रवि सरगुन से लेकर देबिना गुरमीत तक, ऐसी है इन रील लाइफ कपल्स की रियल लाइफ कपल्स बनने की स्टोरी

कहते है प्यार का कोई वक्त नहीं होता है। यह कहीं भी किसी से भी हो सकता है। अक्सर देखा जाता है की आप जिसके साथ ज्यादा वक्त बिताते है उसी से आपको प्यार हो जाता है। बस ऐसा ही कुछ है हमारे टीवी सिलेब्स के साथ।ये सितारे अपना बहुत सारा वक्त सेट पर बिताते हैं। यह सेट ही होता है जहां उनके बीच बनता है बाॅन्ड। पनपते हैं रिश्ते और बनती हैं कहानियां। आइये जानते हैं टीवी सेलेब्स का प्यार जो बदल गया शादी में।

गुरमीत और देबिना

गुरमीत और देबिना

सबसे पहले नंबर पर आते है। टीवी के राम सीता यानी की गुरमीत और देबिना इनकी पहली बार मुलाकात 2006 में हुई।ये दोनों बहुत अच्छे दोस्त बने। फिर इनका टीवी शो ‘रामायण’ आया।इस सीरियल से इन दोनों में प्यार बड़ा। और तब गुरमीत ने देबीना को एक रियलिटी टीवी शो पति, पत्नी और वो के दौरान डायमंड रिंग देकर प्रपोज कर दिया, जिसे देबीना ने खुशी-खुशी एक्सेप्ट भी कर लिया। और फाइनली फरवरी 2011 में इस कपल ने अपने रिश्ते को शादी का नाम दे दिया। अभी ये कपल्स अपनी शादीशुदा जिंदगी में बहुत खुश है।और ये अब पैरेंटिंग एंजॉय कर रहे है।

सनाया ईरानी और मोहित सहगल

सनाया ईरानी और मोहित सहगल

कहते हैं आपेजिट अट्रैक्ट, यही हुआ सनाया और मोहित के साथ। सनाया और मोहित सहगल एकदूसरे से मिले सीरियल ‘मिले जब हम तुम’ के सेट पर। सीरियल में दोनों रोमांटिक जोड़ी में थे। तो रील की कहानी धीरे-धीरे जिंदगी में उतरने लगी। दोनों एक दूसरे के करीब आए तो एक दूसरे के साथ रहना और अच्छा लगने लगा। यह मिलना-मिलाना चला करीब 7 साल तक। जनवरी 2016 को गोवा में सनाया और मोहित ने डेस्टिनेशन वेडिंग कर ली।

हितेन तेजवानी और गौरी हितेन

हितेन तेजवानी और गौरी हितेन

हितेन और गौरी बेहद क्यूट कपल हैं। उनको अगर टीवी इंडस्ट्री का पहला को-स्टार कपल कहा जाए तो गलत नहीं होगा।हितेन और गौरी पहली बार ‘कुटुम्ब’ सीरियल के सेट पर मिले थे। यह 2001 में एअर हुआ था। इसमें इनका ऑनस्क्रीन लव-हेट रिलेशन था। लेकिन असल जिंदगी में इनके रिलेशन में लव ही लव था, हेट दूर-दूर तक कहीं नहीं था। इनकी आपस की जबरदस्त केमिस्ट्री को भांपकर ही एकता कपूर ने जानबूझकर इन दोनों को अपने सीरियल ‘क्यूंकि सास भी कभी बहू थी’ में एक दूसरे के अपोजिट कास्ट किया। हितेन और गौरी अप्रैल 2004 में शादी के बंधन में बंध गए।दोनों के टिवन्स बच्चे भी हैं। नीवान और कात्या।

रवि और सरगुन

रवि और सरगुन

टीवी इंडस्ट्री के सबसे क्यूट और आइडियल कपल या यूं कहें सेलीब्रिटी कपल रवि और सरगुन पहली बार मिले 12-24 करोल बाग के सेट पर। जहां रवि दुबे पहले शरगुन को अजीब लगे। लेकिन बाद में जब दोनों सीरियल में काम करने लगे तो दोनों की दोस्ती हो गई और दोनो एक दूसरे के प्यार में पड़ गए। ‘नच बलिए’ के सेट पर रवि ने सरगुन को प्रपोज कर दिया और 7 दिसंबर 2013 को दोनों ने शादी कर ली। इनके बीच का बेइंतहा प्यार इन्हें दूसरी जोड़ियों से अलग करता है। रवि सरगुन का दीवाना है तो सरगुन रवि की समझदारी की फैन। फिलहाल वो एक हैपिली मैरिड कपल हैं।’और दोनों अपने अपने कैरियर में बेस्ट कर रहे है।

राम कपूर और गौतमी गाडगिल

राम कपूर और गौतमी गाडगिल

राम कपूर और गौतमी गाडगिल टीवी सेलेब्स में काफी पाॅपुलर और चहेते कपल हैं। यह दोनोें एक दूसरे से सीरियल ‘घर एक मंदिर’ के सेट पर मिले थे। राम कपूर और गौतमी दोनों की ही पर्सनैलिटी एक दूसरे से एकदम अलग है। इनकी दोस्ती प्यार में कब बदल गई पता ही नहीं चला। दोनों ने परिवारों की रजामंदी से 14 फरवरी 2003 में शादी कर ली। और तब से यह जोड़ी ‘परफेक्ट कपल’ की हर कसौटी पर खरी उतरती आ रही है।

