आलिया भट्ट को इंडस्ट्री में हुआ एक दशक पूरा, इन 10 दमदार किरदारों से बनी बॉलीवुड की वर्सटाइल एक्ट्रेस

Alia Bhatt as a versatile actress

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने अभिनय से फिल्म जगत में अपने नाम का डंका बजाया है। आलिया ने बेहद कम उम्र और कम समय में बॉलीवुड में अपनी एक अलग और दमदार पहचान बनाई है। आलिया इस समय देश की टॉप महंगी अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। वही आलिया को फिल्म इंडस्ट्री में 10 साल का समय हो गया है। इन 10 सालों में आलिया ने बॉलीवुड को अपनी दमदार परफार्मेंस से एक से बढ़ कर एक हिट फिल्में दी हैं। तो आइए आज जानते हैं आलिया भट्ट के करियर के 10 दमदार किरदार कौन कौन से रहे।

स्टूडेंट ऑफ द ईयर

Student of the Year
Student of the Year showcased Alia Bhatt as a versatile actress

ऐक्ट्रेस अलिया भट्ट ने साल 2012 में आई फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने अभिनय करियर की शुरूआत की थी।यह एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी। फिल्म में आलिया ने शनाया नाम की अमीर और पॉपुलर लड़की की भूमिका निभाई थीं। उनके इस चुलबुले किरदार को काफी पसंद किया गया था। अलिया ने अपनी डेब्यू फिल्म से ही दर्शकों के बीच पहचान बना ली थी।

हाईवे

Highway
Highway showcased Alia Bhatt as a versatile actress

साल 2014 में आई फिल्म हाईवे अलिया भट्ट के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। इस फिल्म में आलिया ने वीरा नाम की एक लड़की का किरदार निभाया था, जिसका अपहरण हो जाता है लेकिन वह लड़की अपनी किडनैपिंग को इन्जॉय करने लगती है। इस फिल्म में अलिया ने बेहद उम्दा परफार्मेंस दी थी।

2 स्टेट्स

2 States
2 States showcased Alia Bhatt as a versatile actress

हाईवे के बाद आलिया भट्ट की साल 2014 में अलिया भट्ट की एक और दमदार परफॉर्मेस वाली फिल्म आई थी 2 स्टेट्स। इस फिल्म में आलिया के साथ अभिनेता अर्जुन कपूर नज़र आए थे। इस फिल्म में आलिया ने एक साउथ इंडियन लड़की का रोल किया था, जिसे पंजाबी लड़के से प्यार हो जाता है. यह एक कमर्शियल फिल्म थी और बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। फिल्म में आलिया के अभिनय को काफी पसंद किया गया था।

उड़ता पंजाब

Udta Punjab
Udta Punjab showcased Alia Bhatt as a versatile actress

इसके बाद साल 2016 में आई फिल्म उड़ता पंजाब में आलिया को बेहद अलग किरदार में देखा गया था। यह फिल्म पंजाब में फैले ड्रग्स के जाल पर बनी थी। फिल्म में आलिया का किरदार छोटा था लेकिन बेहद दमदार था।

डियर जिंदगी

Dear Zindagi
Dear Zindagi showcased Alia Bhatt as a versatile actress

आलिया भट्ट की साल 2016 में आई फिल्म डियर जिंदगी एक ऐसी लड़की की कहानी बताती है जो अपने करियर और रिलेशनशिप की समस्याओं से जूझ रही होती है और उसे इनसोम्निया यानी न सोने की बीमारी हो जाती है। फिल्म में आलिया ने कायरा नाम की लडकी का किरदार निभाया था। अपनी परेशानियों को दूर करने के लिए कायरा डॉक्टर जहांगीर खान से मिलती है, जो एक साइकोलॉजिस्ट हैं। आलिया के इस किरदार और उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया था।

बद्रीनाथ की दुल्हनिया

Badrinath Ki Dulhania
Badrinath Ki Dulhania showcased Alia Bhatt as a versatile actress

वुमन एंपावरमेंट दिखाती साल 2017 में आई फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया भी आलिया के करियर की सफल फिल्म रही। फिल्म में आलिया ने वैदेही की भूमिका निभाई थी जिसे अपने प्यार से ज्यादा जरूरी करियर लगा और अपनी शादी को छोड़कर करियर बनाने सिंगापुर चली गई। यह फिल्म काफी हिट रही थी और फिल्म में आलिया के अभिनय को काफी तारीफ मिली थी।

राज़ी

Raazi
Raazi showcased Alia Bhatt as a versatile actress

साल 2018 में आई फिल्म राज़ी आलिया भट्ट के करियर को बुलंदियों पर ले गई। राजी सहमत नाम की कश्मीरी लड़की की कहानी है, जिसे एक एजेंट बनाया जाता है और वह 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान अपनी जान पर खेलकर भारत के लिए पाकिस्तान के खिलाफ एजेंट का काम करती है। खुफिया जानकारी लेने के लिए लड़की की शादी पाकिस्तानी आर्मी ऑफिसर के बेटे से कर दी जाती है। इस फिल्म में आलिया का अभिनय बेहद उम्दा रहा। ये फिल्म आलिया के करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में शुमार है.

गली बॉय

Gully boy
Gully boy showcased Alia Bhatt as a versatile actress

ऑस्कर में जाने वाली साल 2019 में आई आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘गली बॉय’ मुंबई के स्ट्रीट रैपर्स पर बनी थी। फिल्म मुराद की जिंदगी पर आधारित थी, जो एक टैलेन्टेड म्यूजिशियन है फिल्म में मुराद का किरदार रणवीर ने निभाया था। वही आलिया मुराद की गर्लफ्रेंड सफ़ीना नाम की बिंदास लडकी के किरदार में नज़र आई थी। यह फिल्म भले ही रणवीर सिंह के कैरेक्टर पर आधारित थी, लेकिन आलिया की दमदार एक्टिंग को खुब तारीफ मिली थी।

गंगूबाई काठियावाड़ी

Gangubai Kathiawadi
Gangubai Kathiawadi showcased Alia Bhatt as a versatile actress

आलिया भट्ट के करियर में उनकी एक और फिल्म मिल का पत्थर साबित हुई जिसका नाम गंगूबाई काठियावाड़ी है। यह फिल्म एक पावरफुल महिला पर आधारित है जो एक वैश्या होती हैं। गंगूबाई मुंबई के कमाठीपुरा क्षेत्र में रहती है और महिलाओं और बच्चियों के हक और उनकी पढ़ाई के लिए लड़ती है। यह फिल्म आलिया की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म मानी जाती है इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए थे।

डार्लिंग्स

Darlings
Darlings showcased Alia Bhatt as a versatile actress

आलिया भट्ट की साल 2022 में आई वेब सीरीज डार्लिंग्स उनके लिए बेहद खास रही। फिल्म ‘डार्लिंग्स’ बतौर निर्माता उनकी पहली फिल्म है जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। फिल्म में आलिया ने हमजा का क़िरदार निभाया था। फिल्म में हमजा अपने पति के अत्याचार से तंग आकर उसी का किडनैप कर लेती है। ये सीरीज वैसे तो ज्यादा चली नही लेकिन फिल्म में आलिया के किरदार और अभिनय को काफी पसंद किया गया।

Related posts