Aaj ka Rashifal | 23 फरवरी 2024 को तुला राशि वालो को आज पार्टनर कुछ खास तोहफा दे, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

aaj ka swasth vayvasaya rashifal

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)

(जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है)

यदि प्रेम जीवन की बात हो, तो आज आपके साथी का अस्थिर व्यवहार आपको उदासीन बना सकता है। इससे आप दोनों को एक-दूसरे के साथ संगति बनाए रखने में काफी कठिनाई हो सकती है। जो लोग किसी बड़े प्रोजेक्ट में निवेश करने की योजना बना रहे थे, उनके लिए आज उसके लिए सही समय हो गया है। आज आपके द्वारा किसी रियल एस्टेट में निवेश करना बेहद शुभ होगा। हालांकि, इस दौरान आप अपनों की सलाह अवश्य लें और हर दस्तावेज को सही से पढ़कर ही उस पर दस्तखत करें। आप अपने पिता की किसी वाक्य को निराशाजनक तरीके से स्वीकार सकते हैं और उन पर गुस्सा भी कर सकते हैं। हालांकि, जब आप अपनी गलती के बारे में अवगत होंगे, तब आप अपने पिता से क्षमा भी मांग सकेंगे।

आज आपके कार्य क्षेत्र पर ग्रह-नक्षत्र का ऋणात्मक प्रभाव हो सकता है, इस बात को ध्यान में रखते हुए आपको अपना कार्य करना होगा अन्यथा नुकसान भी हो सकता है। अगर हम सेहत की बात करें तो आज आपके स्वास्थ्य पर कुछ खतरे हो सकते हैं। यदि आप डायबिटीज, ब्लड प्रेशर या अस्थमा के मरीज हैं, तो आपको आज विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। इसके अलावा, युवाओं को फिटनेस की दिशा में ध्यान रखना चाहिए और आज से ही वे एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाना शुरू करें, वर्ना एक दिन ऐसा आ सकता है जब आप पछताएंगे कि आपके पास कोई अन्य विकल्प नहीं है।

राशि स्वामी- शुक्र
आराध्य-श्री दुर्गा जी
राशि अनुकूल वार-शुक्रवार, शनिवार, बुधवार
आज मेष राशि का शुभ अंक – 5

Aaj Ka Rashifal: कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

(जिनका नाम मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे से शुरू होता है)

आज आपको प्रेम के उन पक्षों को भी देखने का मौका मिल सकता है, जिनके बारे में आप अभी तक अनजान थे। आपका संगी आप पर इमोशनल अत्याचार कर सकता है ताकि वह अपनी किसी बात को मनाए। इस स्थिति में आप खुद को असहज महसूस कर सकते हैं, लेकिन जब आप अपने संगी की बात को मान जाएंगे तो आपको प्रेम के नए रंग देखने का मौका मिलेगा। दूसरों को प्रभावित करने के लिए अधिक खर्च न करें। आपकी भावनात्मकता आपके हित में नहीं होगी।

परिवार के बीच वक्त बिताने की कोशिश करें अपनी बातें अपने परिवार के लोगों के साथ शेयर करें अगर आप ऐसा करते हैं तो परिवार के लोग भी अपनी स्थिति के बारे में आपको खुलकर बताएंगे।आपके कार्यक्षेत्र की बात करें तो आज अपने ऑफिस में हर कार्य को शुरू करने से पहले आपको उसके बारे में अध्ययन करने की आवश्यकता होगी। आज उसी कार्य को शुरू करें जिसे आप अंत तक पूरा कर पाएं, अन्यथा आपकी छवि प्रभावित हो सकती है। अक्सर हम उत्साहित होकर जल्दबाजी में नए काम को शुरू करते हैं, लेकिन अंत में हम उसे अधूरा छोड़ देते हैं। इसलिए आज आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। व्यवसायी जातक आज अपने पार्टनर की सलाह पर ही भरोसा करते दिखेंगे, जो आपके निजी हित के लिए थोड़ा हानिकारक साबित हो सकता है। आपको कोशिश करनी होगी कि आप किसी भी हालात में अपने पार्टनर पर निर्भर न हो जाएं। आज के दिन आप अपना ख्याल रखें कोई भी लापरवाही न करें।जिससे आपको भारी नुकसान उठाना पड़े।

राशि स्वामी-मंगल
आराध्य-श्री हनुमान जी
राशि अनुकूल वार-मंगलवार, बृहस्पतिवार, रविवार
आज मेष राशि का शुभ अंक – 7

Aaj ka Rashifal: मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

(जिनका नाम ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,ढ,भे से शुरू होता है)

आज आपका संगी आपसे लम्बे समय तक किसी अन्य स्थान पर जा सकता है, जिससे आपका मन अशांत हो सकता है। यदि आप शेयर मार्किट में निवेश करने की सोच रहें हैं तो आज ना करें क्योंकि आज आपको धन हानि हो सकती है। सावधानी से चलें। सतर्क रहने से ही आप कई खतरों से बच सकते हैं। आज का दिन खुशियों भरा होगा आज आप फैमिली के साथ थोड़ा वक्त बिता पाएंगे जिससे आप उनकी खुशी का हिस्सा हो पाएंगे। आप अपनी फैमिली के सभी लोगों से अच्छा व्यवहार करेंगे जिससे आपकी छवि और अच्छी बन जाएगी।

आज आपको कार्यक्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होगी। आपके बॉस और सीनियर कार्य से प्रभावित हो सकते हैं। आपकी योजनाएं कार्यस्थल पर प्रभावी साबित हो सकती हैं। हालांकि, किसी तरह का शॉर्टकट न अपनाएं ताकि कार्य को जल्दी समाप्त न करना पड़े, क्योंकि इससे आपको मुनाफा नहीं होगा। यहां व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन शुभ होने का संकेत है। आपके व्यापार में तरक्की होगी। आप आज अपने व्यापार के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं बना सकते हैं। लघु उद्योग से जुड़े जातकों को आज अधिक मुनाफा हो सकता है। हालांकि, यदि आप किसी स्टार्टअप के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको फंड की कमी महसूस हो सकती है। कोई बड़ी योजनाएं और विचार आपका ध्यान आकर्षित कर सकते हैं। आज आपकी सेहत ठीक रहेगी और आपका मन भी खुश रहेगा। आप आज अपने मन को सही दिशा में रखने में सक्षम होंगे।

राशि स्वामी-बृहस्पति
आराध्य-श्री विष्णु नारायण
राशि अनुकूल वार-बृहस्पतिवार, रविवार, मंगलवार
आज मेष राशि का शुभ अंक – 7

Aaj ka rashifal: 23 फरवरी 2024 का राशिफल पर आप अपनी राशि के अनुसार अपने तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु दैनिक भविष्यफल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ आपको अपनी राशि के लिए उपलब्ध भविष्यफल मिलेंगे जो आपको उस दिन के लिए समस्त जीवन क्षेत्रों के बारे में बताएंगे, जैसे कि प्रेम, व पारिवारिक। यहाँ आप भविष्यफल में बताए गए सुझावों का उपयोग कर अपनी ज़िन्दगी को सुधार सकते हैं और अपने लक्ष्यों की ओर अधिकतम प्रगति कर सकते हैं। तो आज ही अपनी राशि के अनुसार भविष्यफल देखें और एक अच्छा दिन बनाएं।

Related posts