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया

दिव्यांका त्रिपाठी विवेक दहिया

दिव्यांका ने 2007 में सीरियल ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ से अपने कैरियर की शुरूआत की थी। को- स्टार शरद मल्होत्रा के साथ दिव्यांका अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी लाइमलाइट में रहीं। इनका रिश्ता करीब दस साल चलने के बाद टूट गया। ऐसे कठिन समय में दिव्यांका के टूटे दिल को सहारा मिला विवेक का। यह दोनों ही ये हैं मोहब्बतें शो का हिस्सा थे और साथ काम कर रहे थे। इसी दौरान कब प्यार में पड़ गए, पता ही नहीं चला। दोनों के बीच अंडरस्टैंडिग बढ़ी, और फाइनली 14 जुलाई 2016 को यह जोड़ी शादी के बंधन में बंध गई।

दीपिका काकड़ और शोएब

दीपिका काकड़ और शोएब

दीपिका और शोएब का प्यार परवान चढ़ा ‘ससुराल सिमर का’ के सेट पर। शोएब ने 2013 में शो से क्विट किया। तब इन्हें अहसास हुआ कि ये एक दूसरे के प्यार में हैं और एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते। एक तरफ दीपिका जहां शोएब की ताकत बन रहीं थीं, वहीं शोएब दीपिका को उनके डिवोर्स के टफ फेज से बाहर निकलने में उनकी मदद कर रहे थे। हालांकि इन दोनों ने ही अपने प्यार पर तब तक मुहर नहीं लगाई, जब तक दोनों एक दूसरे की तरफ से पूरी तरह कंफर्म नहीं हो गए। दीपिका और शोएब दोनों ने नच बलिए शो में पार्टिसिपेट किया था और 22 फरवरी 2018 में यह लव बर्डस शादी के बंधन में बंध गए। दीपिका बिग बाॅस की विनर भी रह चुकी हैं और पति शोएब से काफी प्यार भी करती हैं।

शक्ति अरोड़ा और नेहा

नेहा और शक्ति

नेहा और शक्ति की मुलाकात हुई ‘तेरे लिए’ के सेट पर। यह रिश्ता कब दोस्ती की सीमा पार कर प्यार के दरवाजे तक पहुंचा पता ही नहीं चला। दोनों ने एकदूसरे को समझना शुरू किया और फाइनली ‘नच बलिए’ में साथ पार्टिसिपेट करने के बाद 2018 में शादी के बंधन में बंध गए। नेहा और शक्ति एक दूसरे से दीवानों की तरह प्यार करते हैं और फिलहाल अपनी शादी और एक दूसरे के साथ को इंज्वाॅय करने में बिजी है।

शरद केलकर और कीर्ति

शरद केलकर और कीर्ति

हैंडसम शरद और अट्रैक्टिव कीर्ति की शादी 3 जून 2005 में हुई थी। शरद और कीर्ति सीरियल ‘सात फेरे’ के सेट पर मिले थे। हालांकि ऑफिशियली यह इनका पहला शो नहीं था। इसके पहले दोनों ने दूरदर्शन के शो आक्रोश में साथ काम किया, सीआईडी ब्यूरो में साथ आए। यही वो समय थ जब इन दोनों के बीच की प्यार हुआ। क्योंकि शरद कीर्ति से पहली बार मिलने के बाद इंप्रेस थे। दोनों ही समझ रहे थे कि उनका बाॅन्ड अच्छा है। उन्हें एक दूसरे से बात करना, साथ रहना अच्छा लगता था। इसके अलावा शरद ने कीर्ति को उनके टफ टाइम्स में काफी सपोर्ट भी किया थे, तो प्यार तो होना ही था..। क्योंकि शरद एक जेंटलमैन थे और कीर्ति खूबसूरत। यह जोड़ी ऐसे ही बनी रहे। इन दोनों की एक बेटी है कीशा

संजीव और लता

संजीव और लता

संजीव और लता सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में इन दोनों के रिश्ते ने यहीं से शुरुआत की। यह मिले। अच्छे दोस्त बने। दोस्ती बाॅन्डिंग में बदली। हालांकि संजीव पहले तलाकशुदा थे। पर प्यार न तो बंदिशें देखता है न फासले मानता है। अब यह दोनों हैपिली मैरिड हैं और खुशी-खुशी साथ रहते हैं।

नील और ऐश्वर्या

नील और ऐश्वर्या

नील और ऐश्‍वर्या पहली बार टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में के सेट पर मिले थे। मजे की बात तो यह है कि दोनों सितंबर में मिले थे और अक्टूबर यानि केवल एक महीने में ही दोनों को यह महसूस हो गया कि वह एक-दूसरे से प्यार करते हैं। नील और ऐश्‍वर्या अपने रिश्ते को लेकर काफी फास्ट फॉरवर्ड हैं। इन्होंने नवंबर 2021 में शादी कर ली।

Related posts