Aaj ka Rashifal | 29 फरवरी 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का राशिफल

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

(जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है)

प्रेम संबंधों में उलझे लोगों के लिए आज का दिन उम्दा है। आप आज हवा में बिखरे प्यार के रंगों को देख पाएंगे और अपने प्रेमी की बाहों में बाहें डालकर घूमने जा सकते हैं। इस दिन आपको अपने प्रेमी का ध्यान रखने की जरूरत है। आप इस प्यार भरे दिन को और भी अच्छा बनाने के लिए अपने अच्छे व्यवहार से प्रभावित करें। आज के दिन आपको खर्चा करना पड़ सकता है जिससे आप मानसिक तनाव में आ सकते हैं। पारिवारिक जीवन आज अच्छा रहेगा। आज आप अपने परिवार संग बैठकर टीवी का मज़ा या रात के खाने का मज़ा उठा सकते हैं जिससे आपको परिवारिक के सुख की अनुभूति होगी। घर जाते वक़्त अच्छा रहेगा कि आप परिवार के लिए कुछ मीठा लेकर जाएं।

कार्यक्षेत्र के लिए परिस्थितियां ज्यादा सुविधाजनक नहीं हैं। इस परिस्थिति में आपको अनुशासित रहकर काम करना होगा। आज ऑफिस में आपके ऊपर वर्क लोड हो सकता है। आपको धीरज से काम करना चाहिए और अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर गुस्सा न करें। अगर आप उनके साथ तालमेल नहीं बनाएंगे तो बाद में इसका नतीजा भुगतना पड़ सकता है। कुछ सहकर्मी आपकी कार्यशैली से असंतुष्ट हो सकते हैं, लेकिन वे आपको इसकी जानकारी नहीं देंगे। आपको बॉस के निर्देशों का पालन करना चाहिए और साथ ही आत्मविश्वास से अपने विचार रखना चाहिए। कार्यक्षेत्र में गुस्सा न करें, क्योंकि आपका उन्माद आपको परेशानी में डाल सकता है। अपनी सेहत कोच्चि बनाने के लिए आप दिन की शुरुआत ध्यान से करें। एक्सरसाइज वगैरा करें आपके मन को सकारात्मक तक मिलेगी। आप नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या में जोड़ सकते हैं।

राशि स्वामी- शनि
आराध्य-श्री शिव जी
राशि अनुकूल वार-शनिवार, बुधवार, शुक्रवार
आज मेष राशि का शुभ अंक – 6

Aaj Ka Rashifal: कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

(जिनका नाम गु,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,था से शुरू होता है)

इस राशि के लोग जो प्रेम संबंधों में हैं, वे आज अपने प्रेमी को सरप्राइज दे सकते हैं। शाम को आप अपने लवमेट के साथ बाहों में बिता सकते हैं। जो लोग अपने प्रेमी से दूर हैं, वे आज फोन पर बात करके अपने प्रेमी से नजदीकी महसूस करेंगे। आज आप अपने किसी निकट संबंधी की आर्थिक मदद कर सकते हैं। धन का निवेश करके आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से स्थायी बना सकते हैं। आज आपके घर में किसी सदस्य की अचानक तबीयत खराब हो सकती है, जिसके चलते परिवार का माहौल थोड़ा निराश पूर्व रह सकता है।

आज कारोबारियों के लिए उम्मीद है कि दिन ठीक-ठाक बीतेगा। आप आज कमीशन, लाभांश या रॉयल्टी के जरिए लाभान्वित हो सकते हैं। आपके करीबी कोई आपके लिए कारोबार में लाभ प्रदान कर सकता है। नौकरी वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कार्यस्थल पर काम की भीड़ रहेगी, साथ ही किसी सहकर्मी के साथ आपकी बहस भी हो सकती है। बहस से बचने की कोशिश करें, नहीं तो बेकार परेशानी होगी। ज्यादा नींद न ले जरूरत से ज्यादा आराम आपके लिए हानिकारक है। खुद को एनर्जेटिक रखें। अपने सभी काम समय पर करें।

राशि स्वामी-शनि
आराध्य-श्री शिव जी
राशि अनुकूल वार-शनिवार, शुक्रवार, बुधवार
आज मेष राशि का शुभ अंक – 9

Aaj ka Rashifal: मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

(जिनका नाम दी,दू,थ,झ,दे,दो,च,ची से शुरू होता है)

राशि के जातक के लिए आज का दिन प्रेम जीवन के लिए थोड़ा विपरीत हो सकता है। आज के दिन उनके प्रेमी से कुछ शिकायतें हो सकती हैं, जिससे आप अपने प्रेमी से दूरी महसूस कर सकते हैं। लेकिन यदि आप रिश्ते को बरकरार रखना चाहते हैं, तो अपने प्रेमी से खुलकर बात करें और अपने मन की दशा को समझाएं। यह हो सकता है कि आपकी बात आपके प्रेमी के समझ में आ जाए और चीजें सुधर जाएं। आज के दिन आर्थिक क्षेत्र में आपको उत्तम परिणाम मिलने के बहुत अच्छे योग बन रहे हैं। इसलिए आपको आज किसी स्रोत से धन प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन आज ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको अपने परिवार माता-पिता और अपने जीवनसाथी को अपने आर्थिक हालातों से रूबरू कराने की ज़रूरत होगी। अगर आपको किसी तरह की कोई चीज़ पिछले दिनों से परेशान कर रही थी तो आज आपको अपनी उस परेशानी के बारे में अपने पिता को बता सकते हैं। क्योंकि संभव हैं कि उनकी मदद आपको न केवल उस परेशानी से निकालने में मदद करेगी बल्कि आप अपने साथ किसी अपने को खड़ा देखकर उत्साहित भी होंगे।

आप आज कार्यक्षेत्र में फायदे का सौदा करेंगे और बड़े उद्योगपतियों के साथ साझेदारी का व्यवसाय आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज आप अपने व्यवसाय को बढ़ाने में सफल होंगे और अगर आप नौकरी करते हैं तो आज तरक्की के अवसर आपके सामने होंगे। आज टल सकने वाली कोई योजना थोड़ा नुकसान पहुंचाने का भी कारण बन सकती है, लेकिन उससे निराश न हों और खुश रहने का तरीका ढूंढें। इस राशि के लोगों का स्वास्थ आज बिगड़ सकता है।आज अपने आपको मानसिक तौर पर मजबूत बनाएं और ध्यान योग करें ।

राशि स्वामी-बृहस्पति
आराध्य-श्री विष्णु नारायण
राशि अनुकूल वार-बृहस्पतिवार, रविवार, मंगलवार
आज मेष राशि का शुभ अंक – 7

आज का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

Aaj ka rashifal: 29 फरवरी 2024 का राशिफल पर आप अपनी राशि के अनुसार अपने मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन दैनिक भविष्यफल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ आपको अपनी राशि के लिए उपलब्ध भविष्यफल मिलेंगे जो आपको उस दिन के लिए समस्त जीवन क्षेत्रों के बारे में बताएंगे, जैसे कि प्रेम, व पारिवारिक। यहाँ आप भविष्यफल में बताए गए सुझावों का उपयोग कर अपनी ज़िन्दगी को सुधार सकते हैं और अपने लक्ष्यों की ओर अधिकतम प्रगति कर सकते हैं। तो आज ही अपनी राशि के अनुसार भविष्यफल देखें और एक अच्छा दिन बनाएं।

Related posts