Aaj ka Rashifal | 20 फरवरी 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

Kanya Rashifal 2023

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

(जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है)

आज प्रेम जीवन के लिए शुभ नहीं माना जा सकता है, क्योंकि पार्टनर की तरफ से कोई धोखा मिल सकता है।आर्थिक दृष्टिकोण से, आज आपको धन कमाने के कई अवसर मिल सकते हैं जहाँ आप अपने अनुभव और सूझ-बूझ का उपयोग करके सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आज आपका पारंपरिक तरीके से किया गया निवेश भी लाभदायक साबित हो सकता है। यदि आप शेयर मार्केट में निवेश करते हैं तो आज निवेश करने से बचें क्योंकि आपके पैसे डूब सकते हैं।परिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी घरवालों को आपकी मदद की जरूरत पड़ सकती है। पता है वह आपसे मदद ना मांगे फिर भी आपको आगे बढ़ कर उनकी मदद कर देनी चाहिए।

व्यापारियों के लिए आज का दिन फायदेमंद है, क्योंकि आपको अपने किसी मित्र या रिश्तेदार की वजह से मुनाफा मिल सकता है। यह आपका उच्च व्यवहार है, जो आपको अब लाभ पहुंचा रहा है, इसलिए इसे बरकरार रखें। नौकरीधारियों को आज ऑफिस के काम को गंभीरता से करना चाहिए, अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आने वाले समय में आप खुद को अपने बॉस की नजरों में गिरा देंगे। अच्छा होगा कि आप हर काम को समय पर करने का प्रयास करें।अच्छे स्वास्थ्य से आप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। आज आप मानसिक रूप से प्रसन्न रहने के लिए सक्षम होंगे। यदि आप किसी शारीरिक समस्या से लड़ रहे हैं तो आप उसमें सुधार कर सकते हैं। आज ग्रह-नक्षत्र आपके स्वास्थ्य को सुधारने में मदद कर सकते हैं।

राशि स्वामी-चन्द्रमा
आराध्य-श्री शिव जी
राशि अनुकूल वार-सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार
आज मेष राशि का शुभ अंक – 7

Aaj ka Rashifal मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)

(जिनका नाम मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे से शुरू होता है)

इस राशि के वो लोग जो प्रेम में पड़े हैं उन्हें आज अपने प्यार से फ़ोन पर चैट करने से बचना चाहिए क्योंकि मैसज आप जिस भावना के साथ भेजते हैं कई बार सामने वाले को वो उस तरह समझ नहीं आता और बेवजह के झगड़े हो जाते हैं।ख़र्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। शेयर बाज़ार या सट्टा बाज़ार से आज के दिन दूरी बनाना ही समझदारी का कार्य हो सकता है।पारिवारिक जीवन के लिहाज से आज दिन थोड़ा निराशाजनक है। आज आप किसी बात को लेकर अड़ सकते हैं जिस वजह से माता-पिता से आपका झगड़ा हो सकता है। मेरी सलाह मानें तो अपनी भावनाओं पर काबू रखें और अपना आपा न खोएं।

आज कार्यक्षेत्र में ऐसे व्यक्ति की सहायता मिल सकती है, जिसने कभी आपकी मदद की थी। बिजनेस संबंधित लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक साबित हो सकता है। यदि आप चाहें, तो आप अपने व्यापार के विस्तार के प्रति महत्वपूर्ण कदम भी उठा सकते हैं। हालांकि, आपको अपने साझेदारों के साथ सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि कोई ऐसा व्यक्ति है जो आपकी प्रगति से नाखुश हो सकता है। इसलिए, किसी भी कदम की ओर बढ़ने से पहले सोच-विचार करना उत्तम होगा। अगर आप किसी लंबी बीमारी से जूझ रहे हैं और उससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको कुछ कठिन फैसलों के लिए तैयार होने की आवश्यकता होगी और उन्हें अपनाने की जरूरत होगी। अपने आहार और दिनचर्या में सुधार करने का प्रयास करें। किसी भी बीमारी से लड़ने के लिए, मानसिक रूप से मजबूत होना भी आवश्यक है, इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि आप सुबह-शाम प्राणायाम का अभ्यास करें।

राशि स्वामी-सूर्य
आराध्य-श्री विष्णु नारायण
राशि अनुकूल वार-रविवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार
आज मेष राशि का शुभ अंक – 6

Aaj ka Rashifal: मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

(जिनका नाम टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठ,पे,पो से शुरू होता है)

आज आपके प्रेम जीवन में, रिश्ते-नातेदार, दोस्त, परिवार और काम सब एक तरफ होंगे और सिर्फ आपका प्यार एक तरफ होगा। आप दोनों एक-दूसरे में खोए रहेंगे और दुनिया की परवाह नहीं करेंगे। आज आपका दिन प्यार के लिहाज से ऐसा बीतेगा जैसे आप किसी सपने की दुनिया में हों।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। हालांकि, आपको जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा होगी। आज आपकी आमदनी बढ़ सकती है या आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। धन बचाने के लिए आज का दिन उत्तम होगा। प्रॉपर्टी में वृद्धि होने की संभावना भी है। अगर आपने पहले किसी से पैसे उधार दिए हैं तो वह आपको आज पैसा वापस कर सकता है।इस राशि के लोगों को पारिवारिक जीवन में आज मिले जुले परिणाम मिलने की उम्मीद है। आज घर में आप कोई ऐसी बात छेड़ सकते हैं जिसके पक्ष में बहुत कम लोग होंगे और जो लोग आपके पक्ष में होंगे वो पूरी तरह से आपका साथ देंगे। आज के दिन परिवार में बहस का माहौल बन सकता है लेकिन इस बहस से कोई मनमुटाव की स्थिति नहीं बनेगी।

मेरी सलाह है कि कारोबारियों को ज्यादा कल्पनाशील नहीं बनना चाहिए। आप जो भी काम कर रहे हैं, उसे सही ढंग से करें। ध्यान को भटकाने से आपको कोई लाभ नहीं होगा। इससे आप अभी जो कर रहे हैं, उसमें भी आपको अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे और भविष्य में भी आप अच्छा करने में असमर्थ रहेंगे।आप अपनी सेहत का ध्यान रखे।कुछ भी बाहर का नहीं खाए जिससे आपको परेशानियों का सामना करना पड़े। व्यर्थ की चीजों से परहेज करें और जंक फूड का सेवन न करें।अत्यधिक ठंडा या गर्म का सेवन न करें ।

राशि स्वामी-बुध
आराध्य-श्री गणेश जी
राशि अनुकूल वार-शुक्रवार, बुधवार, शनिवार
आज मेष राशि का शुभ अंक – 3

आज का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

Aaj ka rashifal: 20 फरवरी 2024 का राशिफल पर आप अपनी राशि के अनुसार अपने कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल दैनिक भविष्यफल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ आपको अपनी राशि के लिए उपलब्ध भविष्यफल मिलेंगे जो आपको उस दिन के लिए समस्त जीवन क्षेत्रों के बारे में बताएंगे, जैसे कि प्रेम, व पारिवारिक। यहाँ आप भविष्यफल में बताए गए सुझावों का उपयोग कर अपनी ज़िन्दगी को सुधार सकते हैं और अपने की ओर अधिकतम प्रगति कर सकते हैं। तो आज ही अपनी राशि के अनुसार भविष्यफल देखें और एक अच्छा दिन बनाएं।

Related posts