World Diabetes day: शुगर से बचने के लिए आज ही अपनाएं ये तरीका, जोकि है बेहद कारगर

World Diabetes day

World Diabetes day: फलां व्यक्ति को शुगर है इसलिए उसे मिठाई का सेवन नहीं करना चाहिए। क्या आपको भी यह बात सुनी हुई लग रही है, तो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है। जिन लोगों को डायबिटीज या शुगर होती है, उन लोगों को मीठा खाने से परहेज करना चाहिए।

लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हमारी कई सारी आदतें और जीवनशैली भी हमें मधुमेह बीमारी का शिकार बना सकती है, इतनी आवश्यक है कि आप समय रहते अपनी जीवनशैली में सुधार करें, जिसके चलते आपको डायबिटीज की बीमारी से बचाया जा सके।

हर साल की तरह इस साल भी 14 दिसंबर के दिन वर्ल्ड डायबिटीज डे के रूप में मनाया गया, ऐसे में इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य डायबिटीज की रोकथाम और बचाव के उपायों को लेकर जागरूकता फैलाना है। इसी संदर्भ में हमारा आज का यह लेख आपको डायबिटीज की बीमारी से बचाने के लिए कुछ एक तरीके बताने के लिए प्रतिबद्ध है। तो चलिए जानते हैं…

World Diabetes day
World Diabetes day 2022

डायबिटीज से कैसे बचा जाए?

आप अगर नियमित तौर पर सुबह खाली पेट नीम की पत्तियों का सेवन करते हैं, तो इससे आपका शुगर लेवल काफी हद तक नियंत्रित रहता है, जिससे भी आप डायबिटीज की बीमारी से बच सकते हैं।

अगर आप सीजन के तौर पर जामुन का प्रयोग करते हैं, तो जामुन के प्रयोग से भी आप अपने शुगर लेवल को नियंत्रित कर सकते हैं। जामुन के अलावा जामुन की पत्तियों का भी इस्तेमाल डायबिटीज मरीजों की दवा के तौर पर किया जाता है।

अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट करेले का सेवन करते हैं, इसे भी आप डायबिटीज जैसी बीमारी से दूर रह सकते हैं।

World Diabetes day
World Diabetes day 2022

दूध और पत्ती पड़ी चाय के स्थान पर आप चाहे तो ग्रीन टी का इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके प्रयोग से आपको डायबिटीज होने का खतरा कम हो जाता है।

आप चाहे तो तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल करके भी अपने शुगर लेवल को नियंत्रित कर सकते हैं, इसके लिए आपको रोजाना दो से तीन पत्तियां तुलसी की रोजाना सुबह खाली पेट खानी है, आप चाहे तो तुलसी की पत्तियों का रस निकालकर भी पी सकते हैं, इससे भी आप डायबिटीज के रोग से खुद को बचा सकते हैं।

इस प्रकार आप उपरोक्त चीजों के सेवन के अलावा, योग और व्यायाम आदि को भी अपनी जीवनशैली में शामिल करें। इससे ना केवल आप डायबिटीज जैसे गंभीर रोग से बल्कि अन्य कई सारे लोगों से भी अपने आप को सुरक्षित रख सकते हैं।