आज का राशिफल | Today Horoscope in Hindi – 29 March 2023

आज का राशिफल

दैनिक राशिफल 29 March आपके लिए कैसा दिन होने वाला है, आपको अपनी सेहत, परिवार, करियर और वित्त से संबंधित जानकारी इस राशिफल में मिलती है। यह राशिफल आपको अपने दैनिक जीवन के लिए संबंधित जानकारी देता है।

आज का मेष राशिफल

इस राशि के जो जातक अभी तक सिंगल हैं उनसे आज कोई विपरीत लिंगी आकर्षित हो सकता है। आपके बात करने का तरीका आज लाजवाब होगा। आर्थिक पक्ष आज कमज़ोर दिखाई दे रहा है। लिहाज़ा आपको सोच समझकर आज के दिन आर्थिक फैसले लेने की ज़रुरत है। धन के मामले में बरती गई लापरवाही आज आपको महंगी पड़ सकती है। केवल एक दिन को नज़र में रखकर जीने की अपनी आदत पर क़ाबू करें और ज़रूरत से ज़्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर ख़र्च न करें। परिवार में दूरियों का कारण यही होता है आपका सिर्फ अपने बारे में सोचना। इसलिए मेरी सलाह है कि हर काम को पूरी तन्मयता के साथ करें लेकिन काम वही करें जिसमें सब लोग राजी हों।

कार्यक्षेत्र में आज आपके काम का क्रेडिट कोई और ले जा सकता है। ध्यान रखें कि अपनी मेहनत का लाभ किसी और को उठाने ना दें। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो आज आपको इस दिशा में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं वो आज के दिन कोई ऐसा कदम ना उठाएं क्योंकि वो आपके हित में नहीं होगा। वैसे लोग जिन्होंने कुछ समय पहले ही अपने बिजनेस की शुरुआत की है , उन्हें आज इस दिशा में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप किसी नए बिजनेस का श्री गणेश करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति आज सचेत रहने की आवश्यकता है और जितना हो सके ज्यादा तेल युक्त खाना खाने से बचें।

आज मेष राशि का शुभ अंक :- 6

आज का वृषभ राशिफल

आज आपकी अपने प्रियतम से किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है इसलिए कोशिश करें कि आज उनसे ना मिलें और कम से कम बातचीत करें। आज जरा सी बात भी बड़े झगड़े का रुप ले सकती है जिसके कारण आपके रिश्ते में तनाव बढ़ेगा इसलिए बेहतर है ऐसी स्थिति से दूर रहें। यदि आप किसी संदिग्ध स्रोत या व्यक्ति से लेन देन कर रहे हैं तो सावधानी बरतें क्योंकि इससे आपको भविष्य में धोखा मिल सकता है और आप आर्थिक तंगी के शिकार भी हो सकते हैं। दूसरी तरफ यदि आज आप रियल एस्टेट और आभूषणों में निवेश करते हैं तो ये आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। आजकल आर्थिक रूप से मजबूत होना हर किसी के लिए बेहद जरूरी है। इसलिए जब तक आप खुद किसी चीज के लिए पूरी तरह से निश्चित ना हों तब तक उस बारे में कोई भी फैसला ना ही लें तो बेहतर है। जहाँ तक आपके पारिवारिक जीवन क सवाल है तो आज उसके लिए ग्रह नक्षत्र शुभ दिखाई दे रहे हैं। आज आपकी पारिवारिक समस्याएं कम हो सकती हैं। यदि परिजनों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा है तो वह मनमुटाव आज दूर हो सकता है। हालाँकि इसके लिए आपको पहल करने की आवश्यकता है। परिजनों की ओर से मिलने वाली ख़ुशी आपका दिन बना सकती है।

