‘शादी मुबारक’ एक्टर गौरव शर्मा बने पिता, सोशल मीडिया पर शेयर किया बेटी का नाम

Gaurav Sharma become father

स्टार प्लस के लेटेस्ट शो ‘शादी मुबारक’ में नजर आ रहे ऐक्टर गौरव शर्मा के घर खुशियों ने दस्तक दी है। हाल ही में गौरव पिता बन गए है। उनकी वाइफ प्रियंका ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। गौरव ने अपने फैन्स के साथ ये गुड न्यूज इंस्टाग्राम पर शेयर की साथ ही बेटी के नाम का भी खुलासा किया।

गौरव ने बेटी का हाथ पकडे एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा ” उसके नन्हे हाथो ने मेरा दिल चुरा लिया है, उसके छोटे-छोटे पैर इसे लेकर भाग गए”
गौरव ने अपनी बेटी का नाम शिवांशी रखा है। गौरव को फैंस के साथ साथ उनके फैंस भी लगातार बधाई दे रहे है।

आपको बता दे गौरव ने 31 अक्टूबर 2017 को अपनी लेडी लव प्रियंका सचान से शादी की। प्रियंका उतरप्रदेश से बिलोंग करती है और मुंबई की एक बैंक के जॉब करती है। गौरव और प्रियंका की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिये हुई थी। परिवार की मंजूरी के बाद गौरव और प्रियंका ने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की। गौरव ने बताया थे की वे हमेशा से ही गोवा में शादी करने का सपना देखते थे और फाइनली उन्होंने अपना ये सपना पूरा भी किया।

आपको बता दे गौरव शर्मा पॉपुलर शो ‘दिया और बाती हम’ में टेरिरिस्ट के रोल में नजर आये थे। गौरव ने टीवी शो लेडीज स्पेशल , पालमपुर एक्सप्रेस, बिट्टो , चन्द्रगुप्त मौर्य, और बड़े अच्छे लगते है कैसे कई शोज में काम किया है। इसके अलावा वो वेब सीरीज बॉम्बर्स में भी नजर आ चुके है।

Related posts