आलिया भट्ट से लेकर श्री देवी तक,ये ऐक्ट्रेस बनी शादी के पहले मां

दुनियां का सबसे खुबसूरत रिश्ता होता है मां और बच्चे का।कहते है भगवान हर जगह नहीं होता है इसलिए उसने मां बनाई है, और मां बनने का एहसास एक औरत के लिए सबसे खास होता है। आमतौर पे हमारे यहां शादी के बाद मां बनने को सही ठहराया जाता है।लेकिन कुछ लोगो इन रीति रिवाजों को तोड़ा है, और वो शादी के पहले ही बच्चे के माता पिता बन गए। आइए जानते है कौन है वो बॉलीवुड सेलीब्रिटी जो शादी के पहले ही मां बनी।

दीया मिर्जा

दीया मिर्जा

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने जब दूसरी शादी की तो वो चर्चा में रही। दिया ने यह शादी बेहद ही अनोखे तरीके से की।सादे समारोह में सात फेरे लेने लिया। इसके बाद एक्ट्रेस ने शादी के ठीक पांच महीने के बाद ही बेटे को जन्म दिया, हालांकि उनका बेटा प्री-मैच्योर बेबी था. लेकिन ये जाहिर है कि वो शादी से पहले ही मां बन चुकी थीं।

नेहा धूपिया

नेहा धूपिया

बॉलीवुड में अपने अनोखे अंदाज के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने भी बेहद गुपचुप तरीके से अंगद बेदी से शादी की थी, इनकी शादी में फैमिली और फ्रेंड के आलावा कोई नहीं था।इस कपल ने शादी के कुछ दिनों बाद फैंस को बताया था कि वो माता-पिता बनने वाले हैं और शादी के 6 महीने के बाद नेहा ने अपनी बेटी मेहर को जन्म दिया। वहीं कोरोना के दौर में उन्होंने अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है।

लीसा हेडन

लीसा हेडन

बेहद कम फिल्मों में नजर आने वाली बोल्ड और हॉट एक्ट्रेस लीसा हेडन ने 2016 में ब्वॉयफ्रेंड दीनो लालवानी से शादी की थी, शादी के 6 महीने बाद मई 2017 को वे बेटे की मां बन गई थी। लीसा अब तक तीन बच्चों की मां बन चुकी है।

नताशा स्टेनकोविक

नताशा स्टेनकोविक

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की वाइफ और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक भी शादी के पहले प्रेग्नेंट हो गई थी। नताशा और हार्दिक ने एक दुसरे को काफी कम टाइम डेट करने के बाद शादी कर ली थी। कोरोना के चलते शादी तो धूम-धाम से नहीं हो सकी लेकिन उन्होंने तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं।

श्री देवी

श्री देवी

बॉलीवुड की पहली वूमेन सुपरस्टार श्री देवी भी शादी से पहले ही मां बन चूंकि थी। श्री देवी ने बॉलीवुड प्रोड्यूसर बोनी कपूर से शादी की थी। शादी के वक्त श्री देवी 7 महीने की प्रेग्नेंट थी। और उन्होंने 3 महीने बाद बेटी जान्हवी कपूर को जन्म दिया।

सारिका

कमल हसन और सारिका हसन

बॉलीवुड और साउथ के स्टार कमल हासन की दूसरी वाइफ सारिका भी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो चुकीं थी। शादी के कुछ ही महीनों बाद कमल और सारिका की बड़ी बेटी श्रुति हासन का जन्म हुआ था। श्रुति हासन भी बॉलीवुड और टॉलीवुड की बड़ी सुपरस्टार है।

सेलिना जेटली

सेलिना जेटली

मिस इंडिया यूनिवर्स सेलिना जेटली ने बहुत समय तक पीटर हांग को डेट किया था। पीटर दुबई में बिजनेस करते हैं। सेलिना ने जुलाई 2011 में पीटर से शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद ही सेलिना ने ट्विंस को जन्म दिया था।

नीना गुप्ता

नीना गुप्ता और विवियन

ऐक्ट्रेस नीना गुप्ता ने अचानक यह कहकर सभी को चौंका दिया कि वे प्रेग्नेंट हैं। और उन्होंने ये नहीं बताया था की उनके बच्चे का पिता कौन है। बाद में पता चला की उनके बच्चे के पिता क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स हैं। नीना और विवियन ने कभी शादी नहीं की।नीना और विवियन की बेटी मशावा आज बॉलीवुड की बहुत बड़ी फेशन डिजाइनर है।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय रणवीर कपूर अप्रैल 2022 में शादी की थी।उसके बाद आलिया ने डेढ़ महीने में ही अपनी प्रेगनेंसी अनाउंस कर दी। नवंबर में ही उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम आलिया और रणवीर ने राहा रखा है।

Related posts