कर्म भाव की सक्रिय अवस्था आपके करियर को आगे बढ़ाने में आज गति दे सकती है। इसके लिए परिस्थितियाँ भी आपके अनुकूल साबित होंगी। आप अपने कार्य क्षेत्र में कुछ नया एवं रचनात्मक कार्य कर सकते हैं। इससे आपकी प्रशंसा होगी और आप दूसरों के लिए प्रेरणा भी बन सकते हैं। हालाँकि शत्रु आपकी इस कामयाबी से जल सकता है। साथ ही वह आपके खिलाफ़ कोई साजिश भी रच सकता है। ऐसी स्थिति में उनके सावधान रहने की आवश्यकता है। अपने अधीनस्थ कार्य करने वाले कर्मचारियों से संबंध अच्छे बनाकर चलें। व्यापार से जुड़े जातक आज अपने व्यापार के विस्तार के लिए कोई ठोस योजना बना सकते हैं। हालाँकि भारी उद्योग से जुड़े व्यापारियो को आज लाभ हो सकता है। लघु एवं मध्यम वर्ग के व्यापारियों को लाभ पाने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। हालाँकि आप इस संघर्ष से पार पा लेंगे। किसी तरह का गैरक़ानूनी व्यापार न करें। क्योंकि इसमें आप पकड़े जा सकते हैं। साथ ही आपका मान-सम्मान भी घट सकता है। स्वास्थ्य जीवन में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आप मानसिक रूप से आज प्रसन्न रहेंगे। अगर आप किसी शारीरिक समस्या से जूझ रहे हैं तो उसमें सुधार हो सकता है। ग्रह नक्षत्र आपकी सेहत को दुरुस्त बनाए रखने में आज मदद कर सकते हैं।

आज वृषभ राशि का शुभ अंक :- 1

आज का मिथुन राशिफल

लवमेट के साथ आज आपका वाद विवाद भी हो सकता है लेकिन इन बाधाओं को दूर कर आप दोनों एक अच्छा वक़्त बीता पाएंगे। आज के दिन ध्यान रखें की कोई भी महत्वपूर्ण फैसला जल्दबाजी में ना लें, ऐसा कोई काम ना करें जिससे आपको जिंदगी में आगे पछताना पड़े। आर्थिक रूप से देखें तो आज आप लंबे वक़्त से पेंडिंग बिल्स और उधार का भुगतान कर सकते हैं। दूसरी तरफ आज आपसे लिया उधार भी लोग आपको वापस कर सकते हैं। कुलमिलाकर आज आप यदि एक हाथ से देते हैं तो दूसरे हाथ से आपको धन मिलेगा भी। निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज आप रियल एस्टेट और सोने चांदी के आभूषण में निवेश कर सकते हैं। किसी भी क्षेत्र में निवेश करते वक़्त बिचौलियों के चक्कर में ना पड़ें और उस निवेश की सारी जानकारी जरूर एकत्रित कर लें। आज आपके घर के सदस्य न केवल आपका सम्मान करेंगे बल्कि आपको आज उनका भरपूर सहयोग भी प्राप्त होगा। उनके इसी सहयोग और अच्छे व्यवहार को देखते हुए ही आप आज अपनी दूसरी तकलीफे भुला दे पाने में कामयाब रहेंगे।

यदि आप कोई व्यापार करते हैं तो उसमें कोई अच्छा ऑर्डर आज आपको मिल सकता है। आज आप देखेंगे कि आपके जीवन में नए-नए विचार आ रहे हैं और इन विचारों को अपना कर आप जो भी कार्य करेंगे या जिस कार्य में भी हाथ डालेंगे उसमें आपको उम्मीद से ज्यादा सफलता मिलेगी और भविष्य में उससे बेहतर लाभ भी मिलेगा। कार्यक्षेत्र में स्थितियां विपरीत हो सकती हैं इसलिए संभलकर रहें। स्वास्थ्य को लेकर आज थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। जो लोग ठंडे प्रदेशों में रहते हैं उनको आज ठंड का अहसास कम होगा। स्वस्थ रहने के लिए ध्यान करें।

आज मिथुन राशि का शुभ अंक :- 4

आज का कर्क राशिफल

प्रेम में आपको अपने दायित्व भी निभाने पड़ते हैं और अपने साथी को अहमियत भी देनी पड़ती है। अगर आप ऐसा करने में सफल नहीं होते तो धीरे-धीरे प्रेम ढलने लगता है। मेरी मानें तो रिश्तों में पड़ी धूल को साफ़ करने के लिए समय-समय पर कुछ ऐसा करें जिससे जीवंतता बनी रहे। आज आपकी आर्थिक योजनाएं न केवल मूर्त रूप लेंगी बल्कि उनके द्वारा आपको सफल परिणामों की प्राप्ति हो सकती है। शेयर बाज़ार, म्यूचल फंड आदि में निवेश करने का बहुत ही शानदार दिन हो सकता है। आज आप आर्थिक रूप से किसी जरुरतमंद व्यक्ति की मदद कर सकते हैं। इससे आपको मानसिक शांति का आभास होगा। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे।

पारिवारिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा है बस आपको अपनी माता का आज विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। चौथे भाव की सक्रियता आपको आज सुख-समृद्धि दिलाने में भी कामयाब हो सकती है। अगर आप घर से बाहर रह रहे हैं तो आज अपने माता-पिता से बात अवश्य करें। आज आप अपने कार्य में किसी प्रकार की ग़लती कर सकते हैं। हालाँकि इस ग़लती का आपको जल्दी ही अहसास होगा और उसे सुधारने का समय मिल सकता है। माइग्रेन के मरीजों को आज अच्छा महसूस होगा, कुछ समय के लिए इस बीमारी से राहत पा सकते हैं।

आज कर्क राशि का शुभ अंक :- 6

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का सिंह राशिफल

इस राशि के जो जातक प्रेम-संबधों में पड़े हैं वो आजके दिन भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं लेकिन घबराएं नहीं अगर आपका प्रेम सच्चा है तो आपको अच्छे फल अवश्य मिलेंगे। अब आर्थिक जीवन की बात करें तो आज आप रियल एस्टेट में निवेश कर अच्छा ख़ासा मुनाफ़ा कमा सकते हैं। इसके अलावा आज कोई दोस्त या करीबी आपसे लिए उधार भी आपको वापिस कर सकता है। आर्थिक रूप से अपनी मजबूती बनाये रखने के लिए आज पैसों के लेन -देन के मामले में थोड़ी सतर्कता बरतें और भावनाओं में बहकर पैसे खर्च ना करें। आज पारिवारिक जिंदगी थोड़ी उथल पुथल वाली रहेगी, परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य की ख़राब तबीयत घर के माहौल को थोड़ा ग़मगीन बना सकती है। इसके अलावा आज घर पर किसी महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान के होने का भी योग है। इसके अलावा आपको बता दें कि आज परिवार के किसी सदस्य के साथ आपका मतभेद हो सकता है, बात को बढ़ाने की वजय शांतिपूर्वक उसका निबटारा करे।

कार्यक्षेत्र में आज आपको किसी उत्सव का एहसास होगा क्योंकि आज आप पर वर्कलोड ना के बराबर होगा। ऑफिस के बाद आज आपका कोई सहकर्मी आपको अपने घर डिनर पर आमंत्रित कर सकता है। आप अपने आकर्षक व्यक्तित्व की वजह से आज दूसरों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। शराब, सिगरेट आदि की बुरी आदतों से आपको कोशों दूर रहने की हिदायत दी जाती है। साथ ही किसी भी तरह की शारीरिक समस्या होने पर आज अपने डॉक्टर के पास जाना ना भूलें।

आज सिंह राशि का शुभ अंक :- 2

Aneri Vajani celebrates her birthday with family and friends on home terrace and on set of Baghin

आज का कन्या राशिफल

प्रेम जीवन में आपको आज बहुत अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपका प्रियतम आज आपको टूटकर प्यार कर सकता है। पैसों के लेन-देन के मामलों में आज आपको विशेष रूप से सावधानी बरतने की जरुरत है। किसी को दिया उधार आज आपको काफी समय के बाद वापस मिल सकता है जिससे आपके बाहरी खर्चों का निबटारा हो जाएगा। आर्थिक मजबूती के लिए आज आप कुछ महत्वपूर्ण निवेश भी कर सकते हैं लेकिन इसका लाभ आपको तत्काल नहीं मिलेगा। परिवार का कोई शख्स आज आपके लिए किसी विशेष ख़ुशी का कारण बन सकता है। माता-पिता आज आपकी जिम्मेदारियों का निर्वाहन किये जाने से काफी प्रसन्न रहेंगे। लिहाजा कुलमिलाकर देखा जाए तो आज आपका पारिवारिक जीवन खुशियों से भरपूर होगा। परिवार के साथ आज किसी मंदिर या धार्मिक स्थल पर भी जाना हो सकता है।

कार्यक्षेत्र में आज आपको सोच समझकर कदम बढ़ाने की जरुरत है और दिल के स्थान पर दिमाग लगाने की जरुरत है। हर जगह दिल से काम लेना सिवाए दुख के और कुछ नहीं देगा। व्यावहारिक बनें और अपने चारों ओर चल रही परिस्थितियों पर नजर दौड़ायें। कुछ ऐसे लोग आप को देखेंगे जो आपके भरोसे के काबिल नहीं है उनसे थोड़ी दूरी बनाएँ। स्वास्थ्य को लेकर आज इस राशि के जातकों की चिंताएं बढ़ सकती हैं। आज के दिन बाहर खाना ना ही खाएं तो अच्छा रहेगा।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 8

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – एस्ट्रोगणित:होरोस्कोप,पंचांग ऍप

Related posts