बादाम की नान खटाई | Badam Ki Nankhatai | नानख़ताई रेसिपी

Badam Ki Nankhatai

बादाम की नान खटाई बनाने के लिए हमे किन किन चीज़ो की आवश्यकता है
सामग्री..

मैदा.. 150 ग्राम
पीसी शक्कर.. 100 ग्राम
बादाम.. 20 ग्राम
घी.. 100 ग्राम
बेकिंग पाउडर..1/2 छोटी चम्मच

विधी
नानखटाई बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में छलनी रखेंगे उसमे मैदा और बेकिंग पाउडर डालकर अच्छे से छान लेंगे।छानने से मैदे में गुठलीया नहीं बनती है। बादाम का मिक्सर में बारीक पाउडर बना लेंगे।

अब नानखटाई के लिए हम डोह तैयार कर लेते हैं। इसके लिए सबसे पहले हम एक बर्तन में घी और पिसी शक्कर डाल कर अच्छे से फेट लेगे। घी और शक्कर फेटते समय आप उसे एक ही दिशा में फेटे। घी और शक्कर जब एकदम फ्लपि हो जाए उसमें आप थोड़ा-थोड़ा मैदा डालते जाए और साथ में बादाम का पाउडर भी डाल दें।

दो बूंद वैनिला एसेंस डालें यदि आप एसेंस पसंद नहीं करते तो दो इलायची पीसकर उसका पाउडर डाल सकते हैं। सभी को अच्छे से मिक्स करके डोह तैयार कर ले। अब इसकी नानखटाई बनाने के लिए छोटी सी लोई ले उसे गोलकर के हल्का सा दबा दे। नानखटाई के ऊपर बारीक कटी हुई बादाम लगा दे।

बादाम-की-नान-खटाई
बादाम-की-नान-खटाई

अब एक एलुमिनियम की प्लेट ले उस पर घी लगाकर चिकना कर ले। अब प्लेट में थोड़ी दूरी बनाकर नान खटाई रख दे। नान खटाई सेकने के लिए ओवन को 10 मिनट तेज आज पर फ्री हिट कर ले फिर धीमी आंच पर नानखटाई सेकने के लिए रख दें।

20 मिनट बाद नानखटाई आप चेक कर ले एक नानखटाई को उठाकर देखेंगे उसका जो नीचे का हिस्सा सुनहरी हो जाता है लगभग 20 मिनट में नानखटाई हमारी सिक जाती है इस तरह हमारी टेस्टी नानखटाई बनकर तैयार है।