Aaj ka Rashifal | 07 मार्च 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

prem rashifal

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

(जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है)

प्रेम का सच्चा अर्थ आज कुछ लोगों को समझ आ सकता है। जो लोग पहले से ही प्रेम में विश्वास रखते हैं, उन्हें अपने भावनाओं को अपने साथी के सामने उजागर करना चाहिए। आज आपको अपने अतिरिक्त धन को संभालकर रखने की आवश्यकता होगी, क्योंकि यह धन भविष्य में आपको न केवल कई मुसीबतों से बचाएगा बल्कि यह आपके काम भी आ सकता है। इसके अलावा, आपको विचार करना चाहिए कि जो-जो परेशानियां धन को लेकर आपके जीवन में आती हैं, उनकी वजह अक्सर आप होते हैं। यह इसलिए होता है कि कई बार आप धन को ऐसे खर्च कर देते हैं जैसे उसकी कोई अहमियत ही नहीं होती, जिसका पछतावा आपको बाद में होता है। पारिवारिक स्तर पर आज आपका छोटा भाई आपके लिए उम्मीद से बढ़कर मददगार साबित हो सकता है। आज भाई के लिए आप का प्यार पहले से भी ज्यादा बढ़ जाएगा। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर आज बहस छिड़ सकती है लेकिन आप इस स्थिति को जहाँ तक हो सकें शान्ति और आपसी सहमति से ही हल करने का प्रयास करें अन्यथा परिवार में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

कारोबारियों को आज के दिन किसी भी प्रकार के जोखिम से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आपको अपने किसी आइडिया को अपने काम में शामिल करना है, तो इसे विचारपूर्वक और समझदारी से करें। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें आज कार्यक्षेत्र में मनचाहे फल मिल सकते हैं। अगर आप घर से दूर नौकरी कर रहे हैं, तो आज आपको अपने घर की याद आ सकती है। आज आपका पेट दर्द या सिर दर्द कर सकता है इसलिए आप आज कोई भी लापरवाही न करें अपने स्वास्थ का ध्यान रखें।

राशि स्वामी- शनि
आराध्य-श्री शिव जी
राशि अनुकूल वार-शनिवार, बुधवार, शुक्रवार
आज मेष राशि का शुभ अंक – 2

Aaj Ka Rashifal: कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

(जिनका नाम गु,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,था से शुरू होता है)

आज आपका प्रियतम शायद आपके भावनाओं को समझ नहीं पा रहा होगा। इस स्थिति में आपको धैर्यपूर्वक काम लेने की आवश्यकता होगी। आपको तैश में नहीं आकर अपने साथी से नाराज होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि यह आपके प्रेम की डोर को कमजोर कर सकता है। आज आर्थिक पक्ष के लिए बहुत शुभ दिन है। इसलिए आपको आज फाइनेंस से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवारिक जीवन में आपको आज अच्छे फल मिल सकते हैं बीते दिनों में कुछ आपने ऐसा कराया जिसकी जानकारी घरवालों को होनी चाहिए तो उन्हें जरूर बता दे।

आज आपको कार्यक्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होगी। आपके बॉस और सीनियर कार्य से प्रभावित हो सकते हैं। आपकी योजनाएं कार्यस्थल पर प्रभावी साबित हो सकती हैं। हालांकि, किसी तरह का शॉर्टकट न अपनाएं ताकि कार्य को जल्दी समाप्त न करना पड़े, क्योंकि इससे आपको मुनाफा नहीं होगा। यहां व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन शुभ होने का संकेत है। आपके व्यापार में तरक्की होगी। आप आज अपने व्यापार के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं बना सकते हैं। लघु उद्योग से जुड़े जातकों को आज अधिक मुनाफा हो सकता है। हालांकि, यदि आप किसी स्टार्टअप के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको फंड की कमी महसूस हो सकती है। कोई बड़ी योजनाएं और विचार आपका ध्यान आकर्षित कर सकते हैं।आज आप अपने दोस्तों की सलाह ले सकते है स्वास्थ को लेकर जिससे वह आपकी समस्या में सुधार हो सके।

राशि स्वामी-शनि
आराध्य-श्री शिव जी
राशि अनुकूल वार-शनिवार, शुक्रवार, बुधवार
आज मेष राशि का शुभ अंक – 3

Aaj ka Rashifal: मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

(जिनका नाम दी,दू,थ,झ,दे,दो,च,ची से शुरू होता है)

आज आपको अपने प्रियतम के साथ जीवन में रोमांस करने का मौका मिल सकता है। उनके संग रहते हुए आपको बहुत ही शांति का अनुभव होगा। हालांकि, आपको दो बातों का ध्यान रखना होगा। पहली बात, अपने प्यार के परवाने पर बेवजह शक न करें और दूसरी बात, उनका विश्वास कभी न तोड़ें। आपको आज धन का आगमन होगा जो आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत करेगा। रुका हुआ धन भी आपके पास आ सकता है और आय के स्रोतों में भी वृद्धि हो सकती है। आर्थिक लाभ के लिए आज किया गया निवेश आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आपको अपने घर से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। इसके अलावा, व्यापार से भी आपको अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। परिवार के लिए दिन आज सकारात्मक रहेगा कोई ऐसा पुराना काम जो बहुत समय से अटका पड़ा है आज उसे करने का सही टाइम है। आज घर के हिसाब किताब से रिलेटेड काम किया जा सकता है घर वाले प्रसन्न रहेंगे और एक दूसरे का साथ देंगे।

आप आज कार्यक्षेत्र में फायदे का सौदा करेंगे और बड़े उद्योगपतियों के साथ साझेदारी का व्यवसाय आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज आप अपने व्यवसाय को बढ़ाने में सफल होंगे और अगर आप नौकरी करते हैं तो आज तरक्की के अवसर आपके सामने होंगे। आज टल सकने वाली कोई योजना थोड़ा नुकसान पहुंचाने का भी कारण बन सकती है, लेकिन आज के दिन स्वास्थ्य संबंधी मामलों में बहुत उत्साह भरा है। आप अपने अंदर की भारी फुरती का अनुभव करेंगे और बहुत ऊर्जा के साथ अपने काम को पूरा करेंगे।

राशि स्वामी-बृहस्पति
आराध्य-श्री विष्णु नारायण
राशि अनुकूल वार-बृहस्पतिवार, रविवार, मंगलवार
आज मेष राशि का शुभ अंक – 8

आज का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

Aaj ka rashifal: 07 मार्च 2024 का राशिफल पर आप अपनी राशि के अनुसार अपने मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन दैनिक भविष्यफल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ आपको अपनी राशि के लिए उपलब्ध भविष्यफल मिलेंगे जो आपको उस दिन के लिए समस्त जीवन क्षेत्रों के बारे में बताएंगे, जैसे कि प्रेम, व पारिवारिक। यहाँ आप भविष्यफल में बताए गए सुझावों का उपयोग कर अपनी ज़िन्दगी को सुधार सकते हैं और अपने लक्ष्यों की ओर अधिकतम प्रगति कर सकते हैं। तो आज ही अपनी राशि के अनुसार भविष्यफल देखें और एक अच्छा दिन बनाएं।

Related posts