Entertainment News

आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 13 September 2022

संजय दत्त इस साउथ स्टार की फिल्म में बनेंगे विलेन

Sanjay DuttSanjay Dutt
Sanjay Dutt to be an antagonist once more

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त का विलेन किरदार लोगों को खूब पसंद आ रहा है। केजीएफ 2, शमशेरा जैसी फिल्मों में विलन का किरदार निभाने के बाद अब संजय जल्द ही साउथ के पॉपुलर डायरेक्टर लोकेश कनागराज की गैंगस्टर बेस्ड एक्शन थ्रिलर फिल्म में विलन बन सकते हैं। इस फिल्म में लीड एक्टर के तौर पर थलापति विजय दिखाई देंगे।

जैकलीन फर्नांडिस को दिल्ली पुलिस का फिर से समन

Jacqueline Fernandez’s Questioning Postponed To Wednesday In Conman Case

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस बीते काफी दिनों से मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ फिर से दिल्ली पुलिस ने समन जारी किया है जिसके तहत उन्हें 12 सितंबर को पेश होना था लेकिन काम का हवाला देते हुए जैकलीन ने पुलिस से नई डेट मांगी जिसके तहत अब उन्हें 14 सितंबर को पेश होना है।

अली फजल-ऋचा चड्ढा की वेडिंग डेट तय

Richa Chadha-Ali Fazal’s wedding date revealed

बॉलीवुड इंडस्ट्री के चर्चित कपल अली फजल और ऋचा चड्ढा की शादी की डेट और रिस्पेशन की डेट सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अली और ऋचा का प्री-वेडिंग बैश सितंबर के आखिरी में शुरू होगा और 2 अक्टूबर तक चलेगा। वहीं, दिल्ली में अली फजल और ऋचा चड्ढा की शादी 6 अक्टूबर को होगी और 7 अक्टूबर को मुंबई में रिसेप्शन होगा।

तारक मेहता में शैलेश लोढ़ा को रिप्लेस करेगा ये अभिनेता

Sachin Shroff replaces Shailesh Lodha in Taarak Mehta Ka Ooltah Chashma

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में तारक मेहता का किरदार निभा रहे अभिनेता शैलेश लोढ़ा ने शो छोड़ दिया है जिसके बाद अब इस भूमिका के लिए मेकर्स को नया अभिनेता मिल गया है। प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने कन्फर्म किया है कि शो में शैलेश की जगह अब टीवी अभिनेता सचिन श्रॉफ तारक मेहता का किरदार निभाएंगे।

लव कुश रामलीला में इस साल प्रभास करेंगे रावण दहन

Prabhas to burn Raavan effigy in Delhi’s Lav Kush Ramleela

दिल्ली में 10 दिवसीय दशहरा उत्सव 26 सितंबर से शुरू होगा और 5 अक्टूबर को समाप्त होगा। वही साउथ सुपरस्टार प्रभास इस साल दिल्ली में मशहूर लव कुश रामलीला में ‘रावण’ का पुतला दहन करेंगे। लव कुश रामलीला समिति के प्रमुख अर्जुन कुमार ने रामलीला पर कहा, ‘प्रभास आने वाली फिल्म आदिपुरुष में भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देंगे। इसी वजह से रावण दहन करने के लिए वह सबसे उपयुक्त हैं।’

Akansha Sharma

Recent Posts

Women’s Day Wishes | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…

1 सप्ताह ago

Mahashivratri Wishes 2025: भोले की भक्ति में खो जाओ, हर हर महादेव कहते जाओ, दुख- दर्द सब मिट जाएंगे…

Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…

2 सप्ताह ago

Chitragupt ji Aarti | श्री चित्रगुप्त जी की आरती

Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…

1 महीना ago

Kunj Bihari ji Aarti | श्री कुंज बिहारी की आरती

Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…

1 महीना ago

Krishna ji Aarti | श्री कृष्ण जी की आरती

Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…

3 महीना ago

अनंत अंबानी – राधिका मर्चेंट से नागा चैतन्य-शोभिता तक, 2024 में इन कपल्स ने रचाई शादी

कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…

3 महीना ago