आज का राशिफल | Today Horoscope in Hindi – 18 March 2023

aaj ka rashifal

दैनिक राशिफल 18 March 2023 पर आप अपनी राशि के अनुसार अपने दैनिक भविष्यफल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ आपको अपनी राशि के लिए उपलब्ध भविष्यफल मिलेंगे जो आपको उस दिन के लिए समस्त जीवन क्षेत्रों के बारे में बताएंगे, जैसे कि प्रेम, करियर, धन, स्वास्थ्य, आदि। यहाँ आप भविष्यफल में बताए गए सुझावों का उपयोग कर अपनी ज़िन्दगी को सुधार सकते हैं और अपने लक्ष्यों की ओर अधिकतम प्रगति कर सकते हैं। तो आज ही अपनी राशि के अनुसार भविष्यफल देखें और एक अच्छा दिन बनाएं।

आज का मेष राशिफल

आज का दिन काफी रोमांचक रहने वाला है क्योंकि संभव है कि यदि आपकी अपने प्रियतम से बहुत दिनों से बात नहीं हो रही थी तो आज आपके पास आपके प्रियतम का फोन आए और उसके बाद आप घंटों तक उनसे बातों में लगे रहें। ऐसी भी संभावना है कि आज आप कोई आगामी प्लान बनाएं, जिसमें आप के प्रिय की सहमति हो। प्रेम जीवन पूरी तरह से प्यार के रंग में रंगा रहेगा और आप इन रंगों से खूब होली खेलेंगे। आज का दिन धन संबंधित मामलों की चिंता में गुज़र सकता है। आपके लिए सलाह यह है कि आप उन योजनाओं एवं क्षेत्रों में निवेश करने से पहले कम से कम दो बार ज़रूर सोचें, जो आज आपके सामने आएँगे और यदि निवेश को टाल सकते हों, तो टाल दें। बेवजह के खर्चों पर लगाम लगाएँ ताकि आर्थिक संकटों का सामना ना करना पड़े। परिवार का माहौल आज अच्छा रहेगा लेकिन किसी भी ऐसे मुद्दे को जिसको लेकर पहले परिवार में कलह हो चुकी हो उसे उठाने से बचें, नहीं तो आपका अच्छा ख़ासा मूड खराब हो सकता है।

करियर में भी आपको बहुत अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आज आपकी मेहनत का फल आपको प्राप्त हो सकता है। ऑफिस अथवा सहकर्मियों के साथ आज आप शानदार गप-शप लड़ा सकते हैं। परंतु इस बीच अपने काम पर भी ध्यान दें और समय का सदुपयोग करें। आपके अच्छे कार्य के लिए आज सीनियर्स आपको बधाई दे सकते हैं। अगर आप सरकारी क्षेत्र में कार्य करते हैं तो आज का दिन आपका शानदार बीत सकता है। लेकिन काम की अधिकता रहेगी। ऐसा भी हो सकता है कि उस कार्य को जल्दी से समाप्त करने का आपको आदेश प्राप्त हो। क़ारोबार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन मुनाफा देने वाला लग रहा है। व्यापार में आज के दिन किए जाने वाले समझौते लाभकारी साबित हो सकते हैं। वस्त्र उद्योग एवं फूड इंडस्ट्री से जुड़े व्यापारियों को आज लाभ की प्राप्ति हो सकती है। इन दिनों आप अपनी ऊर्जा को कुछ गलत चीजों पर लगा सकते हैं जिसकी वजह से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और आपका स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है।

आज मेष राशि का शुभ अंक :- 2

आज का वृषभ राशिफल

जीवन में आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की ज़रूरत है, ताकि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान व समझ सकें। आज आपके पास रुका हुआ धन वापस आ सकता है। विदेशी स्रोत से भी धन आने की संभावना है। यानि आज आपको आर्थिक मोर्चे में सफल परिणाम मिलने के प्रबल संकेत दिखाई दे रहे हैं। दिन की शुरुआत में ही घर के किसी सदस्य से झगड़े के कारण आपका मन सारे दिन भर खिन्न रहेगा। आपको छोटी-छोटी बातों का बुरा नहीं मानना चाहिए।

