क्या कहता हैं इन फिल्मी सितारों के लिए चुनाव का एग्जिट पोल

Exit Poll results

लोकसभा चुनाव 2019 के सातो चरण के चुनाव हो चुके हे अब हर किसी को चुनाव परिणाम का इंतज़ार हे जहा नतीजों के पहले उम्मीदवारों की दिलो की धड़कने बढ़ गयी है वही लोगो को अगली सरकार किसकी होगी इस बात का इंतज़ार हे।

राजनीती के कई मंजे हुए खिलाड़ियों के साथ ही इस बार बहुत सारे फ़िल्मी सितारों की साख भी दाव पर लगी है। देश भर में चुनाव लड़ने वाले हिंदी, भोजपुरी, बंगला और तेलुगु फिल्म उद्योग के एक दर्जन से अधिक सेलिब्रिटीज ने इस बार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत दाव पर लगाई है और अब हर किसी को बस फाइनल नतीजे के लिए 23 मई का इंतज़ार हे।

लोकसभा की 542 सीटों पर एग्जिट पोल के रिजल्ट्स आ गए हे तो आइये देखते है क्या कहता हैं इन फिल्मी सितारों के लिए एग्जिट पोल।

हेमा मालिनी (भारतीय जनता पार्टी)

निर्वाचन क्षेत्र : मथुरा

विपक्षी : नरेंद्र सिंह (राष्ट्रीय लोक दल) RLD, महेश पाठक (कांग्रेस )

2014 में, हेमा मालिनी ने तीन लाख से अधिक वोटों की शानदार जीत के साथ भाजपा के लिए मथुरा से यह सीट जीती थी ।इस साल के एग्जिट पोल्ल के अनुसार भाजपा और महागठबंधन के बीच कड़ी टक्कर की सम्भावना है, वैसे हेमा के दूसरे कार्यकाल के लिए लौटने की संभावना काफी ज्यादा लग रही है।

उर्मिला मातोंडकर (कांग्रेस)

निर्वाचन क्षेत्र : मुंबई नार्थ
विपक्षी : गोपाल शेट्टी (भारतीय जनता पार्टी), मनोजकुमार जयप्रकश सिंह (बहुजन समाज पार्टी )
अपनी फ़िल्मी पारी के बाद चुनाव के दंगल में पहली बार उत्तरी उर्मिला मातोंडकर के इतने प्रचार के बाद भी उनके राजनीती के सितारे गर्दिश में नजर आ रहे हे एग्जिट पोल की माने तो उत्तर मुंबई से कांग्रेस की हार मिलते दिखाई दे रही है।
वैसे नार्थ मुंबई की इस सीट पर कांग्रेस भाजपा दोनों ने राज किया है। 2004 में कांग्रेस के गोविंदा से हारने से पहले भाजपा के राम नाईक ने लगातार पांच बार इस सीट से जीत दर्ज की। 2009 में कांग्रेस ने इस सीट पर जीत बरकार रखी। 2014 के चुनाव में भाजपा के गोपाल शेट्टी से चार लाख मतों यहाँ जीत दर्ज की।

Also Read: चुनाव जीतने के लिए क्या क्या नहीं करते है ये नेता

सनी देओल (भारतीय जनता पार्टी)

निर्वाचन क्षेत्र : गुरदासपुर
विपक्षी : सुनील कुमार जाखड़ (कांग्रेस), पीटर मसीह (आम आदमी पार्टी )
पहली बार चुनाव के अखाड़े में उतरे सनी देओल गुरदासपुर सीट से चुनाव लड़ रहे है जो 40 साल से अधिक समय तक कांग्रेस का गढ़ रही है यह सीट 1998 में भाजपा के विनोद खन्ना के पास चली गई और उन्होंने इस सीट पर तीन बार जीत हासिल की। विनोद खन्ना की मृत्यु के बाद कांग्रेस के सुनील कुमार जाखड़ ने 2017 का उपचुनाव जीता। एग्जिट पोल्ल के अनुसार इस बार सनी देओल कांग्रेस के हाथो से यह सीट छीन कर बड़ी जीत दर्ज करेंगे।

जया प्रदा (भारतीय जनता पार्टी)

निर्वाचन क्षेत्र : रामपुर
विपक्षी : आजम खान (समाजवादी पार्टी), संजय कपूर (कांग्रेस )
साल 2004 और 2009 में जया प्रदा ने यह सीट समाजवादी पार्टी की और से जीती थी साल 2014 भाजपा के नेपाल सिंह से हारने के बाद जया प्रदा ने इस साल भाजपा ज्वाइन कर ली। एग्जिट पोल्ल के अनुसार इस साल यहाँ जया प्रदा और आजम खान के बीच कड़ी टक्कर की सम्भावना है और शायद भाजपा इस साल इस सीट से चुनाव हार भी सकती है ।

