क्यों रहता है नीता अंबानी का परिवार लाइम लाइट से दूर

Neeta ambani family

देश की सबसे मशहूर बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी के बारे में तो सभी जानते हैं। नीता अंबानी अंबानी धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की फाउंडर और चेयरमैन हैं।रिलायंस फाउंडेशन में भी उनकी अहम भुमिका है।नीता IPL क्रिकेट टीम मुंबई इंडियंस की मालकिन भी हैं। नीता अंबानी रिलायंस के हर छोटे से छोटे बड़े से बड़े फैसले में शामिल होती है। आपको बता दें नीता अंबानी एक सामान्य परिवार से आती हैं। उनका जन्म भी एक समान मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। मुकेश और नीता ने शादी के पहले एक दूसरे को देखा भी नहीं था। धीरूभाई अंबानी ने इन दोनों का रिश्ता तय किया था। आइए आज आपको बताते हैं कैसे हुई मुकेश अंबानी की शादी नीता अंबानी से

कहां से हैं नीता अंबानी(neeta ambani)

nita ambani
शादी से पहले टीचर थी नीता अंबानी

नीता अम्बानी का जन्म 1 नवंबर 1963 को मुंबई में हुआ था। इनके माता-पिता रविंद्र दलाल और पूर्णिमा दलाल है।रविंद्र भाई दलाल है बिरला समूह के वरिष्ठ अधिकारी है।नीता अम्बानी की प्राथमिक शिक्षा रोज मैनर गार्डन से पूरी की, इसके आगे की पढ़ाई इन्होंने नारसी मोन्जी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई, महाराष्ट्र, भारत से पूरी की है।

कैसे हुई नीता अंबानी की मुलाकात अंबानी परिवार से(How did Nita meet the Ambani family?)

nita ambani shadi
नीता अंबानी ने मुकेश अंबानी से शर्त पर शादी की

नीता अंबानी एक स्कूल में टीचर थीं। फैशन और ग्लैमर की दुनिया से दूर नीता अंबानी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए 800 रुपए महीने की नौकरी करती थीं। वह भरतनाट्यम में भी पारंगत हैं।एक बार बिरला परिवार के कार्यक्रम में नीता अंबानी भी बतौर भरतनाट्यम डांसर प्रस्तुति देने पहुंचीं। इस कार्यक्रम में तमाम नामी-गिरामी लोग मौजूद थे, जिसमें धीरूभाई अंबानी और उनकी पत्नी कोकिलाबेन भी शामिल थे। नीता अंबानी के डांस से वे इतने मंत्रमुग्ध हुए कि मन ही मन में उन्हें अपनी बहू बनाने का फैसला ले लिया।धीरूभाई अंबानी ने अपने बड़े बेटे मुकेश की शादी के लिए बात चलाई तो नीता ने एक शर्त रख दी, वह शर्त थी कि शादी के बाद भी उन्हें काम करने से नहीं रोका जाएगा। अंबानी परिवार झट से इसके लिए तैयार हो गया इस तरह नीता, अंबानी परिवार की बहू बनीं।

कैसा है नीता अंबानी के मायके का परिवार(Nita Ambani’s maternal family)

nita ambani ma or bahan
नीता अंबानी की मां और बहन लाइम लाइट से दूर रहते हैं

नीता अंबानी के मायके का परिवार लाइमलाइट से दूर रहता है।नीता अंबानी की तरह उनकी मां ममता और उनकी बहन पूर्णिमा दलाल को स्पॉटलाइट में रहना पसंद नहीं है।वह अंबानी खानदान के फंक्शन में ही नजर आती हैं। नीता अंबानी से 4 साल छोटी बहन ममता दलाल है। वो पेशे से शिक्षक है। ममता दलाल धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में काम करती हैं। वह स्कूल में प्राथमिक बच्चों को पढ़ाती है। वही नीता अंबानी स्कूल की चेयरपर्सन हैं।ममता दलाल अपनी मां पूर्णिमा दलाल दलाल के साथ ही ज्यादातर नजर आती हैं।

Nita Ambani Sister Mamta Dalal And Mother Purnima Dalal

Related posts