कंगना से लेकर रूबीना तक, इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की ये एक्ट्रेस है हिमाचली ब्यूटी

Which celebrity form Himachal Pradesh

दुनियां में कहीं स्वर्ग है तो वह देव भूमि उत्तराखंड में है। वहां साक्षात महादेव बसते है। आपने फिल्मों में तो उत्तराखंड की खुबसूरती के बारे में बहुत देखा होगा।और फिल्मों के जरिए ही उनके पहाड़ी वातावरण से आप परिचित होंगे। आपको बता दें सिर्फ उत्तराखंड के पहाड़ों में ही खुबसूरती नहीं पाई जाती है, बल्कि यहां रहने वाले और उनके मन दोनों खुबसूरत होते है। हमारे इंटरटेंमेंट इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेस भी हिमाचली ब्यूटी है,जो आज हिमाचल का नाम रौशन कर रही है। आइए जानते है हिमाचल से आने वाली एक्ट्रेसेस के बारे में।

कंगना रनौत

कंगना रनौत

सुपर टैलेंटेड कंगना का जन्म हिमाचल प्रदेश के बाजार में एक राजपूत परिवार में हुआ था।उनकी फैमिली का पॉलिटिकल बैकग्राउंड रहा है।कंगना जब इंडस्ट्री में आई तो उनका कोई गॉड फादर नहीं था। उन्हे अपने शुरुआती करियर में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्हें पहली फिल्म गैंगस्टर मिली। गैंगस्टर से कंगना ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई इसके बाद कंगना ने फैशन ‘तनु वेड्स मनु’, ‘क्रिश 3’, ‘क्वीन’ और ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ जैसी फिल्मों में काम किया। और उनके ही निर्देशन में बनी फिल्म मणिकर्णिका में उन्होंने बता दिया की इंडस्ट्री में एक अकेली वोमेन भी सरवाइव कर सकती है। कंगना अब इमरजेंसी पर फिल्म बना रही है।

प्रीति जिंटा

प्रीति जिंटा

90 के दशक में सभी के दिलों पर करने वाली प्रीति जिंटा भी हिमाचली ब्यूटी है। प्रीति को उनकी क्यूटनेस और डिंपल के लिए जाना जाता है। प्रीति ने कई बड़े एक्टर के साथ काम किया है।और कई सुपरहिट फिल्में दी है। प्रीति भी जब फिल्मों में आई थी तब उनका कोई गॉडफादर नहीं था। प्रीति ने बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री दोनों में काम किया है। इंडस्ट्री के सभी खान के साथ प्रीति ने काम किया हैं। प्रीति जीन गुडइनफ से शादी की अब वह फिल्मी दुनियां से दूर है और बिजनेस और क्रिकेट पर अपना ध्यान दे रही है।

यामी गौतम

यामी गौतम

यामी गौतम आज के दौर की डिजीटल क्वीन है। यामी भी हिमाचली ब्यूटी है।ये फेरम लवली की ब्रांड एंबेसडर है। आपको बता दें यामी का पंजाबी परिवार में जन्म हुआ है। यामी ने टॉलीवुड कोलीवुड और बॉलीवुड तीनों में काम किया है।यामी ने बॉलीवुड की कई फिल्में की है जिनमें सनम रे और उरी दा सर्जिकल स्ट्राइक खास रही हैं।इसके साथ ही इन्होंने विक्की डोनर फिल्म भी की है यामी ने उरी दा सर्जिकल स्ट्राइक के डायरेक्टर आदित्य धार से शादी की है।यामी अब ओटीटी की दुनियां में तहलका मचा रही है।

सेलिना जेटली

सेलिना जेटली

सेलिना जेटली का जन्म एक पंजाबी फैमीली में हुआ था।ये बचपन में पायलट या इंजीनियर बनना चाहती थी। लेकिन इन्होने अपने केरियर की शुरुआत मार्केटिग एक्जीक्यूटिव के रूप में की थी।2001 में इन्होंने मिस इंडिया जीता था। इन्होने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की थी और इनका केरियर पीक पर था उस समय ही इन्होने बिजनेसमैन पीटर हग से शादी कर ली।सेलिना अब अपनी फैमिली लाइफ में खुश है।

चार्ली चौहान

चार्ली चौहान

टीवी एक्ट्रेस चार्ली चौहान का जन्म भी हिमाचल प्रदेश में हुआ था। इन्होंने एमटीवी रोडीज 7 से अपनी करियर की शुरुआत की।इसके बाद ये कई रिएलिटी शोज में नजर आ चुकीं है।2014 में सीरियल Kaisi Yeh Yaarian करने के बाद इनको घर घर पहचाना मिल गई। चार्ली कई म्यूजिक वीडियोस में नजर आ चुंकी है।

शिव्या पठानिया

शिव्या पठानिया

शिव्या पठानिया का जन्म शिमला हुआ था। इन्होंने 2013 में मिस शिमला का ख़िताब अपने नाम किया है। प्रतियोगिता के दौरान उन्हें मिस ओए और मिस ब्यूटीफुल स्माइल का खिताब भी मिला था।शिव्या पठानिया ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2014 में सोनी के टीवी सीरियल “हमसफर” से की थी. साल 2016 से 2017 तक, उन्होंने सोनी के टीवी सीरियल “एक रिश्ता साझेदारी का” में एक्टिंग की है।फिर साल 2017 से 2018 तक, उन्होंने ज़ी टीवी के शो दिल ढूंढता है में एक्टिंग किया।उसके बाद शिव्या ने कई पौराणिक टीवी शो में एक्टिंग उन्होंने राधाकृष्ण में राधा, विक्रम बेताल की रहस्य गाथा में लक्ष्मी, राम सिया के लव कुश में सीता और बाल शिव में पार्वती के रूप में एक्टिंग की है।

ईशानी शर्मा

ईशानी शर्मा

ईशानी शर्मा हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की हैं, उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत प्रसिद्ध उन्होंने टीवी शो हमको तुमसे हो गया है प्यार क्या करें से की है। उन्होंने कुछ पंजाबी गाने के वीडियो में भी काम किया

रूबीना दिलाइक

रूबीना दिलाइक

टीबी इंडस्ट्री की छोटी बहू कहें या सौम्या बहू रूबीना हर रोल में फिट है।2006 में इन्होंने मिस शिमला का खिताब जीता था। रूबीना ने टीबी से लेकर रियलिटी शोज में में पार्टिसिपेट किया है और उन्हें जीता भी है।2015 में, उन्हें दादा साहब फाल्के फिल्म फाउंडेशन सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार प्राप्त करने का सम्मान मिला।रूबीना की काफी फ्रैंड फॉलोइंग है।

Related posts