धर्म

नवरात्रि के पहले दिन इस विधि से करें मां शैलपुत्री की पूजा, पहने इस रंग के वस्त्र

मां शक्ति की उपासना का पर्व नवरात्रि 15 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहा है. और इसका समापन 24 अक्टूबर को होगा. नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है.और इन सभी रूपों की पूजा करने के नियम अलग-अलग है. आईए जानते हैं नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के किस रूप की पूजा की जाती है और इस रूप की पूजा करने का नियम क्या है. साथ ही हम जानेंगे नवरात्रि के पहले दिन कौन से कपड़े पहनना चाहिए.जिससे माता प्रसन्न हो.

मां शैलपुत्री की पूजा

माँ शैलपुत्री की पूजा महत्व


नवरात्रि के पहले दिन देवी के शैलपुत्री स्वरूप की उपासना की जाती है. पर्वतराज हिमालय की पुत्री होने के कारण इन्हें शैलपुत्री कहा जाता है.मां शैलपुत्री की पूजा करने से जीवन के समस्त संकट, क्लेश और नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है. पान के एक पत्ते पर लौंग सुपारी मिश्री रखकर मां शैलपुत्री को अर्पण करने से आपके जीवन की हर इच्छा पूर्ण हो सकती है. नवरात्रि के प्रथम दिन उपासना में साधक अपने मन को मूलाधार चक्र में स्थित करते हैं. शैलपुत्री की पूजा से मूलाधार चक्र जागृत होता है और अनेक सिद्धियों की प्राप्ति होती है.

कैसे करें मां शैलपुत्री की पूजा

लाल रंग के वस्त्र को बिछाकर मां शैलपुत्री का चित्र रखें


1.नवरात्रि के पहले दिन स्नान-ध्यान करने के बाद एक चौकी पर लाल रंग के वस्त्र को बिछाकर मां शैलपुत्री का चित्र रखें और उसके बाद गंगा जल से पवित्र करें.

2.इसके बाद मां शैलपुत्री की पूजा लाल फल, लाल फूल, लाल वस्त्र, लाल चंदन आदि अर्पित करके करें. मां शैलपुत्री की पूजा में गाय का घी और उससे बना बना भोग विशेष रूप से लगाएं.

मां शैलपुत्री के लिए भोग

शैलपुत्री को गाय के घी का भोग लगाना चाहिए


ऐसा माना जाता है,कि मां शैलपुत्री को गाय के घी का भोग लगाना चाहिए. ये नवरात्रि के लिए अति उत्तम साबित होगा. यदि भोग में आप इन चीजों को रखेंगी तो इससे मां शैलपुत्री की कृपा आप पर बनी रहेगी. और आपको उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा.

मां शैलपुत्री की पूजा का मंत्र

शैलपुत्री की पूजा का मंत्र


नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा में ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं शैलपुत्र्यै नम:’ का विशेष रूप से जप करना चाहिए.

नवरात्रि के पहले दिन पीले रंग के कपड़े पहने

शैलपुत्री की पूजा में पिले रंग का वस्त्र पहनना शुभ होता है


शैलपुत्री की पूजा करने के लिए पीले रंग का वस्त्र पहनना शुभ होता है.पीले वस्त्र से देवी मां प्रसन्न होती है.इसलिए नवरात्रि के पहले दिन आप पीले रंग के कपड़ों को पहनकर पूरे दिन को शुभ बना सकते हैं.

Kanchan Sanodiya

Recent Posts

Krishna ji Aarti | श्री कृष्ण जी की आरती

Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…

3 सप्ताह ago

अनंत अंबानी – राधिका मर्चेंट से नागा चैतन्य-शोभिता तक, 2024 में इन कपल्स ने रचाई शादी

कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…

4 सप्ताह ago

Shivji Aarti | श्री शिव जी की आरती

Shiv ji Aarti: भोलेनाथ के सभी भक्तों को हर हर महादेव! आज हम सब मिलकर…

1 महीना ago

Hanuman ji Aarti | श्री हनुमान जी की आरती

Hanumanji Aarti: जय श्री राम! सभी भक्तों को प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त, बल…

1 महीना ago

Mokshada Ekadashi 2024 : कब है मोक्षदा एकादशी 2024, शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और उपाय

मोक्षदा एकादशी का पावन पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस दिन भगवान…

1 महीना ago

श्री रामचन्द्र जी की आरती | Ramchandra ji Aarti

Ramchandraji Aarti: सभी भक्तों को श्रीराम के चरणों में सादर प्रणाम। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम,…

1 महीना ago