Winters weight loss tips: आसानी से कम हो जाएगा इन दिनों में आपका वजन, केवल ध्यान रखें ये बातें

Winters weight loss tips

Winters weight loss tips: आजकल के खान पान को देखते हुए अनावश्यक वजन बढ़ना बड़ी समस्या बन चुका है। अक्सर लोग बजन घटाने के लिए कई तरह के उपाय अपनाते हैं लेकिन कठिन उपाय अपनाना उनके लिए काफी मुश्किल रहता है। अपनी लाइफ स्टाइल को ध्यान में रखते हुए आप कुछ ऐसे नियमों को अपना सकते हैं जिनसे वजन तेजी से कम किया जा सकता है।

दरअसल, आयुर्वेद से जुड़े कई ऐसे उपाय हैं जो किसी भी व्यक्ति के शरीर का वजन कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन उपायों के जरिए आप जल्दी से अपने शरीर का कई किलो वजन कम कर सकते हैं। तो आइए बिना देरी किए आज के आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि आयुर्वेद में वजन कम करने के लिए कौन-कौन से उपाय छिपे हुए हैं।

दोस्तों आयुर्वेद के अनुसार आपको कुछ ऐसे नियमों का पालन करना चाहिए जिनके जरिए आप आसानी से अपने वजन को कम कर सकते हैं।दरअसल इन नियमों के जरिए आपकी पाचन क्रिया बेहतर होती है और जिसके माध्यम से आप का अनावश्यक वजन कम होना शुरू हो जाता है। तो आइए एक-एक करके इन नियमों के विषय में जान लेते हैं।

Winters weight loss tips
Winters weight loss tips in hindi

पानी का सेवन करने का गलत समय

सर्वप्रथम आयुर्वेद के मुताबिक भोजन के साथ पानी पीने से भोजन को पचाने वाली अग्नि जिसे 5 आदमी और जेठा रागनी के नाम से भी पुकारा जाता है उसकी गति धीमी हो जाती है। इस गति के धीमी होने से पाचन क्रिया पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। जिसके चलते पाचन क्रिया बिगड़ जाती है और फैट बढ़ता जाता है। यह आपके भजन को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कारक साबित होता है। इसीलिए आपको भोजन करते समय पानी का सेवन नहीं करना चाहिए।

भोजन के साथ ना करें इन चीजों का सेवन

जिस प्रकार आयुर्वेद में भोजन करते समय पानी का सेवन करना नुकसानदायक बताया गया है उसी प्रकार आयुर्वेद में भोजन करते समय बताया गया है कि व्यक्ति को कच्चा सलाद और दही का सेवन भोजन के साथ नहीं करना चाहिए। इसके अतिरिक्त इसका पाचन तंत्र पर बुरा प्रभाव पड़ता है। यदि आप सलाद और दही का सेवन करना चाहते हैं तो इसे स्नेक्स टाइम में ले सकते हैं। इस समय इसे लेने पर शरीर को इनका पूरा लाभ प्राप्त होता है।

जरूर खाएं देसी घी

लोगों को यह लगता है कि घी ना खाने से व्यक्ति का वजन तेजी से घटता है लेकिन असल में देसी घी ना खाने पर आप का फैट कम नहीं होता है बल्कि यदि आप देसी घी का सेवन करते हैं तो आप की पाचन क्रिया बेहतर बनी रहती है। आयुर्वेद के अनुसार घी जठराग्नि को संतुलित करता है। इसे भोजन से पहले जरूर खाना चाहिए। इससे आंतों की भीतरी सतह पर घी की परत बनती है जो भोजन को आंत में जमा नहीं होने देती और आपकी पाचन क्रिया को बेहतरीन रखती है।

Winters weight loss tips
Winters weight loss tips in hindi

रात का भोजन सही समय पर करें

यदि आप अपना वजन तेजी से कम करना चाहते हैं तो रात को सोने से 2 घंटा पहले ही रात का भोजन अवश्य कर ले। इसके बाद कुछ आधा घंटा धीमी गति से वॉक करने के लिए निकाले। ऐसा करने से आप का पाचन तंत्र अच्छा बना रहेगा और आपका वजन भी घटना शुरू हो जाएगा।

इन चीजों का सेवन करना भूल जाएं

आयुर्वेद के मुताबिक यदि आप अपने वजन को कम करना चाहते हैं तो मैदे से बनी चीजों का सेवन बिल्कुल ना करें। इसके साथ ही और रिफाइंड की जगह पर सरसों का तेल उपयोग करें और रात के भोजन में नमक कम खाएं। इसके अतिरिक्त आपको अपनी नींद भी निश्चित करनी होगी क्योंकि मोटापा अथवा वजन बढ़ने का कारण नींद भी होती है।