शरमन जोशी के पिता और एक्टर अरविंद जोशी का हुआ निधन, परेश रावल ने जताया शोक

Arvind Joshi

बॉलीवुड ऐक्टर शरमन जोशी के पिता अरविंद जोशी का 84 साल की उम्र मे हुआ निधन. ‘शोले’ और ‘अपमान की आग’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर पहचान बनाने वाले ऐक्टर अरविंद का मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल मे निधन हुआ. उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले में स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अरविंद जोशी ने 29 जनवरी की सुबह अपनी आखिरी साँस ली. साथ ही बताया गया कि उन्हें किसी तरह की कोई बीमारी या परेशानी नहीं थी. डीएनए की खबर के मुताबिक ड्रेड एनालसिस्ट कोमल नाहटा ने इस बात की जानकारी दी है कि ‘अरविंद का निधन मुंबई नानावटी हॉस्पिटल में हुआ है’। हालांकि वजह क्या थी इस बार में अभी इस बार में हमें कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

Arvind Joshi
Sharman Joshi’s father and actor Arvind Joshi passed away

आपको बता दें कि अरविंद जोशी ने हिंदी फ़िल्मों के साथ-साथ जाने माने गुजराती आर्टिस्ट भी थे उन्होंने कई गुजराती नाटकों में भी काम किया था. अरविंद जोशी के दो बच्चे हैं, जिनमें से बेट का नाम शरमन जोशी है तो वहीं बेटी का नाम मानसी जोशी है. अरविंद जोशी कलाकारों के परिवार से ही ताल्लुक रखते थे. उनके बेटे शरमन जोशी और दामाद रोहित रॉय भी एक्टर हैं. इसके साथ ही अरविंद जोशी की बहन सरिता जोशी भी मशहूर एक्ट्रेस थीं.


वही अरविंद जोशी के निधन के बाद बॉलीवुड ऐक्टर परेश रावल ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया भारतीय रंगमंच को बड़ा नुकसान। बेहद दु:ख के साथ हम जाने-माने अभिनेता श्री अरविंद जोशी को अलविदा कहते हैं। एक स्टालवार्ट, एक बहुमुखी अभिनेता, एक निपुण थीस्पियन, यो वो शब्द हैं जो उनके प्रदर्शन के बारे में सोचते हुए मेरे दिमाग में आते हैं।शरमान जोशी और उसके परिवार के साथ मेरी पूरी संवेदना। ओम शांति’.

Related posts