Aaj ka Rashifal | 09 मार्च 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

mesh virshabh mithun rashifal

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)

(जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है)

यदि आप प्यार में हैं तो आज आपके प्रेम जीवन में आज थोड़े उतार-चढ़ाव आ सकते हैं क्योंकि आपके व्यवहार में परिवर्तन से आपका पार्टनर परेशान हो सकता है। आप दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा होने की संभावना भी है। अगर आप बातों को सुलझाना चाहते हैं तो खुद गुस्सा करने से बचें। दूसरों को प्रभावित करने के लिए अधिक खर्च न करें। आपकी भावनात्मकता आपके हित में नहीं होगी। पारिवारिक जीवन में परिस्थितियां सामान्य रह सकती हैं। घर की समस्याओं को लेकर मानसिक तनाव भी रह सकता है। ऐसी स्थिति में ख़ुद को शांत रखें और समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुलझाएं।

इस राशि के व्यापारियों को आज अपने धन की गहराई पर पैनी नजर रखने की आवश्यकता है। जो लोग आज नया व्यापार शुरू करने का विचार कर रहे हैं, उन्हें मेरी सलाह है कि यदि संभव हो, तो वे आज यह काम न करें और अगर करना ही है, तो अपने विश्वासयोग्य लोगों को अपने पास रखें। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए आज दिन सामान्य रहने की पूरी उम्मीद है; आप आज अपनी योग्यता का सही उपयोग कर पाएंगे। सेहत की बात करें तो आज शारीरिक रूप से आपको कुछ कठिनाईओं का सामना करना पड़ सकता है। वाहन चलाते वक़्त या सफर के दौरान सतर्क रहें कोई दुर्घटना आपकी याददाश्त को प्रभावित कर सकती है।

राशि स्वामी-मंगल
आराध्य-हनुमान जी
राशि अनुकूल वार-मंगलवार, बृहस्पतिवार, रविवार
आज मेष राशि का शुभ अंक – 6

Aaj ka Rashifal मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

(जिनका नाम ई,उ,ए,ओ,वा,वू,वे,वो से शुरू होता है)

आज आपको अपने साथी की सबसे ज्यादा ज़रूरत महसूस हो सकती हैं। खासतौर पर उस वक़्त जब आपके मन या दिमाग में किसी बात को लेकर तनातनी चल रही हो। घर के आर्थिक हालात बिगड़ने के कारण आज आपको थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। द्वादश भाव की सक्रियता आज आपके खर्चों में इजाफा कर सकती है इसलिए आज आपको सोच समझकर चलने की जरूरत है। अगर कोई बड़ा आपको सलाह दे तो उसे सुन लें क्या पता उससे आपको फायदा हो जाए। आप आप घर के बड़ो को बच्चों की तरह किसी व्यर्थ की बात पर लड़ाई या बहस करते देख सकते हैं, जिससे आपका दिल उदास हो जाएगा और आप चाहकर भी कुछ नहीं कर पाएंगे।

अपने कारोबार में सफलता प्राप्त करने के लिए कारोबारियों को अपने व्यवहार में परिवर्तन लाने की आवश्यकता होती है। आपके नीचे काम करने वाले लोगों के साथ आपका अच्छा व्यवहार उन्हें उत्तम तरीके से काम करने के लिए प्रेरित करेगा। रोजगार से जुड़े इस राशि के लोग अपनी रचनात्मकता के माध्यम से आज अपने सीनियर्स को प्रभावित कर सकते हैं। आज आपकी कार्यस्थली में स्थिति सुधरेगी। सेहत के हिसाब से आज का दिन इतना अच्छा नहीं है लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है लिहाज़ा आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए स्वाद के लालच में अधिक भोजन न करें। मानसिक तनाव के भी रहने की संभावना है। हालाँकि किसी मनोरंजन में मन लगने से तनाव दूर होगा। स्वयं को सेहतमंद रखने के लिए आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव करने की आवश्यकता है।

राशि स्वामी-शुक्र
आराध्य-श्री दुर्गा जी
राशि अनुकूल वार-शुक्रवार, बुधवार, शनिवार
आज मेष राशि का शुभ अंक – 9

Aaj Ka Rashifal: कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

(जिनका नाम का,की,कु,घ,छ,के,को,हा से शुरू होता है)

अब प्रेम जीवन की बात करें तो आप आज अपने जीवन में सच्चे प्रेम की कमी को महसूस कर सकते हैं। इसकी वजह आपके साथी के साथ किसी मुद्दे पर मतभेद होने का खतरा हो सकता है जो इस कदर बढ़ सकता है कि आप दोनों के रिश्ते में दरार पैदा हो सकती है। हालांकि, इस बात को लेकर आपको ज्यादा तनाव लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि जीवन के अन्य पहलुओं की तरह, प्रेम जीवन में भी उतार-चढ़ाव का दौर आता रहता है। आर्थिक जीवन में आज निराशा हाथ लग सकती है, पैसों का उपयोग सही दिशा में करें। मुमकिन है कि घर पर किसी नुक्सान की खबर सुनकर आप भी उदास हो जाए। साथ ही परिवार में भी उदासी की लहार दौड़ पड़े।

आज आपके कार्य क्षेत्र पर ग्रह-नक्षत्र का ऋणात्मक प्रभाव हो सकता है, इस बात को ध्यान में रखते हुए आपको अपना कार्य करना होगा अन्यथा नुकसान भी हो सकता है। आज आपको वह तनाव और थकान की स्थिति से मुक्ति मिल सकती है, जो आपको लंबे समय से महसूस हो रही है। इन समस्याओं से निजात पाने के लिए आप आज ही अपनी जीवनशैली में परिवर्तन लाकर अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रख सकते हैं। आप योग अभ्यास करके और अपने आहार में परिवर्तन लाकर इस मामले में सक्षम हो सकते हैं।

राशि स्वामी-बुध
आराध्य-श्री गणेश जी
राशि अनुकूल वार-शुक्रवार, बुधवार, शनिवार
आज मेष राशि का शुभ अंक – 3

आज का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

Aaj ka rashifal: 09 मार्च 2024 पर आप अपनी मेष राशि, वृषभ राशि और मिथुन राशि के अनुसार अपने राशिफल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ आपको अपनी राशि के लिए उपलब्ध भविष्यफल मिलेंगे जो आपको उस दिन के लिए समस्त जीवन क्षेत्रों के बारे में बताएंगे, जैसे कि प्रेम, व पारिवारिक। यहाँ आप भविष्यफल में बताए गए सुझावों का उपयोग कर अपनी ज़िन्दगी को सुधार सकते हैं और अपने लक्ष्यों की ओर अधिकतम प्रगति कर सकते हैं। तो आज ही अपनी राशि के अनुसार भविष्यफल देखें और एक अच्छा दिन बनाएं।

Related posts