Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

aaj ka rashifal

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

(जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है)

आज आप अपने प्रियतम से मन की बातें कहेंगे। कुछ काम होने के बावजूद भी आप उसके साथ घूमने-फिरने और रोमांस करने का मौका नहीं छोड़ेंगे।अगर आप कोई भी छोटा या बड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज आप उसे कर सकते हैं क्योंकि आज किए गए निवेश आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होंगे। लेकिन यदि आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो आपका निवेश करना आपके साथी को परेशान कर सकता है और इस समय आपको उनके विरोध का सामना भी करना पड़ सकता है।कई बार घर का बड़ा होने के चलते आपको कई कठोर निर्णय लेने पड़ते है, जो आप दूसरों की भलाई के लिए लेते हैं। लेकिन अक्सर भलाई के चलते आपको अपने ही लोगों के आक्रोश का शिकार होना पड़ता है और आज भी आपको अपने पारिवारिक जीवन में कुछ ऐसा ही अनुभव होगा।

आज इस राशि के नौकरी पेशा वाले लोगों के लिए दशम भाव की सक्रियता कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम लाएगी। आपके काम के प्रति लोगों की आज रुचि होगी, कुछ जलेंगे और कुछ से आपसे सबक लेंगे। आपका बॉस आपके काम से संतुष्ट होगा। व्यापारियों के लिए भी आज एक शुभ दिन है। आपके पिछले कुछ दिनों में किए गए निवेश से आज आपको लाभ मिलने की संभावना है। अगर आपको लगता है कि अब अपना कारोबार बढ़ाने का समय है, तो इससे पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना उचित होगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज तृतीय भाव की सक्रियता भारी फल दिलाएगी। आप आज उस काम के लिए साहस प्रदर्शित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं था। आज आप जटिल मुद्दों को भी आसानी से सुलझा सकते हैं। आपका स्वास्थ्य लगातार सुधरेगा और इससे आपको आनंद भी मिलेगा।आप आज उस कमरदर्द की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं जो काफी दिनों से चली आ रही थी।

राशि स्वामी- शनि
आराध्य-श्री शिव जी
राशि अनुकूल वार-शनिवार, बुधवार, शुक्रवार
आज मेष राशि का शुभ अंक – 6

Aaj Ka Rashifal: कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

(जिनका नाम गु,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,था से शुरू होता है)

आज लवमेट के साथ वाद-विवाद होने की संभावना है, लेकिन आप दोनों मिलकर इन बाधाओं को दूर कर एक अच्छा समय बिता सकते हैं। आज आपको ध्यान देना चाहिए कि कोई भी महत्वपूर्ण फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें। जिस काम से आप आगे पछताना पड़ सकते हैं, उसे आज न करें। आज की ग्रह नक्षत्र की स्थिति बता रही है कि आपकी आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत होगी। आपको धन प्राप्ति के अच्छे योग दिख रहे हैं।परिवार के बीच आज आप एक ऐसे शख्स के रूप में नज़र आएँगे जिसके पास हर परेशानी का हल है। आज घर के बड़े-बुजुर्ग भी आपकी बातों पर गौर करेंगे।

कारोबारियों के लिए आज दिन थोड़ा विपरीत रह सकता है कि आज आपको हर काम को सोच-समझकर करने की आवश्यकता है। अगर आप चाहें तो आज के दिन विश्राम करना आपके लिए सबसे अच्छा होगा। कई बार आराम करने के बाद कई परेशानियां दूर हो जाती हैं क्योंकि इससे आपका मस्तिष्क शांत हो जाता है। इस राशि के नौकरी पेशा से जुड़े लोग आज अपनी आमदनी को बढ़ाने के लिए जॉब बदलने का सोच सकते हैं। आपका विचार सही है, लेकिन एक बात ध्यान में रखें कि जब तक आपको नई जॉब नहीं मिल जाती है, तब तक मौजूदा जॉब को छोड़ना नहीं चाहिए।आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आपको किसी भी तरह के कष्ट और पीड़ा यह परेशानी हो सकती है आप उसे नस उसे नजरअंदाज ना करें इससे आपको ही परेशानी हो सकती है अपनी सेहत को लेकर आज किसी भी तरीके का रिस्क ना लें डॉक्टरी की सलाह के तौर पर अपनी समस्याओं का समाधान तुरंत करवाएं। क्योंकि ये बात आप भी जानते हैं कि एक स्वस्थ्य शरीर के लिए अच्छी आदतों को अपनाना ही सबसे बेहतर होता है इसलिए कोशिश करें कि अपना खान-पान सही करें और नियमित तौर पर एक्सरसाइज को अपने जीवन का ज़रूरी हिस्सा बनायें।

