Aaj ka Rashifal | 28 फरवरी 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

aaj ka prem rashifal

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)

(जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है)

आज आपका पार्टनर उन बातों को नजरअंदाज करेगा जिन्हें आप अक्सर टोकते हैं। जो लोग अभी तक सिंगल हैं, उन्हें आज अपना जीवन साथी मिल सकता है।आर्थिक जीवन में नुकसान होने का खतरा दिखाई दे रहा है। आज आप जल्दी पैसा कमाने के लिए गलत काम कर सकते हैं या कोई शॉर्टकट जैसे स्टॉक और म्यूचुअल फंड में निवेश के बारे में विचार कर सकते हैं। इस स्थिति में, आपके लिए धन हानि का खतरा हो सकता है। इसलिए, आज किसी भी तरह के निवेश से बचें। पारिवारिक जीवन में आज किसी मांगलिक कार्य को लेकर चर्चाएं हो सकती हैं। इन चर्चाओं में आपकी राय को भी महत्व दिया जाएगा। अगर घर के किसी सदस्य को देखकर आपको लगे कि वो लोगों से दूरी बना कर चल रहा है तो उनसे बातें करें और उनकी परेशानियों को जानने की कोशिश करें।

इस राशि के व्यापारियों को आज अपने धन की सुरक्षा पर पूरी तरह ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि आज चन्द्रमा आपकी राशि के बारहवें भाव में स्थित है, इसलिए आपको आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग आज नए व्यापार की शुरुआत करने का सोच रहे हैं, मेरी सलाह है कि यदि संभव हो तो आज उसे टाल दें और अगर करना ही है तो विश्वासपात्र लोगों को अपने पास रखें। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज दिन आम तौर पर सामान्य रहने की उम्मीद है, आप आज अपनी क्षमताओं का सही उपयोग कर पाएंगे।आज आपका पेट दर्द या सिर दर्द कर सकता है इसलिए आप आज कोई भी लापरवाही न करें अपने स्वास्थ का ध्यान रखें।

राशि स्वामी- शुक्र
आराध्य-श्री दुर्गा जी
राशि अनुकूल वार-शुक्रवार, शनिवार, बुधवार
आज मेष राशि का शुभ अंक – 4

Aaj Ka Rashifal: कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

(जिनका नाम मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे से शुरू होता है)

आज आप अपने प्यार के साथ थोड़ा अच्छे से पेश आएं। वर्ना एक गलत व्यवहार आप दोनों के रिश्ते खराब कर सकता है।जो प्यार में हैं उन्हे आज थोड़ी निराशा मिल सकती है। आर्थिक जीवन में नुकसान होने का खतरा दिखाई दे रहा है। आज आप जल्दी पैसा कमाने के लिए गलत काम कर सकते हैं या कोई शॉर्टकट जैसे स्टॉक और म्यूचुअल फंड में निवेश के बारे में विचार कर सकते हैं। इस स्थिति में, आपके लिए धन हानि का खतरा हो सकता है। इसलिए, आज किसी भी तरह के निवेश से बचें। आज आपकी मन की शांति विचलित रहेगी, जिसके कारण आप अपने घर के सदस्यों पर अपना गुस्सा प्रकट कर सकते हैं।

अगर आप आज अपने कार्य व्यवसाय में लापरवाही से काम नहीं करते हैं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है, लेकिन अगर आप सतर्क रहते हैं तो इस नुकसान से बचना भी संभव है। आज आपके शारीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए आपको खेल और ध्यान की तरफ ध्यान देना होगा। यह आपको ताजगी और एकाग्रता बढ़ाने में मदद करेगा और स्वास्थ्य के नजरिए से आज का दिन ठीक रहेगा।

राशि स्वामी-मंगल
आराध्य-श्री हनुमान जी
राशि अनुकूल वार-मंगलवार, बृहस्पतिवार, रविवार
आज मेष राशि का शुभ अंक – 9

Aaj ka Rashifal: मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

(जिनका नाम ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,ढ,भे से शुरू होता है)

आज आपके प्रेम की नैया किनारों पर लगती दिख रही है। प्यार और मोहब्बत के नज़रिए से देखने पर आज का दिन शानदार होगा। आप अपने प्रियतम के साथ प्यार की पींगें बढ़ाते हुए नजर आएँगे। अपने प्रियतम को कुछ ख़ास फीलिंग दिलाएं और अपने प्रेम जीवन को खुलकर जिएं। यदि संभव हो तो उन्हें किसी खूबसूरत जगह पर घुमाएं या ऐसे स्थान पर जाएं जो उनके दिल के बेहद करीब हो। आर्थिक क्षेत्र कुछ कमजोर रहने के संकेत दिखा रहा है। आज के दिन आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है, इसलिए थोड़ी सावधानी से काम करने की आवश्यकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें और सिर्फ ज़रूरी चीजों को ही खरीदें।पारिवारिक जीवन में किसी तरह की हलचल आज देखने को नहीं मिलेगी। घर के बच्चे आज किसी जिद पर अड़ सकते हैं हालांकि उनकी यह ज़िद परिवार को करीब लाने में सहयोगी होगी।

अगर आप भविष्य में खुद को किसी बेहतर स्थिति में या किसी स्थान पर देखना चाहते हैं, तो आपको आज से ही सही योजना बनानी चाहिए और मेहनत की शुरुआत करनी चाहिए। क्योंकि वक्त का पहिया किसी की प्रतीक्षा नहीं करता है। इसलिए, अगर आप अब और अधिक समय लेते हुए इस मूल्यवान समय को बर्बाद करते हैं, तो बाद में आपको पछताना होगा, जब आपके हाथ सिर्फ मायूसी होगी। इसलिए, अब समय आ गया है कि आप वक्त की कीमत और नजाकत दोनों को समझकर अपने प्रयासों को बढ़ावा दें और ज्यादा से ज्यादा काम करने की कोशिश करें, ताकि आपका भविष्य सुधर सके।अगर हम स्वास्थ्य की चर्चा करें तो आज का दिन बहुत अच्छा है। आज आप अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे जो आपको दूसरे दिनों से अधिक उत्साहित करेगा, जिससे आप मानसिक तौर पर भी खुश और संतुष्ट महसूस करेंगे।

राशि स्वामी-बृहस्पति
आराध्य-श्री विष्णु नारायण
राशि अनुकूल वार-बृहस्पतिवार, रविवार, मंगलवार
आज मेष राशि का शुभ अंक – 8

Aaj ka rashifal: 28 फरवरी 2024 का राशिफल पर आप अपनी राशि के अनुसार अपने तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु दैनिक भविष्यफल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ आपको अपनी राशि के लिए उपलब्ध भविष्यफल मिलेंगे जो आपको उस दिन के लिए समस्त जीवन क्षेत्रों के बारे में बताएंगे, जैसे कि प्रेम, व पारिवारिक। यहाँ आप भविष्यफल में बताए गए सुझावों का उपयोग कर अपनी ज़िन्दगी को सुधार सकते हैं और अपने लक्ष्यों की ओर अधिकतम प्रगति कर सकते हैं। तो आज ही अपनी राशि के अनुसार भविष्यफल देखें और एक अच्छा दिन बनाएं।

Related posts