ऋत्विक धनजानी, जूही परमार, करण वही सहित इन कलाकारों ने घर पर बनाई बाप्पा की इको-फ्रेंडली मूर्ति

celebs ecofriendly ganesh ji making

जल्द ही गणेश चतुर्थी आने वाली है और चारो और गणपति बप्पा मोरिया की जयघोष गूंजने वाली है। गणेश जी की स्थापना के लिए कई टीवी और बॉलीवुड के कलाकारो ने तैयारियां शुरू कर दी है। इनमें से कई सितारे ऐसे हैं जो अपने हाथ से इको फ्रेंडली गणपति बप्पा की प्रतिमा बनाते हैं और घर पर स्थापना करते है । आइये आपको मिलवाते है इन सितारों से

ऋत्विक धनजानी (Rithvik Dhanjani)

Ritvik Dhanjani making Ganeshji idol.

ऋत्विक हर साल अपने घर में गणपति जी की स्थापना करते है और पिछले कुछ सालो से ऋत्विक ने अपने फ्रेंड राकेश बापट से इंस्पॉयर हो कर खुद ही इको फ्रेंडली गणपति जी की प्रतिमा बनाने है। ऋत्विक ने बताया था की वो हर हाल गणेश जी की प्रतिमा बाजार से लाते थे और वो वही प्रतिमा चुनते थे जिनकी आखो में देख कर उन्हें लगता था की वह उन्हें पुकार रही है। लेकिन एक साल उन्हें ऐसी कोई मूर्ति नहीं मिली इसके बाद ऋत्विक ने राकेश की मदद से खुद ही मूर्ति बनाना शुरू की। ऋत्विक ने बताया की जब आप मूर्ति बनाते है तो आप सिर्फ अपना समय और मेहनत ही नहीं बल्कि आत्मा का एक हिस्सा भी लगते है जो एक बहुत अच्छा अनुभव है । ऋत्विक अब अपने दोस्तों को भी घर पर ही मूर्ति बनाने की प्रेरणा देते है। ऋत्विक नदी की मिट्टी, नारियल का बुरादा और फोइल्स की मदद से मूर्ति बनाते है और बाद में घर पर ही उसे विसर्जित करते है।

करण वाही (Karan Wahi)

Karan Wahi making Ganeshji idol.

ऋत्विक धनजानी की तरह की उनके दोस्त करण वाही भी बप्पा की मूरत अपने हाथ से बना रहे हैं। ये दोनों दोस्त हर साल मिलकर बप्पा की मूर्ति तैयार करते है। करण इस समय खतरों के खिलाडी मेड इन इंडिया की शूटिंग कर रहे है इसलिए करण ने इस साल गणेश जी की प्रतिमा घर पर नहीं अपने वर्क प्लेस पर ही तैयार करना शुरू कर दिया।

जुही परमा (Juhi Parmar)

Juhi parmar making eco-friendly Ganeshji idol.

कुमकुम फेम एक्ट्रेस जूही परमार पिछले 2 सालो से अपने घर पर गणपति जी स्थापित कर रही है और इस साल जूही ने घर पर ही गणेश जी की मूर्ति बनाई। जूही ने बताया की गणपति जी उनके घर के लिए बहुत स्पेशल और लकी है। घर पर इको फ्रेंडली गणेश जी की मूर्ति बना कर जूही बहुत खुश है और इस काम में उनकी बेटी ने भी उनका साथ दिया।

राकेश बापट (Raqesh Bapat)

Raqesh Bapat making ecofriendly Ganeshji.

एक्टर राकेश बापट हर साल गणेश जी की प्रतिमा घर पर ही तैयार करते है और लोगो को भी इसके लिए इंस्पायर करते है। राकेश ने इस साल गणेश जी की प्रतिमा बनाने की ऑनलाइन क्लासेज भी ली थी। राकेश हर साल अलग अलग रूपों में गणेश जी की प्रतिमा तैयार करते है और इस साल भी उनकी प्रतिमा बन कर तैयार हो गई है।

रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh)

Celebs making eco friendly Ganesh ji idol at home.

बॉलीवुड स्टार रितेश देशमुख भी अपने हाथों से गणपति बप्पा की प्रतिमा बनाते है। रितेश को उनकी पत्नी एक्ट्रेस जेनेलिआ देशमुख ने इको फ्रेंडली गणपति जी घर पर ही तैयार करने के लिए इंस्पॉयर किया।

दिया मिर्जा (Dia Mirza)

Dia Mirza making eco-friendly Ganeshji idol.

फिल्म अभिनेत्री दिया मिर्जा भी गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने घर पर ही गणपति बनाना पसंद करती हैं। दिया मिर्जा की ये तस्वीर काफी वायरल हुई ती जिसमें वह गणपति बप्पा की इस मूर्ति को आकार देती नजर आ रही हैं।

रिचा चढ्ढा (Richa Chadha)

Richa Chadda making eco-friendly Ganeshji.

एक्ट्रेस रिचा चढ्ढा भी इकोफ्रेंडली गणपति की स्थापना करती हैं। बीते सात रिचा चढ्ढा ने मिट्टी के बने गणपति को अपने घर में विराजमान किया था जिसको उन्होंने अपने घर के गमले में विसर्जित किया था।

पंकज भंदौरिआ (Pankaj Bhadouria)

Pankaj Bhaduria making eco friendly Ganeshji.

भारत की पहली मास्टर शेफ पंकज भंदौरिआ भी घर पर ही इकोफ्रेंडली गणपति की मूर्ति बनाती है और उन्हें सजा कर स्थापित करती है |

Related posts