आज का राशिफल | Today’s Horoscope in Hindi – 30 March 2023

आज का राशिफल

राशिफल 30 March 2023 पर आप अपनी राशि के अनुसार अपने दैनिक भविष्यफल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ आपको अपनी राशि के लिए उपलब्ध भविष्यफल मिलेंगे जो आपको उस दिन के लिए समस्त जीवन क्षेत्रों के बारे में बताएंगे, जैसे कि प्रेम, करियर, धन, स्वास्थ्य, आदि। यहाँ आप भविष्यफल में बताए गए सुझावों का उपयोग कर अपनी ज़िन्दगी को सुधार सकते हैं और अपने लक्ष्यों की ओर अधिकतम प्रगति कर सकते हैं। तो आज ही अपनी राशि के अनुसार भविष्यफल देखें और एक अच्छा दिन बनाएं।

आज का मेष राशिफल

जो लोग प्रेम जीवन में पड़े हैं वो आज प्यार की गहराईयों का लुत्फ़ सकते हैं। आज आपको समझ आएगा कि सिर्फ तोहफे और मीठी-मीठी बातों से ही प्रेम नहीं बढ़ता बल्कि कभी-कभी चुप्पी से भी प्रेम का अहसास होता है। आज का दिन पुराने रिश्तों को तरोताजा करने के लिए भी अच्छा है। अगर धन की बात की जाए तो आज का दिन सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा और यदि आप सूझबूझ से काम लेंगे तो आज अतिरिक्त धन भी जमा कर सकते हैं अर्थात बचत कर पाने में सफल होंगे। आमदनी के लिहाज से आज का दिन बेहतर रहने वाला है इसलिए धन अर्जित करने का जो मौका आपको मिलता है उसका भरपूर लाभ उठाएं और अपनी आमदनी में वृद्धि करें। पारिवारिक जीवन के लिए दिन अच्छा बीतेगा। परिजनों के साथ अच्छा संवाद स्थापित होगा और घर में सुख-समृद्धि का आगमन हो गा। आज परिवार से किसी तरह की ख़ुशख़बरी आपको प्राप्त हो सकती है। घर में किसी मेहमान के आगमन के योग बन रहे हैं।

नौकरी पेशा लोगों को आज कार्यक्षेत्र में केवल प्रगति ही प्रगति मिलेगी। आप अपने काम को लेकर पूरी तरह से संतुष्ट होंगें और आने वाले दिनों में आपको कुछ ऐसे प्रोजेक्ट मिल सकते हैं जिसकी सफलता आपको शिखर पर लेकर जायेगी। व्यपार में प्रगति के लिए आज का दिन बेहद शुभ है, आज आपके सभी प्रयासों का लाभ आपको जरूर मिलेगा। इसके साथ ही बिजनेस में आज आपके साझेदार कोई ऐसी योजना आपको बताएंगे जिससे आपकी दिन दोगुनी और रात चौगुनी तरक्की होगी। योग और ध्यान आपको बेडौल होने से बचाने के लिए आवश्यक होगा और आपको मानसिक तौर पर पूरी तरह से सेहतमंद रखेगा। इसके अलावा आज आप अपनी उर्जा को सकारात्मक रूप देते हुए रचनात्मक दिशा में लगाएँ ताकि उसका कोई दुरुपयोग ना हो जिस कारण आप परेशानियों से बच सकें। सुबह की सैर और भरपूर नींद आपको तंदुरुस्त रखेगी लेकिन आपको अपने खान-पान को भी नियंत्रण में रखना चाहिए।

आज मेष राशि का शुभ अंक :- 9

आज का वृषभ राशिफल

प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बेहद रोमांचक रहेगा। आज आपकी मुलाकात आपके प्रेमी से हो सकती है लेकिन ये मुलाकात ज्यादा देर के लिए नहीं होगी। ये स्थिति आपको निराश जरूर करेगी लेकिन आपके भविष्य के लिए काफी फायदेमंद रहेगी। आर्थिक जीवन की बात करें तो आज यदि शेयर मार्किट और म्यूच्यूअल फण्ड में निवेश करते हैं तो ये निवेश आपके लिए आने वाले समय में काफी फायदेमंद सिद्ध होगा। पारिवारिक जीवन में आज थोड़ा ज्यादा ही खुद के लिए व्यस्तता महसूस होगी। जिससे आपको थकान भी हो सकती है। ऐसे में दिमाग को शांत करते हुए ही हर कार्य करना सबसे बेहतर होगा। इसके लिए आप ध्यान या योग का सहारा ले सकते है। आज हो सकें तो घर के बड़े-बुजुर्गों की सेवा और उनका सम्मान करें। क्योंकि उनका आशीर्वाद आपके लिए सफलता की पहली सीढ़ी बनेगा।

