आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 28 September 2022

bollywood news

28 सितंबर को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी कई दिलचस्प और हैरान करने वाली खबरें सामने आई हैं। जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे है. यहां आपको 28 सितंबर की पांच बड़ी खबरें पढ़ने को मिलेंगी।

दीपिका पादुकोण की तबीयत बिगड़ी

Deepika Padukone
Deepika Padukone Rushed To Hospital After Feeling Uneasy:

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को लेकर हाल ही में खबर आई कि उनकी तबियत बिगड़ गई थी। जिसके चलते उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। खबरों के अनुसार अब दीपिका पादुकोण की हालत ठीक है और कुछ टेस्ट करने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।

इंडियन आइडल 13 को बायकॉट करने की मांग उठी

Indian idol 13
Netizens Are Demanding To Boycott Singing Reality Show Indian Idol 13

हाल ही में शुरु हुए टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 13’ को अपने तीन सप्ताह की जर्नी में शो को 30 में से अपने टॉप 15 कंटेस्टेंट मिल गए हैं। वही इन 15 में अरुणाचल प्रदेश से आए रीतो रीबा को नहीं लिया गया है जो लोगों को पसंद नहीं आया और लोगों ने रीतो रीबा के साथ भेदभाव करने का आरोप लगा कर शो बॉयकॉट करने की मांग की।

आलिया भट्ट को मिलेगा अवॉर्ड

Alia Bhatt
Alia Bhatt to be honoured in Singapore at TIME100 Impact Awards 2022

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को लेकर खबर आ रही है कि के उन्हें सिंगापुर में ‘टाइम 100 इम्पैक्ट अवॉर्ड’ के लिए चुना गया है। आलिया को आने वाले वीकेंड पर इस अवॉर्ड से नवाज़ा जाएगा। वही हाल ही में आलिया को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए प्रियदर्शनी अकादमी स्मिता पाटिल मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

आशा पारेख को मिलेगा दादा साहब फाल्के अवॉर्ड

Asha Parekh
Dadasaheb Phalke award for Asha Parekh

बॉलीवुड इंडस्ट्री की वेटरन एक्ट्रेस आशा पारेख को साल 2022 में दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। हाल ही में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस बात घोषणा की है। भारत सरकार आशा पारेख को साल 1992 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित कर चुकी है।

स्वच्छ भारत अभियान पर बनी ‘बाल नरेन’ इस दिन होगी रिलीज़

Bal Naren
Bal Naren Makers share new poster, film to release on October 14

मशहूर फिल्म निर्माता दीपक मुकुट दर्शकों के लिए एक खास फिल्म लेकर आए हैं, जिसका नाम बाल नरेन है. इस फिल्म की रिलीज़ डेट सामने आई हैं फिल्म 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म में छोटे बच्चों की कहानी देखने मिलेगा वही ये बच्चे फिल्म में स्वच्छ भारत अभियान को बढ़ावा देते नज़र आएंगे।

Related posts