Winter cloth’s safety tips: जाड़ों में ऊनी कपड़ों की ऐसे करें देखभाल, बेहद आसान है ये टिप्स

Winter clothes safety tips

Winter clothes safety tips सर्दियों का आगाज हो चुका है। ऐसे में ऊनी कपड़ों का हर घर से निकलना लाजमी है। मगर ऊनी कपड़े पहनने के साथ-साथ इनका सही तरह से रख-रखाव करना भी जरूरी होता है। ऊनी कपड़ों का रख-रखाव आम कपड़ों से ज्यादा अच्छे से रखना होता है, नहीं तो वह जल्दी खराब हो जाते है।

ऐसे में ऊनी कपड़ों की देखभाल किस प्रकार करनी चाहिए है आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे। साथ ही यह भी जानेंगे कि अगर आप ऊनी कपड़ों को सही तरीके से रखते हैं, तो ये लंबे समय तक खराब नहीं होंगे। आइए शुरुआत करते हैं…

ऊनी कपड़ों ड्राई प्लेस पर रखें

कई बार ऐसा हो जाता है कि नहाने के बाद हम ऊनी कपड़े बाथरूम में ही छोड़ देते हैं। ऐसा करने से ऊनी कपड़ें खराब हो जाते है। इसलिए आप गर्म कपड़ों को हमेशा सूखी जगह पर ही रखें।

नमी से रखें दूर

सर्दियों में गर्म कपड़ों को हमेशा नमी से दूर रखने की कोशिश करें। जैसे- अलमारी में ऊनी कपड़ों को रखने से पहले अखबार जरूर बिछा दें। जिससे ऊनी कपड़ों में नमी न आए।

Winter clothes safety tips
Winter clothes safety tips in hindi

बेक्टीरिया से रखें दूर

कपड़ों को अलमारी में रखें या फिर बक्से, अटेची में… कपड़ों को बैक्टीरिया से बचाने के लिए ऊनी कपड़ों के साथ नीम की पत्तियां भी जरूर रखें।

कपड़ों को हाथ से ही धोएं

जब हमें जल्दबाजी होती है, तो हम अक्सर ऊनी कपड़ों को वॉशिंग मशीन में धो लेते है। ऐसा करने से ऊनी कपड़े ढीले और कमजोर हो जाते हैं। इसलिए ध्यान रखें कि ऊनी कपड़ों को लिक्विड डिटर्जेंट और सॉफ्ट ब्रश का यूज करके ही धोएं।

ऊनी कपड़ों को ठंडे पानी से धोएं

ठंड में लोग कपड़ों को गर्म पानी से धोते है। आप ऐसी गलती कभी-भी ऊनी कपड़ों के साथ कभी न करें। गर्म पानी से ऊनी कपड़ों को धोने से कपड़ों की चमक कम होने लगती है और कपड़ों में सिकुड़न आ जाती है। इसलिए ऊनी कपड़ों को हमेशा ठंडे पानी से ही धोएं।

स्टीम आयरन से करें प्रेस

ऊनी कपड़ों को प्रेस करने के लिए हो सके तो आप स्टीम आयरन का ही इस्तेमाल करें। स्टीम आयरन ऊनी कपड़ों के लिए बेस्ट रहता है। बता दें, स्टीम आयरन से ऊनी कपड़ें चिपकते नहीं है।

Winter clothes safety tips
Winter clothes safety tips in hindi

धूप में रखें ऊनी कपड़े

नॉर्मल कपड़ों से जल्दी ऊनी कपड़ों में फंगस लग जाती है। ऐसे में ऊनी कपड़ों को ज्यादा से ज्यादा धूप में रखें। ऐसा करने से ऊनी कपड़ों की जिंदगी लंबी चलती है।

ऊनी कपड़ों बिना निचोड़ें ही सुखाएं

ध्यान रखें कि ऊनी कपड़े को धोने के बाद न निचोड़ें। ऊनी कपड़ों को धोकर हैंगर पर लटका दें। इससे ऊनी कपड़ों का शेप नहीं बदलता है।

बदबूदार ऊनी कपड़ों नींबू से धोएं

कभी-कभी ऊनी कपड़ों को बदबू काफी ज्यादा आती है। ऐसे में नींबू का इस्तेमाल आप ऊनी कपड़ों को धो सकते है। जिससे ऊनी कपड़ों से बदबू निकल जाए।

ऊनी कपड़ों से रखें कॉफी

यदि ऊनी कपड़ों से बदबू को दूर रखना है तो आप कॉफी पाउडर की पोटली बनाकर ऊनी कपड़ों के बीच रख दें।