आज का राशिफल | Today Horoscope in Hindi – 16 March 2023

आज का राशिफल

दैनिक राशिफल 16 March 2023 पर आप अपनी राशि के अनुसार अपने दैनिक भविष्यफल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ आपको अपनी राशि के लिए उपलब्ध भविष्यफल मिलेंगे जो आपको उस दिन के लिए समस्त जीवन क्षेत्रों के बारे में बताएंगे, जैसे कि प्रेम, करियर, धन, स्वास्थ्य, आदि। यहाँ आप भविष्यफल में बताए गए सुझावों का उपयोग कर अपनी ज़िन्दगी को सुधार सकते हैं और अपने लक्ष्यों की ओर अधिकतम प्रगति कर सकते हैं। तो आज ही अपनी राशि के अनुसार भविष्यफल देखें और एक अच्छा दिन बनाएं।

आज का मेष राशिफल

प्रेम जीवन की बात करें तो आज आपके रिश्ते-नातेदार, दोस्त, परिवार और काम सब एक तरफ और आपका प्यार एक तरफ। आज आप दोनों दुनिया की परवाह ना करते हुए एक दूसरे में ही खोये रहेंगे। प्यार के लिहाज से आज आपका दिन ऐसा बीतेगा जैसे आप किसी सपने की दुनिया में हों। यदि आपने किसी बैंक या अन्य आर्थिक संस्थान में लोन के लिए आवेदन किया है तो उसमें सफलता मिलने की प्रबल संभावना दिखाई दे रही है। परिवार के लोगों के सामने अपनी बातें रखने की जरुरत है। आप अपनी बातों को परिवार के लोगों के सामने रखने में घबराते हैं जोकि ठीक नहीं है। अगर आप अपने करीबियों से अपनी बातें छुपाते हैं तो बुरी स्थिति में आप किसी के साथ को तरसेंगे इसलिए आपको सलाह है कि अपने अंदर की झिझक को मिटाएँ और दिल की बातों को घरवालों से शेयर करें।

कारोबारियों को आज काम से थोड़ा आराम लेने की जरूरत है। आज के दिन आपको उन कामों को करने में ख़ुशी प्राप्त होगी जिन्हे आप दिल से करना चाहते हैं। जीवन की व्यस्तता के बीच कभी-कभी खुद को समय देना भी जरुरी है। नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के लोग आज खुद को लोगों से दूर रखने की कोशिश करेंगे और अपने काम पर ज्यादा ध्यान देंगे। आज आपके मन में शान्ति का भाव रहेगा। आपके जूनियर्स आज आपकी मदद पाकर खुश होंगे।
आज के दिन स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा और आप अध्यात्म की सहायता ले सकते हैं, क्योंकि मानसिक तनाव को भगाने के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प यही होता है। आपको यदि अपने आप को मानसिक तौर पर मजबूत बनाना है तो ध्यान और योग का सहारा लेना आपके लिए सबसे आसान और सबसे भरोसेमंद विकल्प रहेगा। इससे ना केवल आप मानसिक तनाव से दूर रहेंगे बल्कि आपकी रचनात्मक क्षमता में भी वृद्धि होगी और आप चीजों के क्रियान्वयन में अच्छे से काम कर पाएंगे।

आज मेष राशि का शुभ अंक :- 9

आज का वृषभ राशिफल

प्रेम सम्बन्ध में आज एक नया मोड़ आएगा जिससे जिंदगी और भी ख़ूबसूरत लगने लगेगी। पार्टनर के साथ खुशनुमा वक़्त गुजार पाएंगे। अगर अपने रिश्ते के बारे में परिवार को बताना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए काफी उत्तम है। आर्थिक स्तर पर किया गया कोई करार आज आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। धन से जुड़े सभी मामलों में आज आपको फायदा ही होगा और चाहकर भी कोई आपका हक़ आपसे छीन नहीं पायेगा। प्रॉपर्टी, रियल एस्टेट और जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में भी आज सफलता आपके हाथ लगेगी। आज आप ख़ुद तनावग्रस्त होने की झल्लाहट बेवजह अपने परिवार के किसी सदस्य पर निकाल सकते हैं। जिससे घर का वातावरण भी खराब हो सकता है।

कारोबारियों की स्थिति आज बाकी दिनों के मुकाबले बेहतर हो सकती है। आज आपको किसी कानूनी काम में भी विजय मिलने की संभावना है। अपने कर्मचारियों को खुश करने के लिए आज आप उन्हें छोटी पार्टी दे सकते हैं। नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के लोग आज कार्यक्षेत्र में थोड़े सुस्त रहेंगे। कोई मानसिक तनाव आज आपको काम में मन नहीं लगाने देगा। स्वास्थ्य में आज गिरावट देखने को मिल सकती है क्योंकि आज आप अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान नहीं देंगे।

