दीपिका-रणवीर ने किये तिरुपति के दर्शन, पहली सालगिरह पर दूल्हा दुल्हन की तरह हुए तैयार

deepika ranveer anniversary in Tirupati

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री के सबसे हॉट एंड हैप्पिनिंग कपल में से एक है। 6 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने 14 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में शादी कर ली। इस साल उनकी पहली सालगिरह है। ऐसे में अपनी पहली सालगिरह को अपने परिवार के साथ मनाने के लिए रणवीर- दीपिका तिरुपति गए है।

Deepika Padukone ranveer singh anniversary

दरअसल बॉलीवुड का यह सबसे चर्चित कपल अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी निजी तरीके से ही सेलिब्रेट करना चाहते थे इसलिए दोनों बुधवार (13 नवंबर) को अपने परिवार के साथ तिरुपति के लिए रवाना हो गए हैं। आज कपल की तिरुपति से कुछ तस्वीरें भी सामने आई है जिनमे दोनों ट्रेडीसनल ड्रेसेस में नजर आ रहे है। जहा दीपिका ने लाल बनारसी साड़ी के साथ हैवी गोल्डन जूलरी केरी की है वही रणवीर ने गोल्डन कुर्ते और वाइट पायजामे के साथ पिंक कलर का दुपट्टा केरी किया है।

आज तिरुपति और पद्मावति के दर्शन करने के बाद 15 नवंबर को परिवार के साथ ही दीपिका-रणवीर स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के लिए अमृतसर रवाना हो जाएंगे। वहीं 15 तारीख को ही मुंबई वापस आ जाएंगे।

आपको बता दे दीपिका और रणवीर की पहली मुलाकात Zee Cine Awards में हुई थी। यहीं रणवीर ने पहली बार दीपिका पादुकोण को आमने-सामने देखा था और रणवीर का कहना है कि वह उन्हें देखते ही फिदा हो गए थे। बाद में रणवीर और दीपिका ने रामलीला, पद्मावत,फाइनडिंग फैनी और बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों में साथ काम किया है दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री काफी जबरदस्त रही है।

शादी के पहले दोनों ने एक लम्बे वक़्त तक एक दूसरे को डेट किया है और फिर आज ही के दिन इटली में दोनों ने सात फेरे लिए थे । दीपिका और रणवीर ने सिंधी और कोंकणी रिवाजों से शादी की थी।इटली में शादी करने के बाद दोनों ने भारत आकर अलग अलग जगहों पर रिसेप्शन दिया था।

बॉलीवुड का यह चार्मिग कपल अक्सर एक दूसरे के लिए सोशल मीडिया पर प्यार जाहिर करते रहते हैं। वहीं कई बार एक दूसरे की टांग खिचाईं करते भी दोनों नजर आते हैं।

Related posts