किरण खेर (भारतीय जनता पार्टी)

निर्वाचन क्षेत्र : चंडीगढ़
विपक्षी : पवन कुमार बंसल (कांग्रेस ), हरमोहन धवन (आम आदमी पार्टी )
1999 से 2014 के बीच तीन बार कांग्रेस के पवन कुमार बंसल ने चंडीगढ़ से यह सीट जितने के बाद किरण खेर ने उन्हें 70,000 वोटो से हराया था और एग्जिट पोल के अनुसार इस बार फिर किरण खेर अपनी जीत दर्ज कर सकती है।

शत्रुघ्न सिन्हा (कांग्रेस)

निर्वाचन क्षेत्र : पटना साहिब
विपक्षी : रवि शंकर प्रसाद (भारतीय जनता पार्टी), सुमित रंजन सिन्हा (शिव सेना )
2009 में इस सीट के निर्माण के बाद से, शत्रुघ्न सिन्हा ने 2009 और 2014 के चुनावों में भारी अंतर से भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की। इस बार भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में शामिल हो गए पर लागता हे उनकी यही गलती उनपर भरी पड़ जायगी एग्जिट पोल के अनुसार इस साल भाजपा के रवि शंकर प्रसाद भारी मतों से विजयी हो सकते है

रवि किशन (भाजपा)

निर्वाचन क्षेत्र : गोरखपुर
विपक्षी : राम भुवाल निषाद (समाजवाड़ी पार्टी), मधुसूदन त्रिपाठी (कांग्रेस)
यह सीट 1952 से गोरखनाथ मठ के महंतों का गढ़ रही है। वर्तमान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने 1998 से 2017 के बीच लगातार पांच बार इस सीट पर जीत दर्ज की। इस साल कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन को समाजवाड़ी पार्टी के राम भुवाल कड़ी टक्कर दे रहे हे एग्जिट पोल के अनुसार रवि किशन बहुत कम वोटो के अंतर से चुनाव जीत भी सकते है।

राज बब्बर (कांग्रेस)

निर्वाचन क्षेत्र : फतेहपुर सिकरी
विपक्षी: राज कुमार चाहर (भाजपा), श्रीभगवान शर्मा (बहुजन समाज पार्टी )
एग्जिट पोल के नतीजों के अनुसार राज बब्बर को भाजपा के राज कुमार चाहर से भरी मतों से हार का सामना करना पड़ सकता है।

प्रकाश राज (इंडिपेंडेंट)

निर्वाचन क्षेत्र : बैंगलोर सेंट्रल
विपक्षी: पी सी मोहन (भाजपा ), रिज़वान अरशद (कांग्रेस )
2009 से जब से यह सीट अस्तित्व में आई है , भाजपा के पीसी मोहन ने दोनों चुनाव जीते हैं।एग्जिट पोल के मुताबिक इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बिच मुकाबला है जबकि प्रकश राज के जीत के कोई आसार नहीं है ।बॉलीवुड के मशहूर एक्टर प्रकाश राज ने चैनलों के एग्जिट पोल को सिरे से खारिज कर दिया है।

मनोज तिवारी (भाजपा)

निर्वाचन क्षेत्र : उत्तर-पूर्व दिल्ली
विपक्षी: शीला दीक्षित (कांग्रेस ), दीपिल पांडेय (आम आदमी पार्टी )
2014 में भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी की भाजपा से जीत के बावजूद इस साल उनके और शीला दीक्षित के बीच कड़ी टक्कर की सम्भावना है वही कुछ एग्जिट पोल के के अनुसार तिवारी एक बार फिर जीत की तैयारी में हे।

गौतम गंभीर (भाजपा)

निर्वाचन क्षेत्र : पूर्वी दिल्ली
विपक्षी:अरविंदर सिंह लवली (कांग्रेस ), आतिशी (आम आदमी पार्टी)
क्रिकेट की दुनिया से राजनीती में पहली बार कदम रखने वाले भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गौतम गंभीर का आम आदमी पार्टी प्रत्याक्षी आतिशी से कड़े मुकाबले की उम्मीद की जा रही है हालांकि, कुछ लोगो के अनुसार यहां मुकाबला त्रिकोणीय होगा।

विजेंदर सिंह (कांग्रेस)

निर्वाचन क्षेत्र : दक्षिण दिल्ली
विपक्षी: रमेश बिधूड़ी (भाजपा ), राघव चड्ढा (आम आदमी पार्टी )

कांग्रेस ने बॉक्सर विजेंदर सिंह को साउथ दिल्ली लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है राजनीति में पहली बार उतरे विजेंदर को 20 साल का बॉक्सिंग में अनुभव है पर राजधानी की सबसे ज्यादा पॉश सीट दक्षिण दिल्ली में उनकी जीत की सम्भावना कम है एग्जिट पोल के अनुसार इस सीट पर 2014 की तरह की भाजपा का कब्ज़ा होगा।