आज वृषभ राशि का शुभ अंक :- 6

आज का मिथुन राशिफल

जीवन सामान्य रहने की उम्मीद है शाम का वक्त सुहावना रहेगा आज आपका प्रेमी आपके साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकता है। ख़र्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। शेयर बाज़ार या सट्टा बाज़ार से आज के दिन दूरी बनाना ही समझदारी का कार्य हो सकता है।
पारिवारिक जीवन में आज शांति बनी रहेगी आज आप परिवार के बाकी सदस्यों को बहुत ध्यान से सुन सकते हैं और हो सकता है कि उनकी बातों को सुनकर आपको अपनी समस्याओं का हल मिल जाए।

चूंकि आज आपके मन और दिमाग में रचनात्मक विचार उथल-पुथल करेंगे इसलिए इसका सही इस्तेमाल आप किताब, लेख या कहीं भी कुछ दिलचस्प पढ़कर थोड़ी दिमाग़ी कसरत कर के उठा सकते है। कार्यक्षेत्र और कारोबार में इससे आपको फायदा मिलेगा। योग ध्यान इत्यादि करना आज आपके लिए फायदेमंद है इससे आपके स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव आएँगे।

आज मिथुन राशि का शुभ अंक :- 2

तिजारा जैन मंदिर चमत्कार

आज का कर्क राशिफल

प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बेहद रोमांचक रहेगा। आज आपकी मुलाकात आपके प्रेमी से हो सकती है लेकिन ये मुलाकात ज्यादा देर के लिए नहीं होगी। ये स्थिति आपको निराश जरूर करेगी लेकिन आपके भविष्य के लिए काफी फायदेमंद रहेगी। आर्थिक पक्ष के परिणाम मिले जुले रहने के आसार हैं। आज के दिन दीर्घावधि निवेश से बचने की कोशिश करें। साथ किसी ऐसे व्यक्ति को पैसे उधार न दें जिसका रिकॉर्ड पैसों के मामलों में अच्छा नहीं है। अन्यथा आपका धन फँस सकता है। आज आमदनी की अपेक्षा ख़र्च बढ़ सकता है। किसी कार्य के लिए अचानक आपका पैसा ख़र्च हो सकता है। आर्थिक समस्या को लेकर भी मन अशांत रह सकता है। पारिवारिक जीवन आज सुखद रहने की उम्मीद है लेकिन अक्सर मनुष्य अपने पास जो है उसे भूलकर उसके पास जो नहीं हैं उसका दुःख मनाने लगता है। ऐसा करने से आप न केवल खुद की उपलब्धियों को नकारते हैं बल्कि उस वक़्त की ख़ुशी से भी खुद को वंचित कर देते हैं।
ऑटोमोबाइल्स और टेक्सटाइल इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को आज व्यपार में लाभ मिल सकता है। यदि आप किसी नए व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं तो उसके लिए भी आज का दिन बेहद शुभ है। नौकरी पेशा से जुडे लोगों के लिए आज दिन सामान्य रहेगा। नौकरी पेशा से जुडे़ लोगों को आज ज्यादा मेहनत करने की जरुरत है नहीं तो नुक्सान उठाना पड़ सकता है। अगर आप लगातार ध्यान का अभ्यास कर रहे हैं तो आज आपको इसके फायदे देखने को मिल सकते हैं और स्वास्थ्य सुधर सकता है।

