Travel

शाहजहां को इस महल को देखकर ही ताजमहल बनाने का विचार आया,क्या कहानी है काले महल की

दुनियां में मोहब्बत की निशानी के नाम से जानें जाने वाले सात अजुबों में से एक ताजमहल के बारे में तो सब जानते ही है उसकी खूबसूरती,उसकी बनावट के सभी दीवाने है। संगमरमर से बना ताज महल वाकई कुदरत के करिश्में से कम नहीं है। ताजमहल के बारे में तो सब जानते है लेकीन क्या आप काले ताजमहल के बारे में जानते है, नहीं न चलिए आज आपको बता ते हैं काले ताजमहल के बारे में।

कहां है काला ताजमहल

कहां है काला ताजमहल

काला ताजमहल मध्यप्रदेश के शहर बुरहानपुर में स्थित है. कहते है शाहजहां ने काला ताजमहल देखकर ही मुमताज के लिए ताजमहल बनाने का सोचा था। बुरहानपुर के काला ताजमहल पर कई दशकों तक मुगलों का शासन रहा. यहां काला ताज महल के अलावा कई अन्य पुरातन इमारतें बनी हुई हैं। यह ताजमहल उतावली नदी के किनारे है। लेकीन ये ताज महल आगरा के ताज महल से छोटा है।

कब बना था काला ताजमहल

कब बना था काला ताजमहल

काला ताजमहल को 1622 और 1623 ईस्वी के बीच बनाया गया था। अभिलेखों के अनुसार, शाह नवाज खान अब्दुल रहीम खानखाना के सबसे बड़े पुत्र थे, जिन्हें उनकी बहादुरी के कारण मुगल सेना का कमांडर बनाया गया था। 44 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया, और उन्हें बुरहानपुर में उतावली नदी के तट पर ही दफना दिया गया। इसके कुछ समय पर शाहनवाज की पत्नी की मौत हो गई, इसे भी उनके ही बगल में तफनाया गया.अभिलेखों के अनुसार, इसमें शाहनवाज खान की पत्नी का मकबरा भी है। इतिहासकारों की मानें तो काला ताजमहल, शाहनवाज़ ख़ान का मक़बरा भी यही स्थित है।

कैसा दिखता है काला ताजमहल

कैसा दिखता है काला ताजमहल

आपको बता दें, काले पत्थर से बनाया गया ये ताजमहल समय की मार से और काला दिखता है। मकबरे को अगर आप करीब से देखेंगे तो ये खूबसूरत स्मारक ताज के आकार में बनाया गया है, हालांकि आकार काफी छोटा है। चूंकि ये आम काले पत्थरों से बनाया गया था, इसलिए इस संरचना का नाम काला ताज रखा गया।यह एक विशाल गुम्बद जैसी संरचना है, जो एक बगीचे से घिरी हुई है, और आकार में चौकोर है। इमारत के अंदर आप खूबसूरत पेंटिंग्स को देख सकते हैं। बुरहानपुर की मिट्टी में दीमक और कीड़े लगने की वजह से ही सफेद संगमरमर के ताजमहल को आगरा में बनाया गया था। वैसे ये इमारत इतनी मशहूर नहीं हो पाई जितनी बाकी मुगलकालीन इमारतें आज भी काफी लोकप्रिय हैं।

Kanchan Sanodiya

Recent Posts

Women’s Day Wishes | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…

1 महीना ago

Mahashivratri Wishes 2025: भोले की भक्ति में खो जाओ, हर हर महादेव कहते जाओ, दुख- दर्द सब मिट जाएंगे…

Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…

1 महीना ago

Chitragupt ji Aarti | श्री चित्रगुप्त जी की आरती

Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…

2 महीना ago

Kunj Bihari ji Aarti | श्री कुंज बिहारी की आरती

Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…

2 महीना ago

Krishna ji Aarti | श्री कृष्ण जी की आरती

Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…

4 महीना ago

अनंत अंबानी – राधिका मर्चेंट से नागा चैतन्य-शोभिता तक, 2024 में इन कपल्स ने रचाई शादी

कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…

4 महीना ago