रामायण के राम, सीता, लक्ष्मण कहा है अब? कैसी है स्टार्स की फ़ैमिली लाइफ

ramayan star cast now

रामायण पर वैसे तो कितने ही सीरियल बने लेकिन रामानंद सागर की रामायण ने ऐसा इतिहास रचा की कई दशकों तक लोग भूल नहीं पाएंगे। 90 के दशक में आई ‘रामायण’ लोगों के बीच इतनी हिट हो गई थी कि रविवार की सुबह गलियों में सन्नाटा पसर जाता था, लोग हाथ जोड़े टीवी की स्क्रीन के आगे बैठ जाते थे।1986- 1988 के बीच प्रसारित हुए इस सीरियल के एक्टर्स को लोग भगवान की तरह ही पूजने लगे थे।

Ramayan cast

‘रामायण’ में मुख्य किरदार ‘राम’ की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल, सीता का किरदार निभाने वालीं दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में पहुंचे। वे लोग ‘रामायण’ की 33 साल पुरे होने की ख़ुशी में एक साथ कपिल शर्मा के शो में पहुंचे। यहाँ अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया का परिवार भी शो का आनंद लेते नजर आये।

रामायण के कुछ एक्टर्स ऐसे है जिनके बारे को लेग आज भी जानना चाहते है की वे अब कहा है और क्या कर रहे है? तो आइये आज हम आपको बताते है इन कलाकारों के बारे में

‘रामायण’ में अरुण गोविल ने राम का किरदार निभाया था। अरुण ने करियर की शुरुआत 1977 में हिंदी फिल्म में हीरो के तौर पर की थी और ‘रामायण’ के बाद जब वो बॉलीवुड में वापस लौटना चाहते थे तो कोई निर्माता उन्हें किसी अन्य किरदार में कास्ट नहीं करना चाहते थे। निर्माता कहते थे, ‘आपकी राम वाली छवि काफी मजबूत है, हम आपको किसी और किरदार में कास्ट नहीं कर सकते या सहायक भूमिका नहीं दे सकते हैं’।

Ramayan cast

अरुण गोविल ने बाद में सुनील लाहिरी के साथ मिलकर ‘राम लक्ष्मण प्रॉडक्शन कंपनी’ खोल ली।अरुण गोविल की शादी श्रीलेखा से हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। बेटे अमल गोविल की शादी हो चुकी है और बेटी सोनिका गोविल ने ‘University of Westminster’ से मार्केटिंग कम्युनिकेशन में अपनी पोस्ट ग्रैजुएशन की पढ़ाई पूरी करके अब मुंबई में जॉब कर रही हैं।

‘रामायण’ में जब दीपिका चिखलिया ने सीता का किरदार निभाया था तब वे महज 15 -16 साल की थी मगर उनकी नैचरल एक्टिंग ने ऐसा जादू चलाया की लोग उन्हें जहा भी देखते हाथ जोड़े नमस्कार करने लगते । दीपिका की शादी कॉस्मेटिक कंपनी के मालिक हेमंत टोपीवाला से हुई। दीपिका अपने पति की कंपनी में मार्केंटिंग हेड भी हैं। उन्होंने 1991 में वडोदरा से बीजेपी के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था। दीपिका और हेमंत की दो बेटिया है निधि और जूही।

deepika chikliya

दीपिका लम्बे समय बाद एक बार फिर से बड़े पर्दे पर नजर आई उन्होंने आयुष्मान खुराना भूमि पेडनेकर अभिनीत फिल्म में यामी गौतम की मम्मी का किरदार निभाया था।

रामायण में राम के आज्ञाकारी भाई लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी रामायण के बाद पॉपुलर सीरियल विक्रम बेताल और दादा-दादी की कहानियां में नजर आए थे।1990 में इन्होंने टीवी सीरीज परमवीर चक्र में भी अभिनय किया।साल 1991 में आई म्यूजिकल फिल्म “बहारों की मंजिल” में सुनील लीड कैरेक्टर प्ले कर चुके हैं। सुनील लाहिरी ने अरुण गोविल के साथ मिलकर ‘राम लक्ष्मण प्रॉडक्शन कंपनी’ खोल ली है।

सुनील लहरी

दारा सिंह ने रामानंद सागर की रामायण में हनुमान का रोल निभाया था। हालांकि वो अब वो इस दुनिया में नहीं हैं।

अरविंद त्रिवेदी

रामायण में लंकापति रावण का रोल निभाकर अरविंद त्रिवेदी ने खासी लोकप्रियता बटोरी थी। अरविंद त्रिवेदी ने 4 जून 1966 को नलिनी से शादी की इनकी 3 बेटिया है। अरविंद जी अब तक 250 हिंदी और गुजरती फिल्मो के काम कर चुके है। 2002 में उन्हें केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया था।

रामानंद सागर की रामायण में मराठी थिएटर एक्टर बाल धुरी ने भगवान राम के पिता और राजा दशरथ का किरदार निभाया था। बाल धुरी की शादी फेमस मराठी फिल्म एक्ट्रेस जयश्री गड़कर से हुई है बाल धुरी आखरी बार 2011 में मराठी फिल्म में नजर आये थे।

बाल धुरी की पत्नी अभिनेत्री जयश्री गड़कर ने रामायण में रानी कौशल्या का किरदार निभाया था। हालांकि जयश्री अब इस दुनिया में नहीं रहीं।

‘रामायण’ में कैकयी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं एक्ट्रेस पद्मा खन्ना ने कई हिंदी और भोजपुरी फिल्मो में काम किया है। पद्मा ने कैकई का रोल इतने बेहतरीन तरीके से निभाया कि लोग उन्हें असल जिंदगी में भी कैकयी के नाम से जानने लगे थे। पद्मा खन्ना ने 90 के दशक में फिल्म निर्देशक जगदीश एल सिडाना से शादी कर ली।शादी के बाद पद्मा खन्ना अमेरिका चली गईं। वहां उन्होंने इंडियानिका डांस एकेडमी खोली पति की मृत्यु के बाद पद्मा अपने दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी के साथ मिल कर यह डांस एकेडमी चलती है।

रामायण में मंदोदरी की भूमिका प्रभा मिश्रा ने निभाई थी।मंदोदरी की भूमिका ने उनके जीवन को अध्यात्म का रास्ता दिखाया अब वह डॉ प्रभा मिश्रा दीदी के नाम से जनि जाती है ।डॉ प्रभा मिश्रा अब देश विदेशो में आध्यात्मिक एवं मानव जीवन को सफल बनाने हेतु शिविर लगाती है ।उन्होंने ऑक्सफोर्ड कैंब्रिज यूनिवर्सिटी लंदन में भी कई विषयों पर प्रभावशाली वक्तव्य दिया है ।

Related posts