स्मृति ईरानी (भाजपा)

निर्वाचन क्षेत्र: अमेठी
विपक्षी: राहुल गाँधी (कांग्रेस)
उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से राहुल गांधी चुनावी मौदान में हैं और उन्हें बीजेपी की तरफ से टक्कर दे रही हैं यूनियन मिनिस्टर स्मृति ईरानी। एग्जिट पोल के मुताबिक यहाँ कांटे की टक्कर होने वाली है।

नुसरत जहाँ (तृणमूल कांग्रेस )

निर्वाचन क्षेत्र : बसीरहाट
विपक्षी: पल्लब सेनगुप्ता (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया ), सायंतन बासु (भाजपा), क्वाज़ी अब्दुल रहीम (कांग्रेस )
यह सीट 1980 से 2009 तक वाम दलों का गढ़ रही। 2014 में TMC के जीत के बाद इस साल एग्जिट पोल के अनुसार नुसरत जहाँ बसीरहाट पर भरी मतों से जीत दर्ज करेगी और सबसे काम उम्र 29 साल की युवा सांसद बनेगी।

मिमी चक्रबोर्ती (तृणमूल कांग्रेस)

निर्वाचन क्षेत्र : जाधवपुर
विपक्षी: बिकास रंजन भट्टाचार्य (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया ), अनुपम हज़रा (भाजपा )
ममता बनर्जी ने कांग्रेस के टिकट पर यहां से अपना पहला लोकसभा कार्यकाल जीता था, अधिकांश एग्जिट पोल मिमी के लिए एक शानदार जीत की भविष्यवाणी करते हैं।

हंस राज हंस (भाजपा)

निर्वाचन क्षेत्र : उत्तर पश्चिम दिल्ली
विपक्षी: गुगन सिंह रंगा(आम आदमी पार्टी), राजेश लिलोठया (कांग्रेस)
बीजेपी के उदित राज ने 2014 में यहाँ से जीत हासिल की, लेकिन इस साल टिकट नहीं मिलने से पार्टी छोड़ दी है अधिकांश चुनाव हंस राज हंस को उनके AAP प्रतिद्वंद्वी, गुगन सिंह रंगा पर हलकी सी बढ़त दे रहे हैं।

मुनमुन सेन (तृणमूल कांग्रेस)

निर्वाचन क्षेत्र: आसनसोल
विपक्षी: बाबुल सुप्रियो (भाजपा)
2014 में पश्चिम बंगाल से राजनीति में कदम रखने वाली मुनमुन सेन का मुकाबला भाजपा कैंडिडेट बाबुल सुप्रियो से है यहाँ एक्ट्रेस और सिंगर के बीच कड़े मुकाबले का अनुमान लगाया जा रहा हैं।

पवन कल्याण (जन सेना)

निर्वाचन क्षेत्र: गजुवाका और भीमावरम
भीमावरम विपक्षी: रमनंजयुलु पुलपार्थी (टीडीपी), ग्रांधी श्रीनिवास (वाईएसआर कांग्रेस)
गजुवाका विपक्षी: पल्लू श्रीनिवास राव (टीडीपी), नागिरेड्डी टीपाला (वाईएसआर कांग्रेस)
एग्जिट पोल के अनुसार साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण के दोनों की क्षेत्र से जीत की उम्मीद की जा रही है हालांकि, टीडीपी के विधायक के साथ उनका कड़ा मुकाबला हो सकता है।

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (भाजपा)

निर्वाचन क्षेत्र: आजमगढ़
विपक्षी: अखिलेश यादव (समाजवादी पार्टी)
एग्जिट पोल्ल के अनुसार निरहुआ को अपनी राजनीती की शुरुवात में ही हार का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि सभी एग्जिट पोल में यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव से भोजपुरी अभिनेता को बड़ी हार का अनुमान है।

दीपक अधिकारी (तृणमूल कांग्रेस)

निर्वाचन क्षेत्र: घटल
विपक्षी:
तपन कुमार गांगुली (सीपीआई ), भारती घोष (भाजपा )
अधिकांश एग्जिट पोल यहां देव (दीपिक अधिकारी )के लिए दूसरे कार्यकाल की भविष्यवाणी कर रहे हैं। भाजपा की नेता भारती घोष के चुनाव प्रचार के बावजूद, शायद वह यहां पर बढ़त बनाने में असमर्थ रही हैं।
लोकसभा की 542 सीटों के चुनाव के नतीजे 23 मई को आ जायगे अब देखना यह है की चुनाव के इस दंगल में कौन किससे बाजी मार ले जाता है।
तब तक के लिए और भी ताज़ा तरीन वीडियोस के लिए जुड़े रहिये हमारे साथ।

Related posts

Leave a Comment