कारोबारियों को आज मेरी यह सलाह है कि काम को थोड़ा अलग रखकर आज थोड़ा आराम भी कर लें। कई बार ऐसा होता है कि ज्यादा काम करने की वजह से आपका दिमाग उलझ जाता है और आप जिस काम को हमेशा सही करते थे उसे भी गलत कर बैठते हैं अतः आपको मेरी यही सलाह रहेगी कि अपने लिए भी समय निकालें। नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के जातक आज अपनी बातों से अपने जूनियर्स को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर आज लापरवाही न बरतें अगर आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ रहा है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

आज वृषभ राशि का शुभ अंक :- 4

आज का मिथुन राशिफल

आपके सिर पर आज प्यार का बुखार चढ़ा रहेगा। कुछ लोगों को आज अपना जोड़ीदार मिल सकता है। वहीँ जो लोग पहले से ही प्रेम संबंध में पड़े हैं उन्हें भी आज अपना संगी दुनिया का सबसे खूबसूरत शख्स लगेगा। आज अपने संगी की तारीफों के आप पुल बाँध सकते हैं। आज आर्थिक स्थिति स्थिर रहने से आपके मन में जल्दी ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाने की तीव्र इच्छा होगी, हालांकि अपनी इस इच्छा को पूर्ण करने के लिए आप कार्यबध रहेंगे और पैसा कमा भी लेंगे। लेकिन इस दौरान आपको किसी भी गैरकानूनी कार्य करने से खुद को रोकना होगा। क्योंकि जल्दी व आसानी से आ रहे पैसे यूँ तो सबको अच्छे लगते हैं लेकिन कई बार हमें इसके लिए कोई बड़ा खामियाज़ा भी भुगतना पड़ जाता है। पारिवारिक जीवन में आज आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी बातों को जबरदस्ती अपने परिवार के लोगों पर थोपने से बचें नहीं तो मनमुटाव की स्थिति बन जाएगी।

जैसा कि कहा जाता है आपका वर्तमान आपके अतीत का आईना होता है, वैसा ही कुछ अनुभव आज इस राशि के कारोबारी जातकों को हो सकता है क्योंकि बीते समय में जो आपने निवेश किया था उसका अच्छा फल आपको आज मिल सकता है। वहीं नौकरी पेशा से जुड़े लोग आज के दिन अपने काम करने की गति से अपने वरिष्ठों को खुश कर सकते हैं। अपने काम को वरीयता देना आपको अच्छे फल दिलाएगा। इस राशि के लोगों को आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। खुद को फिट रखने के लिए आप योग अथवा व्यायाम कर सकते हैं।

आज मिथुन राशि का शुभ अंक :- 6

आज का कर्क राशिफल

प्रेम जीवन की डोर बहुत नाजुक होती है इसलिए इस रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए अपने स्वभाव में अच्छे परिवर्तन लाएं। ग्रह नक्षत्र के अनुसार आज आपका आर्थिक पक्ष कमज़ोर दिखाई दे रहा है। अप्रत्याशित रूप से धन ख़र्च हो सकता है। इसके अलावा परिवार की ज़रुरतों को लेकर भी आज धन ख़र्च हो सकता है। आमदनी की अपेक्षा ख़र्च अधिक है लिहाज़ा आज के दिन आप अपने बेवजह के ख़र्चों पर लगाम लगा सकते हैं। ख़र्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। पारिवारिक जीवन में आज मनचाहे फल मिलने की पूरी उम्मीद है। अगर आप चाहें तो आज रात को घर के सारे सदस्यों को एक साथ बिठाकर आपस में बातें कर सकते हैं। इससे घर के माहौल में तरोताजगी आएगी। इसके साथ ही इस राशि के कुछ लोग आज नया वाहन भी खरीद सकते हैं।

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रह सकता है। आज आपको व्यापार में मुनाफ़ा हो सकता है। लघु एवं मध्यम उद्योग से संबंध रखने वाले जातकों को आज के दिन अच्छा मुनाफ़ा हो सकता है। आज के दिन की गई व्यापारिक डील भी आपके लिए कारगर साबित होगी। सुबह जल्दी उठें शुद्ध पानी पियें और शरीर को मजबूत बनाने के लिए व्यायाम करें। इससे आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव अवश्य आएंगे।

