Aaj ka Rashifal | 03 मार्च 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

aaj ka rashifal

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

(जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है)

आपकी माँ आज आपके जीवन साथी को विवाह के लिए अस्वीकार कर सकती हैं। आज धन सम्बन्धित मामलों में सामान्य दिन होने वाला है। आप आज दीर्घावधि के निवेश से बचें, हालांकि छोटे समय के निवेश कर सकते हैं। मुमकिन है कि घर पर किसी नुक्सान की खबर सुनकर आप भी उदास हो जाए। साथ ही परिवार में भी उदासी की लहार दौड़ पड़े।

आज के दिन कारोबारियों के लिए अच्छे मुनाफ़े की संभावना है, जैसे कि उनकी पांचों उंगलियाँ घी में हो सकती हैं। लेकिन आपको आज उत्साह की अति स्थिति से बचने की आवश्यकता है। नौकरी से जुड़े लोगों के लिए आज कई आइडियाज आएंगे जो आज के दिन को बेहतर बना सकते हैं, लेकिन अपनी सुस्ती की वजह से केवल कुछ ही लोग इन आइडियाज पर अमल करेंगे। जो लोग इस राशि से हैं वे आज अपना ध्यान रखें जो सांस की किसी बीमारी से जूझ रहे हैं और हो सके तो घर से बाहर निकलने से पहले अपने चेहरे पर मास्क लगा लें।

राशि स्वामी- शनि
आराध्य-श्री शिव जी
राशि अनुकूल वार-शनिवार, बुधवार, शुक्रवार
आज मेष राशि का शुभ अंक – 7

Aaj Ka Rashifal: कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

(जिनका नाम गु,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,था से शुरू होता है)

प्रेम जीवन में भी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रियतम की नाराजगी आपको परेशान कर सकती है। आज के दिन आप धन संबंधी मामलों में सोच-समझकर काम करें और किसी भी साझेदारी वाले व्यवसाय में निवेश न करें। इसे कुएँ में गिरने के समान मानें और धन का नुकसान होने की संभावना रहेगी। आज किसी को अपना धन उधार न दें क्योंकि उसे वापस लौटाने की संभावना कम होती है। पैसों के लेन-देन में सोच-समझकर करें और व्यर्थ खर्चों से बचें। आज यदि आप अपने माता-पिता को अनदेखा करते हुए अपने ही कामों में व्यस्त रहते हैं तो इतना समझ लें कि आप अपने भविष्य की सभी संभावनाओं को खुद ही ख़त्म कर रहें हैं। इस बात का ध्यान जरूर रखें कि यदि बुरा समय ज्यादा दिनों तक नहीं रहता है तो अच्छा वक़्त भी ज्यादा समय नहीं टिकता। आखिर में इंसान के कर्म ही उसके साथ जाते हैं। आत्मा के शरीर छोड़ने के बाद आप दुनिया में अपने कर्म से ही जाने जाते हैं। यहाँ ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि हम जो बोते हैं वहीं पाते हैं।

आजकल आपको जल्दबाजी में किसी भी काम करने से बचना चाहिए। यहां तक कि आपकी सफलता भी पूरी तरह आपके व्यवहार और मन की शांति पर ही निर्भर करेगी। इसलिए, जब भी तनाव या परेशानी हो, ध्यान या योग का सहारा लें, तब आपको अच्छा महसूस होगा। आज के दिन आपकी सेहत थोड़ी खराब रह सकती हैं इसलिए आप अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें।यदि कोई बीमारी आपको पहले से हैं तो आप डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

राशि स्वामी-शनि
आराध्य-श्री शिव जी
राशि अनुकूल वार-शनिवार, शुक्रवार, बुधवार
आज मेष राशि का शुभ अंक – 7

Aaj ka Rashifal: मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

(जिनका नाम दी,दू,थ,झ,दे,दो,च,ची से शुरू होता है)

इस राशि वाले जो प्यार में पड़े हैं के वो आज के दिन अपने आप पर कंट्रोल रखें। प्यार को समझने की कोशिश करें प्यार शरीर नहीं बल्कि दो आत्माओं का मिलन है, जिस दिन आपको इस बात की समझ हो जायेगी। उस दिन आप दोनों और करीब हो जायेंगे। आज आर्थिक स्थिति स्थिर रहने से आपके मन में जल्दी ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाने की तीव्र इच्छा होगी, हालांकि अपनी इस इच्छा को पूर्ण करने के लिए आप कार्यबध रहेंगे और पैसा कमा भी लेंगे। लेकिन इस दौरान आपको किसी भी गैरकानूनी कार्य करने से खुद को रोकना होगा। क्योंकि जल्दी व आसानी से आ रहे पैसे यूँ तो सबको अच्छे लगते हैं लेकिन कई बार हमें इसके लिए कोई बड़ा खामियाज़ा भी भुगतना पड़ जाता है। पारिवारिक जीवन के लिए दिन अच्छा है। आज आप सपरिवार किसी पार्टी में शिरकत कर सकते हैं। आज आप कुछ नए लोगों से मुलाक़ात कर सकते हैं।

आपका कार्यक्षेत्र में किया हुआ काम आज किसी और को श्रेय मिल सकता है, इसलिए आप सतर्क रहें और सहकर्मियों के साथ संबंध बनाए रखें। जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत के साथ साथ सूझ-बूझ की भी आवश्यकता होती है, इस बात को हमेशा ध्यान में रखें। व्यापारियों को आज अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। आज आप सुकून की अवस्था में अपने आप को पाएंगे और जीवन का आनंद पूरी तरह से उठायेंगे।

राशि स्वामी-बृहस्पति
आराध्य-श्री विष्णु नारायण
राशि अनुकूल वार-बृहस्पतिवार, रविवार, मंगलवार
आज मेष राशि का शुभ अंक – 9

आज का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

Aaj ka rashifal: 03 मार्च 2024 का राशिफल पर आप अपनी राशि के अनुसार अपने मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन दैनिक भविष्यफल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ आपको अपनी राशि के लिए उपलब्ध भविष्यफल मिलेंगे जो आपको उस दिन के लिए समस्त जीवन क्षेत्रों के बारे में बताएंगे, जैसे कि प्रेम, व पारिवारिक। यहाँ आप भविष्यफल में बताए गए सुझावों का उपयोग कर अपनी ज़िन्दगी को सुधार सकते हैं और अपने लक्ष्यों की ओर अधिकतम प्रगति कर सकते हैं। तो आज ही अपनी राशि के अनुसार भविष्यफल देखें और एक अच्छा दिन बनाएं।

Related posts