आज कर्क राशि का शुभ अंक :- 4

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का सिंह राशिफल

अगर आप प्रेम में हैं तो आज आपका प्रेमी आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा और आप ये भी महसूस करेंगे कि वो आपकी बातों को समझने की भी अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहा है। जिससे आपको उनमें आये इस नए और अच्छे परिवर्तन से ख़ुशी हो सकती है। ऐसे में जब भी आपको आज लगे कि आपका प्रेमी आपको महत्व दे रहा है तो यह आपका भी दायित्व होगा कि आप भी उनकी उस भावना सम्मान करते हुए उन्हें महत्व दें। ये बात आप भी जानते हैं कि अपने प्रियतम को लेकर आप बहुत गंभीर हैं लेकिन कई बार न चाहते हुए भी आप अपने मन में अपने प्रिय से सम्बंधित ऐसी धारणाएं बनाने से नहीं रोक पाते जो सही नहीं होती हैं। क्योंकि ऐसा करके आप अपनी तो परेशानियां बढ़ाते ही हैं, साथ ही आप अपने साथी को भी परेशान कर बैठते हैं। इसलिए अपने इस पवित्र रिश्ते को अच्छा बनाने के लिए भ्रम पालने से बचें इससे आपके प्रेम जीवन में भी खुशियां आएंगी। आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए घर के किसी विश्वासपात्र व्यक्ति से आज आपको बातचीत करनी चाहिए। पारिवारिक उलझनों को दूर करने में आज घर का कोई छोटा सदस्य आपका साथ देगा। आपके पराक्रम में आज वृद्धि होगी और अपनी सही बातों को मनवाने के लिए आप घर के लोगों पर दबाव बना सकते हैं। आपका यह रुख सबको अच्छा लगेगा क्योंकि आप उनकी भलाई के लिए ही यह सब कर रहे होंगे।

जो लोग व्यवसाय में हैं उन्हें आज अपने कारोबार में छोटी-छोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिसे आप अपने संयम और विनम्र स्वभाव से दूर भी कर पाएंगे। इसलिए आप अपने से छोटे कर्मचारियों से सलाह लेंगे तो ये आपके लिए फायदेमंद रहेगा। वहीँ अगर बात करें नौकरी पेशा लोगों की तो आज आप शांति महसूस करेंगे। आज ऑफिस में काम की अधिकता कम रहेगी लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आज आप खाली वक्त में गप्पें मारें। यदि खाली वक़्त में आप अपनी क्रिएटिविटी पर काम करते हैं तो ये आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपका नजरिया आज बदल सकता है आज आपको समझ आएगा कि स्वास्थ्य को बेहतर करने की सोच ही काफी नहीं है सुधार लाने के लिए आप कुछ काम भी करने पड़ेंगे।

आज सिंह राशि का शुभ अंक :- 5

पदमपुरा जैन मंदिर में क्या है चमत्कार

आज का कन्या राशिफल

इस राशि के जो लोग प्रेम में पड़े हैं उन्हें आज किसी तीसरे शख्स से अपने लवमेट की कोई गुप्त बात पता चल सकती है जिससे आप थोड़ा असहज महसूस कर सकते हैं। हालांकि मेरी आपको सलाह है कि किसी तीसरे व्यक्ति की बात पर भरोसा करने से पहले उसकी बात की सत्यता अवश्य जान लें।
आज कहीं से रुके हुए धन के मिलने की भी पूरी संभावना है। यह धन आपकी कई आर्थिक परेशानियों को दूर कर देगा। पारिवारिक जीवन में भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। परंतु धन के अभाव से आप घर का कोई महत्वपूर्ण कार्य करने में असमर्थ दिखाई दे सकते हैं। घर-परिवार में बच्चों की मुस्कान आपके चेहरे में ख़ुशी लाएगी। हालाँकि उनके भविष्य को लेकर आज आप चिंतन कर सकते हैं। घर के बुजुर्ग सदस्यों की सेहत का विशेष ध्यान रखें।

आज आपको कार्यक्षेत्र में भी परिणाम अपने हक़ में मिलेंगे। साथ ही आज आपका बॉस या सीनियर्स आपके काम से खुश होकर आपकी सराहना करेंगे जिससे आपको भविष्य में आर्थिक तौर पर फायदा मिलेगा। आपके कार्य करने की क्षमता को देख सीनियर्स का भी सपोर्ट आपको मिल सकता है। इसके अलावा अभी तक आपको ऑफिस के जिस भी काम को करने में कठिनाई महसूस हो रही थी आज आप अपनी क्रिएटिविटी से उसे भी बहुत अच्छे से कर पाएंगे। यदि आप बेरोज़गार हैं और नौकरी की तलाश में हैं तो आज आपको कहीं से कॉल आ सकती है जिससे आपकी उम्मीद बंधेगी। वहीँ अगर आप व्यवसाय में हैं तो आज आपकी मेहतन रंग लाएगी और आप अपनी सूझबूझ से जिस कार्य का फल पिछले दिनों से चाह रहे थे आज वो फल आपके हक़ में आ सकता है। लेकिन उसके लिए आपको भी अपने आपको उस काबिल दिखाना होगा। स्वास्थ्य में बदलाव की स्थिति बन सकती है हालांकि यह परिवर्तन अच्छा होगा, जिन लोगों को ह्रदय से जुड़ी कोई बीमारी है वो अपना ख्याल रखें।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 4

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – एस्ट्रोगणित:होरोस्कोप,पंचांग ऍप

Related posts