आज कर्क राशि का शुभ अंक :- 9

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का सिंह राशिफल

प्रेम में पड़े जातक आज थोड़ी तनावपूर्ण स्थिति का सामना करेंगे। आज आपको धन की कमी खलेगी जिसके चलते आप अपने प्रियतम के लिए कुछ करने में थोड़ी हिच-किचाहट महसूस करेंगे। लेकिन आपको तनाव लेने की जगह ये बात नहीं भूलनी चाहिए की आपका प्रेमी धन के चलते नहीं बल्कि आपके प्रेम के चलते आपके साथ है। अगर उनका रुझान आपके धन की ओर है तो ये प्यार नहीं है। और इस बात को आप जितना जल्दी समझ जाएं उतना आपके लिए बेहतर होगा। आर्थिक मजबूती के लिए आपको आज अधिक प्रयास करने पड़ सकते हैं। धैर्य न खोएं और हर काम को सोच समझकर करें। परिवारिक जीवन के लिहाज से दिन सामान्य है आज के दिन आपको अपने रिश्तेदारों की कमियां निकालने से बचना चाहिए नहीं तो रिश्तेदारों की आलोचना का रुख़ आपकी ओर मुड़ सकता है और आप परेशानी में पड़ सकते हैं। जितना हो सके दूसरों की बुराई करने से बचें।

कार्यक्षेत्र में आपके लिए अच्छी संभावनाएं बन रही हैं। इसलिए उनके प्रति जागरूक रहकर उन संभावनाओं को अपने जीवन में स्थान दें, ताकि आप एक सुखद भविष्य पा सकें। इन दिनों आप अपनी ऊर्जा को कुछ गलत चीजों पर लगा सकते हैं जिसकी वजह से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और आपका स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है।

आज सिंह राशि का शुभ अंक :- 7

किता लोखंडे विक्की जैन ने की पूजा

आज का कन्या राशिफल

आपकी मुस्कुराहट आपके प्रिय की नाराज़गी दूर करने के लिए सबसे उम्दा दवा है। अगर आपको लगता है कि परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं आ रहे हैं, तो अपनी योजनाओं का फिर से विश्लेषण कर उनमें सुधार लाना बेहतर रहेगा।पैसे के बारे में ज्यादा ना सोचें क्योंकि प्यार के रिश्ते में दिल देखना चाहिए पैसा नहीं। ऐसा करने से आप का प्रियतम इतना खुश होगा कि आपका प्रेम जीवन खिल उठेगा। आज के दिन आपको पैतृक सम्पति मिलने के योग हैं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति सुधर सकती है और घर में खुशियां आ सकती हैं। इसके साथ ही आज आपको अपने पिता या पिता तुल्य किसी शख्स से विशेष सलाह मिल सकती है। पारिवारिक स्थिति की बात करें तो आज के दिन आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको घर या परिवार से वैसा सहयोग नहीं मिलेगा जिसकी उम्मीद आप कर रहे थे। अक्सर मनुष्य जब भी दूसरों के लिए कुछ करता है तो उसके परिणामस्वरूप वो दूसरों से भी न चाहते हुए भी कुछ न कुछ उम्मीद लगा बैठता है और जब उसकी उम्मीद सामने वाला व्यक्ति पूरी नहीं कर पाता तो वो उदास हो जाता है। इस बात के दोनों पहलुओं को आज आपको भी समझने की ज़रूरत होगी। परिवार के किसी भी सदस्य से मनमुटाव न रखते हुए उस व्यक्ति के लिए यथार्थवादी रवैया अपनाना उचित होगा जो आपकी ओर मदद का हाथ बढ़ाएँ। लेकिन इसी बीच आपको उनसे किसी चमत्कार की उम्मीद नहीं करनी होगी।

आज आपको किसी भी काम को जल्दबाजी में करने से बचना होगा। हालाँकि इसमें आप कितने सफल रहेंगे ये भी पूरी तरह आपके व्यवहार और दिमाग की शान्ति पर ही निर्भर करेगा। इसलिए जब भी तनाव या परेशान हों तो ध्यान या योग का सहारा लें, आपको अच्छा महसूस होगा। आज आपको सिर दर्द अथवा पैर दर्द की शिकायत हो सकती है। ऐसी स्थिति में आराम करना ही बेहतर होगा।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 4

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – एस्ट्रोगणित:होरोस्कोप,पंचांग ऍप

Related posts