मिलिंद सोमन की 81 साल की मां ने 28 साल की बहु को दिया फिटनेस में टफ कॉम्पटीशन

Usha Soman

अभिनेता मिलिंद सोमन कितने फिटनेस फ्रीक हैं ये तो सभी जानते हैं। 90 के दशक के हीरो मिलिंद सोमन 53 साल की उम्र में भी स्ट्रिक्ट लाइफस्टाइल अपनाते है इसी के चलते उन्हें भारत के आयरन मैन कहा जाता है।मिलिंद सोमन जितना फिटनेस फ्रीक हैं, उतनी ही फिटनेस फ्रीक उनकी मां और पत्नी भी हैं। 81 साल की उम्र में मिलिंद की मां अपनी 28 साल की बहु अंकिता को वर्कआउट में कड़ी टक्कर दे रही हैं। जी हा क्वारंटाइन के इस समय में मिलिंद का परिवार घर पर ही वर्कआउट कर है और उनकी 81 साल की मां अपनी बहू से टैरेस पर लंगड़ी टांग का कॉम्पटीशन कर रही हैं।वीडियो को शेयर करते हुए मिलिंद ने लिखा, ’28 और 81 हर उम्र में फिट रहें’।
आपको बता दे उषा सोमन 81 साल की हो चुकी हैं लेकिन आज भी बेहद फिट हैं और बेटे के साथ मैराथन में भागते हुए और वर्कआउट करते हुए उन्हें बहुत सी बार देखा गया है।
ये वीडियो अपलोड होने के बाद से है सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मिलिंद के फैंस के साथ ही इंडस्ट्री के कई एक्टर्स भी मिलिंद की मां उषा सोमन की खूब तारीफ कर रहे हैं।

28 and 81 ! Be fit at every age ?? Ankita Earthy and  Soman Usha 

Related posts