंगे और सुबह के वक्त किसी पार्क में जाकर योग इत्यादि कर सकते हैं।

आज धनु राशि का शुभ अंक :- 4

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का मकर राशिफल

प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन फलदायी नहीं है, आज आपके द्वारा किये गए सभी प्रयास धरे के धरे रह जाएंगे। इसलिए आज का दिन रोमांस के लिए आपके पक्ष में नहीं है। किसी भी प्रकार के मतभेद की स्थिति उत्पन्न होने पर उससे बचने का प्रयास करें और ना की उसका हिस्सा बनें। आर्थिक दृष्टि से संबंधित मामलों में आज आपको सफलता हाथ लग सकती है। यदि आप ज़मीन-जायदाद से जुड़े किसी मामले में सरकारी पचड़े में उलझें हैं तो आज कुछ हद तक आपकी ये उलझन दूर होगी। आज आपके पास किसी जगह से धन की प्राप्ति होगी। ऐसे में आपको भी अपने धन को सही जगह इस्तेमाल करना होगा। घर के बच्चे बहुत चंचल होते हैं, जिसे चलते घर पर जैसा वातावरण वो घर-परिवार में देखते हैं उसका असर उनपर वैसा ही पड़ता है। इसलिए आज आपको कोशिश करनी होगी की घर का माहौल बच्चों के सामने बिगड़ने न पाए।

कारोबारियों को आज अपने कारोबार से जुड़ी छोटी-छोटी समस्याओं को दूर करने के लिए प्रयास करने चाहिए। इसके लिए आप अपने कर्मचारियों से भी सलाह ले सकते हैं। नौकरी पेशा से जुड़े लोग आज शांति महसूस करेंगे। आज ऑफिस में काम की अधिकता कम रहेगी खाली वक्त में आप ऑफिस के किसी सहकर्मी के साथ गप्पें मार सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में आज आप लकी रहेंगे और कोई भी बीमारी आपको परेशान नहीं करेगी। आप की चाल में तेज़ी होगी तथा आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। आपका साहस बढ़ा हुआ रहेगा जिससे हर काम में आप पूरे जोश के साथ लगेंगे। आपका दिमाग आज नई-नई चीजों को ग्रहण करने के लिए खुला रहेगा और इससे आपके दिमाग में बहुत सारे विचार आएँगे और ये विचार ही आपके लिए तरक्की का रास्ता खोलेंगे

आज मकर राशि का शुभ अंक :- 7

आज का कुम्भ राशिफल

आज प्रेम जीवन में प्रेमसाथी के साथ अच्छी बातें होंगी। ये अच्छी बातें प्यार की डोर को और भी मजबूत बनाएंगी। हो सकता है इन बातों में साथी की कोई बात आपको अच्छी न लगे। लेकिन इस पर आपत्ति न जताएं। क्योंकि साथी का इरादा आपको चोट पहुँचाना नहीं होगा। इस बात को ग़ौर से समझिए, प्यार में बलिदान और समर्पण से प्यार का रिश्ता और भी गहरा होता है। आज आपको आर्थिक दृष्टि से संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन कुछ ऐसे कारण भी पैदा होंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परंतु इसके लिए आपको आज सामान्य से अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। शेयर बाज़ार में धन को निवेश करने से पहले आपको अच्छी तरह से विचार करने की आवश्यकता है। बड़े उद्योगपतियों के साथ साझीदारी का व्यवसाय फ़ायदेमंद रहेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा, लेकिन परिवार के किसी सदस्य की खराब सेहत घर में ख़ुशी के माहौल को खराब कर सकती है। अतिरिक्त खर्चे होंगे जिससे आर्थिक जीवन असंतुलित हो सकता है।

कार्यक्षेत्र के लिए आज का दिन शानदार रह सकता है। कार्यक्षेत्र में की गई आपकी मेहनत रंग ला सकती है। बीते दिनों में किए गए कार्यों का फल आज आपको प्राप्त हो सकता है। आज के दिन कार्य करने में आपको आनंद आ सकता है। हालाँकि कुछ जातकों का मन अपने काम में कम लग सकता है। उनके मन में उदासीनता का भाव भी रह सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कारोबार में मुनाफ़ा हो सकता है। व्यवसाय के लिए अचानक की गयी कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। आज के दिन की गई व्यापारी डील भी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए आज कोई योजना भी तैयार कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर आपका रवैया और बेहतर होने की आज उम्मीद है लेकिन मैं आपको सलाह देना चाहूंगी कि किसी भी प्रकार के व्यायाम को करने से पहले उसे ठीक से करने का तरीका जान लें। यदि जिम जाते हैं जो ज्यादा वजनी चीजों को झटके से न उठाएं नहीं तो कमर या गर्दन में खिंचाव आ सकता है।

आज कुम्भ राशि का शुभ अंक :- 8

आज का मीन राशिफल

प्यार के मामले में आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। ऐसा मुमकिन है कि आप इस दिन को अपने जीवन भर नहीं भूलें। लेकिन ऐसा तभी होगा जब आप आज प्यार में डूबने के मौके को हाथ से नहीं गँवाएँगे। आज का दिन प्यार में पूरी तरह से डूब जाने का दिन है इसलिए इस दिन का हर पल पूरी खुशी और जोश के साथ जियें। आज हर पल आपका प्रियतम आपके साथ ही बिताना पसंद करेगा। इसलिए उनके प्यार को और उनकी भावनाओं को समझें और उन्हें पूरा समय दें। आर्थिक स्तर पर किया गया कोई करार आज आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। धन से जुड़े सभी मामलों में आज आपको फायदा ही होगा और चाहकर भी कोई आपका हक़ आपसे छीन नहीं पायेगा। प्रॉपर्टी, रियल एस्टेट और जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में भी आज सफलता आपके हाथ लगेगी। पारिवारिक जीवन में भी अनुशासन का बहुत महत्व है ये इसलिए भी जरुरी है कि आपकी देखा देखी ही आपके घर के छोटे सदस्य भी आपसे सीखते हैं। अगर आप खुद को अपडेटेड रखते हैं तो यह बात आपके परिवार के छोटे सदस्यों को भी समझ आ जाती है और वो भी स्वतः ही ऐसा करने लगते हैं। आज के दिन परिवार के बीच रहकर अपनी आदतों में सुधार करने की कोशिश करते रहें।

कार्यक्षेत्र में अपने सहकर्मियों का सहयोग और वरिष्ठ कर्मचारियों से मिलने वाला फेवर आपको गजब का उत्साह देगा जिससे आप हर काम को और भी बढ़िया तरीके से कर पाएंगे। इसी वजह से कार्यक्षेत्र में आपको तरक्की मिलेगी। आज के दिन जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना करें नहीं तो आपको उसके लिए बाद में पछताना पड़ सकता है। अगर ऐसी कोई स्थिति होती है तो ठंडे दिमाग से सोचना बहुत जरूरी होगा। खेलना-कूदना आपके स्वास्थ्य को भी आज अच्छा बना सकता है। आज के दिन आप ऐसे काम कर सकते हैं जिससे लोगों का ध्यान आपकी ओर जाएगा।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 2

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – एस्ट्रोगणित:होरोस्कोप,पंचांग ऍप

Related posts