Aaj ka Rashifal | 20 अप्रैल 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

aaj ka rashifal

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)

(जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है)

प्यार में पड़े हुए लोग आज अपने प्रेमी से तारीफ पाने का मौका पा सकते हैं। आपका प्रेमी आपकी तारीफों को सुनकर आपके लिए खुशहाली का जश्न मना सकता है। आप भी अपने प्रेमी के लिए अच्छा महसूस करवाने का प्रयास करें और उनके साथ विनम्रता से बर्ताव करें। अगर संभव हो तो आप अपने प्रेमी को कुछ सरप्राइज देने की कोशिश कर सकते हैं। आज आर्थिक तौर पर किए जाने वाले निवेश से आपको नुक़सान हो सकता है। बेहतर होगा कि आप किसी भी क्षेत्र में निवेश करने से पहले जल्दबाजी न करें। यदि आप निवेश से जुड़े मामलों में दूसरों की राय लेकर उसपर अमल करते हैं तो इससे आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

आज पारिवारिक जीवन आपका अनुकूल रहेगा। आज आपके घर के सदस्य न केवल आपका सम्मान करेंगे बल्कि आपको आज उनका भरपूर सहयोग भी प्राप्त होगा। उनके इसी सहयोग और अच्छे व्यवहार को देखते हुए ही आप आज अपनी दूसरी तकलीफें भुला दे पाने में कामयाब रहेंगे। आज का दिन सही ढंग से अपने काम का मूल्यांकन करने के लिए है। अपनी पिछली गलतियों को सुधारें और भविष्य के लिए कोई ठोस योजना बनाते हुए ध्यान दें।सेहत के लिहाज से देखा जाए तो डायबिटीज और अस्थमा के मरीजों को आज अपना ख़ास ध्यान रखने की आवश्यकता है। विशेष रूप से डायबिटीज के मरीज आज मीठे से बिल्कुल दूर रहें। स्वाद के चक्कर में आपकी तबीयत खराब हो सकती है।

राशि स्वामी-मंगल
आराध्य-हनुमान जी
राशि अनुकूल वार-मंगलवार, बृहस्पतिवार, रविवार
आज मेष राशि का शुभ अंक – 3

Aaj ka Rashifal मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

(जिनका नाम ई,उ,ए,ओ,वा,वू,वे,वो से शुरू होता है)

आज आपको महसूस होगा कि आपका प्रेमी आपसे कितना प्यार करता है हालांकि आपका गुस्सा आप दोनों के बीच अलगाव की वजह बन सकता है। आर्थिक पक्ष अच्छा नहीं कहा जा सकता। ऐसे में आज आपको किसी भी तरह के धन से जुड़े मामलों को टालने की ज़रूरत होगी। आज छोटा-बड़ा कोई भी लेन-देन करने से बचें, अन्यथा आपको हानि या नुक्सान हो सकता है। आज तमाम चिंताओं के बाद भी आप अपने परिवार संग खुशनुमा पल बीता पाएंगे। हालांकि दिन की शुरुआत थोड़ी भले ही प्रतिकूल रहेगी लेकिन अंत तक सब धीरे-धीरे अपने आप सही हो जाएगा। जिससे आप अपने पारिवारिक सुखो की अनुभूति कर पाएंगे।

जहां तक करियर की बात है, आपको सामान्य से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं, हालांकि आज आपको अपने सीनियर्स पर क्रोध हो सकता है। अपने दफ्तर से जल्दी बाहर निकलने की कोशिश करें और वे कार्य करें जिन्हें आप वास्तव में पसंद करते हैं। व्यापार के लिए आज का दिन अधिक अनुकूल नहीं है, इसलिए इसमें अधिक लाभ की इच्छा करना बेकार हो सकता है। आज आपका स्वास्थ्य आपके साथ खुशहाली लाएगा, लेकिन आपको बाहर के तले भुने भोजन से बचना चाहिए क्योंकि इससे हाजमा खराब हो सकता है।

राशि स्वामी-शुक्र
आराध्य-श्री दुर्गा जी
राशि अनुकूल वार-शुक्रवार, बुधवार, शनिवार
आज मेष राशि का शुभ अंक – 6

Aaj Ka Rashifal: कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

(जिनका नाम का,की,कु,घ,छ,के,को,हा से शुरू होता है)

प्रेम में पड़े जातको को आज अपने प्रेम को समझने की जरूरत होगी, लेकिन इस दौरान आपको ये भी ध्यान रखना होगा कि प्रेम को आप बोलकर नहीं समझा सकते, बल्कि आप इसे किसी विशेष व्यक्ति के प्रति अपनी वफादारी दिखाकर ही दर्शा सकते हैं।आज के दिन आप बड़े समय के लिए निवेश कर सकते हैं। यह भविष्य में आपके बहुत काम आएगा। लेकिन दूसरी ओर आपके खर्च आपके नियंत्रण से बाहर जा सकते हैं और आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं, इसलिए आपको धन के आवागमन पर पूरी नजर रखनी चाहिए।

संतान पक्ष की ओर से भी आज आपको थोड़ा सावधान रहने की ज़रूरत होगी। क्योंकि आज आपको अपने बच्चों का विशेष ख्याल रखकर ये सुनिश्चित करना होगा कि वो कैसे लोगों के साथ रहते हैं और अगर सोशल मीडिया पर वक्त बिता रहे हैं तो वहां क्या कर रहे हैं। ये माता-पिता की ही जिम्मेदारी है कि वो अपने बच्चों पर नज़र रखने की कोशिश करें। क्योंकि आज व्यस्त जिंदगी और टेक्नोलॉजी भरे इस युग में आप कई दफा अपनों को उनकी जरुरत की वस्तुएं तो लाकर दे देते हैं लेकिन उनको ज़रूरी समय नहीं दे पाते हैं जिसके चलते थीरे-थीरे जो प्यार उन्हें नहीं मिल रहा बच्चे उस प्यार को पाने की चाहत में वो गलत संगति में पड़ जाते हैं। इस बात का अंदाजा माता-पिता को भी स्थिति बिगड़ने के बाद होता है। व्यवसाय कार्य में विरोधी पक्ष से आपको नई कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको तैयार रहने की आवश्यकता होगी। आपके मानसिक स्पष्टता के लिए आवश्यक है कि आप उन परिस्थितियों से बचें जो भ्रम उत्पन्न कर सकती हैं, अन्यथा आप अवसाद का शिकार हो सकते हैं।

राशि स्वामी-बुध
आराध्य-श्री गणेश जी
राशि अनुकूल वार-शुक्रवार, बुधवार, शनिवार
आज मेष राशि का शुभ अंक – 1

आज का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

Aaj ka rashifal: 20 अप्रैल 2024 पर आप अपनी मेष राशि, वृषभ राशि और मिथुन राशि के अनुसार अपने राशिफल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ आपको अपनी राशि के लिए उपलब्ध भविष्यफल मिलेंगे जो आपको उस दिन के लिए समस्त जीवन क्षेत्रों के बारे में बताएंगे, जैसे कि प्रेम, व पारिवारिक। यहाँ आप भविष्यफल में बताए गए सुझावों का उपयोग कर अपनी ज़िन्दगी को सुधार सकते हैं और अपने लक्ष्यों की ओर अधिकतम प्रगति कर सकते हैं। तो आज ही अपनी राशि के अनुसार भविष्यफल देखें और एक अच्छा दिन बनाएं।

Related posts