#MetGala में अपने लुक को लेकर ट्रोल हुई प्रियंका चोपड़ा, इससे पहले भी उड़ चूका है अजीबो-गरीब ड्रेस को लेकर मजाक

priyanka chopra scary look

न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित हुए मेट गाला 2019 (Met Gala 2019) में मंगलवार को एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का बेहद ही अनोखा लुक देखने को मिला। 72वें मेट गाला में इस साल तीसरी बार पहुंची प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनास के हाथो में हाथ डाले नजर आई।

Priyanka Chopra at Met Gala red carpet

साल 2017 में पहली बार प्रियंका और निक इसी इवेंट पर साथ में रेड कारपेट पर नजर आये थे और उसके बाद से ही उनके अफेयर की चर्चा होने लगी लगी थी। पिछली बार भी प्रियंका के Met Gala रेड कारपेट लुक के काफी मेम्स बनाये गए थे पर इस बार उनका लुक वाकई चौका देने वाला था।

प्रियंका चोपड़ा इस साल Dior का सॉफ्ट पेस्टल गाउन पहने नजर आईं। ग्रे-येलो-पिंक फेदर लगे हुई इस थाई हाई स्लिट गाउन के साथ उन्होंने शिमरी टाइट्स पहने थे। चोपर्ड ब्रांड की ज्वैलरी और एक ड्रामेटिक क्राउन के साथ प्रियंका ने काफी अजीब मेकअप किया था लुक को पूरा करने के लिए प्रियंका ने पिंक लिपस्टिक लगाया। आईब्रो को ग्रे एंड वाइट शेड दिया और व्हाइट आईलाइनर का इस्तेमाल किया।

वही निक की बात करे तो वे व्हाइट सूट में दिखाई दिए। उन्होंने कानो में एयरिंग्स भी पहन रखे थे साथ में निक ने प्रियंका के सैंडल्स के मैचिंग के शिमर टाइप के शूज पहने थे।

Priyanka Chopra Nick Jonas at Met Gala red carpet

प्रियंका की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होते ही फैंस उनका खूब मजाक उड़ा रहे है। कुछ लोगों का कहना है कि प्रियंका चोपड़ा काफी डरावनी लग रही है। वह किसी को वह चुड़ैल से कम नहीं लग रही है।प्रियंका की फोटोज पर यूजर तरह तरह के कमैंट्स कर रहे है। एक यूजर ने कहा ‘प्रियंका इंडिया से तो इंसान के रूप में गईं थीं। वहां जाकर क्या हो गया?’ दूसरे ने कहा ये क्या पागलपन है। तुम तो अपने फ़ैंस को बिना हमले के ही मार डालोगी।”

एक यूजर ने कमेंट किया है, “एक थी डायन लुक।” एक अन्य यूजर का कमेंट है, “ये हादसा कैसे हुआ?”, एक यूजर ने लिखा है, “बच्चे को कैसे डराना है? यह पिक्चर दिखा दीजिए।” एक यूजर ने प्रियंका से पूछा है, “क्या चाहती हो बहन।”

हालांकि, कई यूजर्स हैं जो प्रियंका के लुक की तारीफ भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि मेट गाला का थीम ही ऐसी होती है और प्रियंका ने उस थीम के हिसाब के एक दम सही लुक दिया है।

इसके पहले साल 2018 में भी इसी इवेंट में प्रियंका ने हैवी महरून कलर की वेलवेट गाउन पहनी थी जिसमे गोल्डन चैन अटैच्ड थी जो हेड जूलरी के रूप में थी उन्होंने अपना लुक मेहरून लिपस्टिक से पूरा किया।

2017 में प्रियंका चोपड़ा अपने लुक के कारम ट्रोल हुई थीं। प्रियंका ने मोस्ट ड्रामेटिक आउटफिट पहना था। वे आइकॉनिक खाकी ट्रेंट कोट में नजर आई थीं। इस आउटफिट में सबसे ज्यादा हाईलाइट में रहा कोट में अटैच लॉन्ग ट्रेन।कुछ यूजर्स ने उनसे चाय की मलाई तो किसी ने बारिश से बचने के लिए टेंट करार दिया था।

वैसे तो प्रियंका का फैशन सेन्स काफी अच्छा है पर लगता है सेलिब्रिटीज से भी कभी कभी गलती हो जाती है।

पर्सनल लाइफ की बात करे तो प्रियंका हाल ही में अपनी फैमिली के साथ डिनर पर नजर आई थी। उन्होंने भारत में चल रहे लोक सभा चुना में अपना वोट भी डाला। प्रियंका भारत अपने भाई सिद्धार्त की शादी के लिए आये थी पर किन्ही कारणों से उनके भाई की शादी टूट गई है इसके बाद प्रियंका वापस US लोट गई।

प्रियंका इस साल बॉलीवुड फिल्म द स्काई इज़ पिंक में फरहान अख्तर के साथ नजर आने वाली है।

Related posts

Leave a Comment