Shani ki sadhe sati: शनिदेव की साढ़े साती होती है बेहद खराब, साल 2023 में इन राशियों पर मंडराएगा खतरा

Shani ki sadhe sati

Shani ki sadhe sati: यदि कोई पंडित यह बोल दें कि कुंडली में शनि की साढ़े साती है। यह शब्द सुनते लोग खौफ में आ जाते हैं। मगर शनि की साढ़े साती इस इतनी भी खौफनाक नहीं होती है। जितनी लोगों ने बना रखी है। आज हम इस पूरे आर्टिकल में आपको शनि की साढ़े साती के बारे में बताएंगे।

साथ ही यह भी बताएंगे कि शनि के साढ़े साती के उपाय क्या-क्या होते है? और साल 2023 में किस राशि पर रहेगी शनि की साढ़े साती…तो चलिए सबसे पहले जानते हैं कि शनि की साढ़े साती क्या होती है…

शनि की साढ़े साती क्या होती है?

शनिदेव हर व्यक्ति को उसके कर्मों के हिसाब से फल प्रदान करते हैं। शनि देव को कलयुग का न्याय देवता कहा गया हैं। जब किसी व्यक्ति के जन्मकालीन चंद्रमा से शनि का गोचर 12वें भाव में हो रहा हो, उस समय साढ़े साती की शुरुआती होती है। वहीं, दूसरी तरफ जब शनि जन्म कालीन चंद्रमा से तृतीय भाव में प्रवेश करता है तो शनि की साढ़े साती का समापन हो जाता है।

Shani ki kripa
Shani ki kripa in hindi

शनि की साढ़े साती की प्रत्येक भाव में गुज़रने की सीमा लगभग ढाई साल की होती है, मगर तीन भावों से गुज़रने में इसे साढ़े सात साल का समय लग जाता है, इसी कारण इसे शनि की साढ़े साती के नाम से जाना जाता है। यहां हमने शनि की साढ़े साती क्या होती है इस बारे में बात की। चलिए अब हम जानते है कि शनि की साढ़े साती से बचने के क्या-क्या उपाय है?

शनि की साढ़े साती से बचने के उपाय

  1. शनिवार को हनुमान जी को लाल सिंदूर चढ़ाएं और साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  2. शनिवार को बाल वाले 11 पानी वाले नारियल बहते हुए जल, नदी में प्रवाहित कर दें।
  3. छाया पात्र का दान करें।
  4. शनि मंत्र का जप जरूर करें।
  5. दशांश हवन करें।
  6. बिना छोड़े शनिवार का व्रत रहें।
  7. किसी प्रकार के सात अनाज का गरीब को दान करें।
  8. शनिवार को सुबह या शाम को पीपल के पेड़ की पूजा करें।
  9. शनिवार को सरसों तेल का दान करें।
  10. जितना हो सकें कुष्ट रोगियों की सेवा करें।
  11. शनिवार को बंदरों को गुड़ खिलाएं।
  12. शराब और मांसाहार का सेवन बंद कर दें।
  13. चींटियों को आटा डालें।
  14. हो सके तो ग़रीबों को जूते और काले वस्त्र दान करें।
  15. काली गाय को चारा खिलाएँ।
Shanidev
Shanidev in hindi

साल 2023 में किस राशि पर रहेगा साढ़े साती का असर

ज्योतिष गणना के अनुसार, जनवरी 2023 के बाद दो राशियों मिथुन और तुला को शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जायेगी। वहीं, धनु राशि वालों के ऊपर साढ़े साती का असर पूर्ण रूप से खत्म हो जाएगा। ऐसे में इन राशियों के अच्छे दिन आ जाएंगे और रुके हुए काम भी बन जाएंगे। वहीं, दूसरी तरफ जनवरी 2023 में शनि देव के कुंभ, मीन और मकर राशि में प्रवेश कर लेंगे। फिर यह राशियां साढ़े साती और ढैय्या की चपेट में आ जाएंगी।