कार्यक्षेत्र में आज आपको बहुत अच्छे परिणाम शायद ही मिलें। इसलिए आपको आज कार्य स्थल पर कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे कि आपकी छवि पर उसका नकारात्मक प्रभाव पड़े। काम के समय फेसबुक, इंट्राग्राम या व्हॉट्सऐप का अत्यधिक प्रयोग न करें वरना इससे आपका काम पिछड़ सकता है। आज आपको अपने सीनियर के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। इसलिए ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे कि कोई व्यक्ति आपके काम पर सवाल खड़ा कर सके। कारोबार में परिस्थितियाँ ज्यादा अनुकूल नहीं है। आज का दिन आपके लिए काफी रोमांचक रहने वाला है लेकिन स्वास्थ्य के मामले में आप थोड़े कमजोर रहेंगे इसलिए ज्यादा भाग दौड़ से बच कर रहें और शरीर में थकान को हावी ना होने दे, नहीं तो स्वास्थ्य सम्बन्धी कष्ट हो सकते हैं।

आज वृषभ राशि का शुभ अंक :- 9

आज का मिथुन राशिफल

जो जातक प्रेम में हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। विवाहित लोगों को भी अपने जीवनसाथी से आज प्यार और समर्थन मिल सकता है। मेरी सलाह है कि आज आप अपने प्रियतम या जीवनसाथी को कोई तोहफा दें या उनके लिए कोई मीठी चीज़ भेजें। ऐसा करना आप दोनों के रिश्ते को तो मजबूती देगा ही साथ ही आपके जो मतभेद चल रहे थे उनपर भी पूर्णविराम लग जाएगा। यदि आपने किसी को कोई उधार दिया हैं या देने का मन बना रहे हैं तो थोड़ा सावधान रहें। आपको नुक्सान उठाना पड़ सकता है।

परिवार के किसी सदस्य से आप का मोह भंग हो सकता है। इसकी वजह उस व्यक्ति का परिवार में आप के सम्मान को ठेस पहुंचाने का प्रयास करना हो सकता है। इस सबके बावजूद भी आप अपने परिवार को एकजुट रखने का प्रयास करेंगे, जो कि आप की जुझारू क्षमता को दर्शाता है। कार्य क्षेत्र से आज आपको आराम मिल सकता है। व्यापार के लिए आज का दिन शानदार रह सकता है। आज आपको व्यापार में मुनाफ़ा मिल सकता है। स्वास्थ्य में बेहतरी के प्रयास आपको लगातार करने होंगे नहीं तो आने वाला समय आपके लिए बहुत चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

आज मिथुन राशि का शुभ अंक :- 4

आज का कर्क राशिफल

प्रेम जीवन आज अच्छा रहेगा। आज आपको अपने प्रियतम की कोई बात इस कदर अच्छी लग सकती है जिससे आपको उनपर अधिक प्यार आएगा, और आप उन्हें अपने मन की सबसे सुन्दर भावना बता पाने में कामयाब रहेंगे। ख़र्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। शेयर बाज़ार या सट्टा बाज़ार से आज के दिन दूरी बनाना ही समझदारी का कार्य हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आज खुशियां व्याप्त रहेंगी आज आपके रिश्तेदारों के द्वारा आपके अच्छे व्यवहार की तारीफ़ हो सकती है जिससे आपके माता और पिता को अत्यंत ख़ुशी होगी। आज दिन की शुरुआत आप घर के किसी छोटे सदस्य के साथ हंसी मजाक करके कर सकते हैं।

