दिव्यांका त्रिपाठी से लेकर रूपाली गांगुली तक, टीवी की इन हसीनाओं ने नहीं पहनी कभी भी बिकनी

कहते है आपको यदि ग्लैमर कि इंडस्ट्री में रहना है तो आपको एक्टिंग के साथ साथ बोल्डनेस को भी दिखाना होगा।तभी आप इस इंडस्ट्री में टिक पाएंगे। लेकिन कुछ टीवी एक्ट्रेसस ने इस रूल्स को तोड़ा है और आज तक उन्होंने बिकनी नहीं पहनी हैं। चलिए जानते है उन टीवी एक्ट्रेसेस के बारे में जिन्होंने आज तक बिकनी नहीं पहनी।

दिव्यांका त्रिपाठी

दिव्यांका त्रिपाठी

इस लिस्ट में पहला नाम आता है सबकी फेवरेट इशी मां का यानी की दिव्यांका त्रिपाठी का। दिव्यांका ने सीरियल बनूंगी में तेरी दुल्हन से अपने करियर की शुरुआत की थी और फिर ये हैं मोहोब्बते सीरियल में इशिता के कैरेक्टर से सभी के दिलों में राज किया। दिव्यांका के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है।लेकिन इनको कभी भी बोल्ड ड्रेस में नहीं देखा गया है। उन्होंने शो में भी कभी बोल्ड आउटफिट नहीं पहना।

रूपाली गांगूली

रूपाली गांगुली

इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है अनुपमा यानी की रुपाली गांगुली का जो आज के समय में टीवी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर ऐक्ट्रेसस में से एक है। रूपाली वैसे तो फिल्मी बैकग्राउंड से बिलांग करती है। उन्होंने कई बॉलीवुड और बंगाली फिल्मों में काम किया है लेकिन उनको पहचान मिली टीवी सीरियल सारा भाई vs सारा भाई से। और अब ये अनुपमा बनकर सभी के दिलों में राज कर रही है।रूपाली ने कभी भी बिकिनी नहीं पहना। हालांकि उनकी एक फोटो में ट्रोल्स को लगा था कि उन्होने बिकिनी पहनी है। लेकिन रुपाली का कहना था कि मुझे खुद नहीं मालूम कि मेरे पास बिकिनी भी है।

दीपिका कक्कड़

दीपिका कक्कड़

ससुराल सिमर का से अपनी एक्टिंग कैरियर की शुरुआत करने वाली दीपिका कक्कड़ आज टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम है। दीपिका ने बिग बॉस 12 को भी जीता था। और ये कई रियलिटी शोज में पार्टिसिपेट कर चुंकि हैं। दीपिका कई म्यूजिक एल्बम में भी काम कर रही हैं। ये ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन कभी भी बोल्ड आउटफिट नहीं पहनती हैं। एक्ट्रेस को अक्सर सूट, साड़ी या गाउन में देखा जाता है।

जन्नत जुबैर

जन्नत जुबैर

बचपन से ही अपनी एक्टिंग से दीवाना बनाने वाली जन्नत जुबैर आज सोशल मीडिया और टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम है। जन्नत और उनके भाई सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। इनके काफी फॉलोवर्स है।जन्नत जुबैर को भी आज तक रिवीलिंग ड्रेस में नहीं देखा गया है। इतना ही नहीं, उन्होंने स्क्रीन पर इंटीमेट सीन करने से भी साफ इंकार कर दिया था।

मिताली नाग

मिताली नाग

‘गुम है किसी के प्यार में’ सीरियल सभी को पसंद आ रहा है। इसमें पति पत्नि और वो की केमेस्ट्री सभी को भा रही है।इस सीरियल में काम करने वाली मिताली नाग को न केवल रिवीलिंग ड्रेस पहनना बल्कि इंटीमेट सीन करना भी पसंद नहीं है। मिताली नाग का कहना है कि मैं अपने शरीर का प्रदर्शन करने में सहज महसूस नहीं करती हूं। में जैसी हू वैसी ही रहने का प्रयास करती हुं।

हिबा नवाब

हिबा नबाब

कई ऐक्ट्रेसस ने तो साफ तौर पर माना कर दीया है की वो बिकिनी नहीं पहनेंगी। इनमें से ही एक है टीवी ऐक्ट्रेस हिबा नवाब।इन्होंने बिकिनी और रिवीलिंग ड्रेस को लेकर कहा था कि मैं वैसे ही अपनी संस्कृति और धर्म के खिलाफ जा रही हूं, लेकिन मैं अपनी गलती को और आगे नहीं बढ़ाना चाहती हूं।

शिवांगी जोशी

शिवांगी जोशी

ये रिश्ता क्या कहलाता है, में अक्षरा की बेटी का रोल प्ले करने वाली नयारा यानी की शिवांगी जोशी वैसे तो काफी क्यूट और स्टाइलिश है। और ग्लैमर का हर अंदाज उन पर खूब जांचता है लेकिन कभी भी इस एक्ट्रेस को बिकिनी पहनता नहीं देखा गया है। वह इन सबसे दूर रहना पसंद करती हैं।

Related posts