साक्षी से पहले इन अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका महेंद्र सिंह धोनी की नाम

MS Dhoni love affairs

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज 4 जून को अपनी पत्नि साक्षी धोनी के साथ अपनी शादी की 12वी सालगिरह मना रहे हैं। अपने करियर में धोनी अपने खेल को लेकर तो चर्चा में रहे ही, इसके सिवा वो अपनी लव लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर चुके हैं। धोनी ने साल 2010 में साक्षी से शादी रचाई थी लेकिन साक्षी से शादी करने से पहले धोनी का कई एक्ट्रेस के साथ नाम जुड़ चुका था तो आइए जानते है किन किन सिलेब्स के साथ धोनी का नाम जुड़ा।

प्रियंका झा (Priyanka Jha)

महेंद्र सिंह धोनी का पहला प्यार प्रियंका झा थीं। जिससे धोनी बेहद प्यार करते थे वही दोनो शादी भी करना चाहते थे, लेकिन ऐसा हो न सका। दरअसल प्रियंका की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। प्रियंका की मौत ने धोनी को बुरी तरह तोड़ दिया था। वही धोनी की इस गर्लफ्रेंड का जिक्र उनकी बायोपिक पर आधारित फिल्म ‘एम.एस. धोनी’ में भी किया गया है।

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)

MS Dhoni And Deepika Padukone
MS Dhoni allegedly dated Deepika Padukone

महेंद्र सिंह धोनी का बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ भी नाम जुड़ चुका है। दीपिका और धोनी का नाम दोनो के करियर के शुरुआती दिनों में जुड़ा था। दोनों अकसर एक साथ नजर आते थे जिसके बाद दोनो के अफेयर की खबरे सामने आती रही। रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2007 के समय धोनी दीपिका के प्यार में पागल थे। जिसके चलते उनकी अफेयर की खबरें आती रहे हालंकि दोनो ने कभी इसे आधिकारिक तौर पर स्वीकार नही किया।

राय लक्ष्मी (Raai Laxmi)

MS Dhoni and Raai Laxmi
MS Dhoni allegedly dated Raai Laxmi

इस लिस्ट में अगले नंबर पर राय लक्ष्मी है। धोनी और लक्ष्मी के अफेयर भी काफी सुर्खियों में रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2008 में आईपीएल के दौरान धोनी, लक्ष्मी को डेट करते थे। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा चला नही।

असिन (Asin)

MS Dhoni and Asin
MS Dhoni allegedly dated Asin

बॉलीवुड की पॉपुलर फिल्म गजनी फेम अभिनेत्री असिन के साथ भी धोनी के रिश्ते चर्चा में रहे। साल 2010 में दोनों एक ब्रांड के एम्बेसडर बने थे। वही 2010 में हुए आईपीएल सेमीफाइनल के समय धोनी को असिन के साथ स्पॉट किया गया था। लेकिन इनके रिश्ते की खबर को महज अफवाह करार दिया था।

साक्षी धोनी (Sakshi dhoni)

MS Dhoni and Sakshi Dhoni
MS Dhoni and Sakshi Dhoni Complete 12 Years of Togetherness

इस लिस्ट में आखिरी नाम है साक्षी का। धोनी की साक्षी से मुलाकात कोलकाता के ईडन गार्डन में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान हुई थी। इस दौरान धोनी ताज होटल में रुके थे और वही वो साक्षी से मिले। जिसके बाद दोनो एक दूसरे से मिलते रहे और दोनो को प्यार हुआ फिर साल 2010 में 4 जुलाई को कपल ने शादी रचा ली।

Related posts