राशि स्वामी-शनि
आराध्य-श्री शिव जी
राशि अनुकूल वार-शनिवार, शुक्रवार, बुधवार
आज मेष राशि का शुभ अंक – 7

Aaj ka Rashifal: मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

(जिनका नाम दी,दू,थ,झ,दे,दो,च,ची से शुरू होता है)

इस राशि के जो लोग प्रेम संबंधों में हैं, उन्हें अपने साथी की जिद के चलते आज धन खर्च करना पड़ सकता है। अगर आप और आपका प्रेमी किसी विषय पर एक राय नहीं रखते हैं, तो उस मुद्दे पर बहस करने से बेहतर होगा कि आप चुप रहें।

आर्थिक पक्ष ज्यादा अनुकूल नहीं है, इसलिए आप आज आर्थिक मामले में जोखिम न उठाएं। यदि आप शेयर बाज़ार में निवेश करना चाहते हैं तो सतर्क रहें और सावधानी से निवेश करें। आज आपको बाज़ार की चाल को समझने की आवश्यकता है, इसलिए आप किसी विशेषज्ञ की सलाह भी ले सकते हैं। आज रिश्तों को निभाने में धन अधिक खर्च हो सकता है। घर-परिवार के लिए आज का दिन अच्छा बीतेगा। पारिवारिक जीवन में आ रही समस्याएं कम हो सकती हैं। इसमें परिजनों का बड़ा योगदान भी देखने को मिल सकता है। परिवार की एकता को देखकर आपको अच्छा महसूस होगा। घर में मुखिया की सेहत कुछ कमज़ोर रह सकती है। अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिताएँ। रिश्तेदारों के माध्यम से आज आपको किसी तरह का शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। रिश्तेदारों से आर्थिक मदद भी प्राप्त हो सकती है।

आशा है कि कारोबारियों की स्थिति आज सामान्य रहेगी, जिन कारोबारियों का कोई काम सरकारी दफ्तर में अटका हुआ था। आज उनका काम पूरा हो सकता है, जिससे आप खुश होंगे और आपका दिन अच्छा बितेगा। नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के जातकों को अच्छा होगा यदि वे अपने ऑफिस में होने वाली राजनीति से दूर रहें। आपका स्वभाव सरल है, इसलिए यदि आप किसी भी प्रकार की राजनीति में उलझते हैं, तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है।आज आपको सेहत में अच्छे बदलाव करने का विचार आ सकता है, लेकिन यह विचार हकीकत में बहुत मुश्किल हो पाएगा।

राशि स्वामी-बृहस्पति
आराध्य-श्री विष्णु नारायण
राशि अनुकूल वार-बृहस्पतिवार, रविवार, मंगलवार
आज मेष राशि का शुभ अंक – 8

आज का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

Aaj ka rashifal: 25 अप्रैल 2024 का राशिफल पर आप अपनी राशि के अनुसार अपने मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन दैनिक भविष्यफल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ आपको अपनी राशि के लिए उपलब्ध भविष्यफल मिलेंगे जो आपको उस दिन के लिए समस्त जीवन क्षेत्रों के बारे में बताएंगे, जैसे कि प्रेम, व पारिवारिक। यहाँ आप भविष्यफल में बताए गए सुझावों का उपयोग कर अपनी ज़िन्दगी को सुधार सकते हैं और अपने लक्ष्यों की ओर अधिकतम प्रगति कर सकते हैं। तो आज ही अपनी राशि के अनुसार भविष्यफल देखें और एक अच्छा दिन बनाएं।

Related posts