कार्यक्षेत्र की बात करें तो आज आप ऑफिस में सभी के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। काम को लेकर आपकी सहभागिता आज ज्यादा रहेगी जिसका लाभ आपको आने वाले समय में मिलेगा। यदि आप इस समय नौकरी बदलने की सोच रहें तो इस दिशा में किये गए आपके प्रयत्न व्यर्थ जाएंगे क्योंकि ये समय नौकरी में बदलाव के लिए शुभ नहीं है। व्यावसायिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो आज का दिन विशेष रूप से कपड़ा व्यापारियों और ऑटोमोबाइल क्षेत्र से जुड़े व्यापारियों के लिए काफी ख़ास है। आज आपको बिजनेस में इजाफ़ा करने की दिशा में ख़ास अवसर प्राप्त होंगें। आज मौकों को पहचानते हुए उसका भरपूर लाभ उठाएं। दूर देश के किसी व्यक्ति से बिजनेस में निवेश करने का प्रस्ताव आपको मिल सकता है। आज आपकी सेहत कुछ नाजुक रह सकती है। लेकिन आपको आराम करने और क़रीबी दोस्तों व परिवार के साथ ख़ुशी के कुछ पल बिताने से अच्छा महसूस होगा।

आज कर्क राशि का शुभ अंक :- 6

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का सिंह राशिफल

प्रेमियों के लिए आज का दिन विशेषतौर से चुनौती भरा व्यतीत हो सकता है, प्रेम की डोर को मजबूत करने के लिए आपको कुछ विशेष करने की आवश्यकता पड़ सकती है। आज आर्थिक तौर पर आप खुद को सक्षम पाएंगे क्योंकि आज आपकी मेहनत आपको फल दे सकती है। जो भी काम पुराने समय से टले आ रहे थे या कोई ऐसा आम जिसे आप लम्बे समय से पूरा करना चाह रहे थे वो आज क्रियान्वित होगा जिसके चलते आर्थिक मुनाफ़ा आपको पहुँचने की उम्मीद है। आज परिवार में छोटे बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें क्योंकि थोड़ी सी भी लापरवाही बच्चों को बीमार कर सकती है और आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर आज किसी भी प्रकार की कोताही ना करें, उनकी जरा भी शिकायत पर फ़ौरन डॉक्टर से संपर्क करें

यदि आप कामकाजी हैं तो आज दफ्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करें और उन कामों में अपना समय व्यतीत करें जिसे आप सच में पसंद करते हैं। कहने का मतलब यह है कि आज आपको रोजमर्रा के कामों से कुछ वक़्त खुद के लिए भी निकालना चाहिए और अपने तरीके से कुछ पल बिताने चाहिए। स्वास्थ्य आज आपका भरपूर साथ देगा लेकिन आज के दिन बाहर के तले भुने खाने से परहेज करें, हाजमा बिगड़ सकता है।

आज सिंह राशि का शुभ अंक :- 1

आज का कन्या राशिफल

प्रेम जीवन में किसी अन्य की वजह से आपका झगड़ा आपके पार्टनर से हो सकता है। ग्रह नक्षत्र की अनुकूल स्थिति यह बता रही है कि आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन प्राप्ति के योग दिखाई दे रहे हैं। पारिवारिक जीवन आज संतोषजनक रहने की पूरी उम्मीद है। हालांकि अपने पिता की सेहत का आज आपको ध्यान देना होगा। आज आपका तीसरा भाव सक्रिय अवस्था में है जोकि छोटे भाई-बहनों से संबंधों का कारक होता है इसलिए आज अपने छोटे भाई-बहनों से आपकी अच्छी पटेगी। आज के दिन वो आपसे किसी तरह की सलाह भी ले सकते हैं।

आज कार्य व व्यवसाय में आपको उतने अच्छे फल शायद न मिले जिसको लेकर आप आशान्वित हैं। आज आप शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से स्वस्थ्य रहेंगे। हालाँकि यदि आप डायबिटीज या ब्लड प्रेशर जैसी किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो आज अपना विशेष ध्यान रखें।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 1

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – एस्ट्रोगणित:होरोस्कोप,पंचांग ऍप

Related posts