आज का राशिफल | Today Horoscope in Hindi – 6 March 2023

aaj ka rashifal

दैनिक राशिफल पर आप अपनी राशि के अनुसार अपने दैनिक भविष्यफल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ आपको अपनी राशि के लिए उपलब्ध भविष्यफल मिलेंगे जो आपको उस दिन के लिए समस्त जीवन क्षेत्रों के बारे में बताएंगे, जैसे कि प्रेम, करियर, धन, स्वास्थ्य, आदि। यहाँ आप भविष्यफल में बताए गए सुझावों का उपयोग कर अपनी ज़िन्दगी को सुधार सकते हैं और अपने लक्ष्यों की ओर अधिकतम प्रगति कर सकते हैं। तो आज ही अपनी राशि के अनुसार भविष्यफल देखें और एक अच्छा दिन बनाएं।

आज का मेष राशिफल

यूँ तो फ़ोन का निर्माण मनुष्य की ज़रूरत को पूरा करने के लिए हुआ था लेकिन आज फोन लोगों की ज़रूरत से ज्यादा आदत बन चला है। आपको भी इस बात को याद रखते हुए आज ये ध्यान देना होगा कि आप जब भी अपने प्रियतम के साथ सैर-सपाटे पर जाएं तो उस समय अपने फ़ोन में लगे रहने की बजाय उन पलों का अपने संगी के संग आनंद उठाएं। आज लेन देन के मामले में विशेष सावधानी बरतें, आज उधार दिए पैसे आपको वापिस नहीं भी मिल सकते हैं। आज आपके घर के सदस्य न केवल आपका सम्मान करेंगे बल्कि आपको आज उनका भरपूर सहयोग भी प्राप्त होगा। उनके इसी सहयोग और अच्छे व्यवहार को देखते हुए ही आप आज अपनी दूसरी तकलीफे भुला दे पाने में कामयाब रहेंगे। करियर की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा। हालाँकि अपने कार्य को करते समय आपके मन में उदासीनता का भाव आ सकता है। आपका मन काम की बजाय कहीं और लग सकता है जिससे आपका काम प्रभावित होगा। नौकरी में बदलाव करने के लिए आज का दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र की बात करें तो आज आपकी टीम का सबसे ज़्यादा खीझने वाला व्यक्ति काफ़ी समझदारी की बातें करता नज़र आ सकता है। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े। व्यापार के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल दिखाई दे रही हैं लिहाज़ा आपको इसमें आज मुनाफ़ा हो सकता है। मानसिक तनाव की वजह से स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। योग-ध्यान का सहारा लेंगे तो कई परेशानियां दूर हो सकती हैं।

आज मेष राशि का शुभ अंक :- 4

आज का वृषभ राशिफल

इस राशि के वो जातक जो प्रेम संबंधों में हैं आज थोड़े चंचल हो सकते हैं। आज आप अपने प्रेमी के साथ समय बिताने के लिए कई तरह की तिगड़म भिड़ा सकते हैं। अगर आपका प्रेमी किसी वजह से आपसे नहीं मिल पा रहा है तो आप खुद ही उसके पास जा सकते हैं। मेरी आपको सलाह रहेगी कि आज ऐसा काम करने से बचें जिससे आपके प्रेमी का दिल दुखे। आज के दिन आप लंबे समय के लिए निवेश कर सकते हैं। यह भविष्य में आपके काफी काम आएगा। लेकिन दूसरी ओर खर्चे आपके नियंत्रण से बाहर जा सकते हैं और आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं, इसलिए धन के आवागमन पर पूरी नजर बनाकर रखें। परिवारिक जीवन के लिहाज से दिन सामान्य है आज के दिन आपको अपने रिश्तेदारों की कमियां निकालने से बचना चाहिए नहीं तो रिश्तेदारों की आलोचना का रुख़ आपकी ओर मुड़ सकता है और आप परेशानी में पड़ सकते हैं। जितना हो सके दूसरों की बुराई करने से बचें। आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफ़ी वक़्त देंगे। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। कार्यक्षेत्र के लिए आज का दिन अच्छे संकेत कर रहा है। आज आपको करियर में तरक्की पाने का अवसर मिल सकता है। अगर आप नौकरी की तलाश कर रहें हैं तो आज आपको इस संबंध में कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आईटी, एनीमेशन, रोबोटिक्स आदि फील्ड में कार्य कर रहे जातकों को आज अच्छा खासा मुनाफ़ा हो सकता है। जहाँ तक व्यापार करने वाले जातकों का सवाल है तो उन्हें भी आज अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आज आप व्यापार में कोई लाभ का समझौता कर सकते हैं। इसके अलावा अगर साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं तो आप अपने विस्तार के बारे में कोई ठोस योजना बना सकते हैं। सेहत की बात करें तो आज शारीरिक रूप से थोड़ी परेशानी महसूस कर सकते हैं। हालांकि इस शारीरिक दिक्कत की वजह आपका मानसिक तनाव भी हो सकता है। अक्सर कार्य का अतिरिक्त बोझ और घर में चल रहे अजीबो-गरीब मसले हमे मानसिक रूप से थोड़े विचलित और तनावग्रस्त कर देते है। जिसका सीधा-सीधा असर हमारे चेहरे और काम पर नज़र आ सकता है। इसलिए इनसे बचने के लिए आपको किसी भी चीज को आज अपने ऊपर हावी होने से न केवल रोकना होगा बल्कि अपनी सूझ-बूझ के अनुसार ही चीजों का प्रबंध करना भी होगा।

आज वृषभ राशि का शुभ अंक :- 5

आज का मिथुन राशिफल

अविवाहित जातकों को प्रेम जीवन में आज आनंद आ सकता है, आपके संगी का व्यवहार आज आपको बहुत पसंद आएगा और आप उनकी आंखों में अपने प्रति प्यार देख पाएंगे। आर्थिक मुनाफ़े के लिये आज आपको बहुत से ऐसे अवसर प्राप्त होंगें जिससे आपका भविष्य काफी सुखमय बीतेगा। रियल एस्टेट में किया जाने वाला निवेश आज आपके लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक लाभ दिला सकती है। आज घर वालों के व्यवहार से आप थोड़े दुखी हो सकते हैं। ऐसी संभावना है कि आज आपका कोई अपना काफी अजीब व्यवहार कर सकता है और आप के लिए उसको समझना काफी मुश्किल होगा। यह बात आपको बार बार इरिटेट करेगी। कारोबारियों की पांचों उंगलियाँ आज घी में हो सकती हैं यानि कि आज के दिन आप खूब मुनाफा कमा सकते हैं। बस आज के दिन आपको अति-उत्साह की स्तिथि से बचने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के लोगों को आज के दिन को बेहतर बनाने के कई आइडियाज आएँगे लेकिन अपनी सुस्ती की वजह से बहुत कम ही लोग इन आइडियाज पर अमल कर पाएंगे। सेहत की बात करें तो आज कोई लंबी बीमारी आपको फिर से परेशान कर सकती है, ऐसे में आज डॉक्टर के चक्कर भी आपको लगाने पड़ सकते हैं। आज बाहर का खाना बिल्कुल ना खाएं और मीठे से परहेज करें।

आज मिथुन राशि का शुभ अंक :- 3

आज का कर्क राशिफल

अभी तक आप ये सोच रहे थे कि हमेशा आप ही अपने रेलशन में ज्यादा प्रयास करते हैं लेकिन आज आपका प्रिय आपको ख़ुश रखने के लिए कुछ ख़ास करते हुए आपकी ये ग़लतफहमी दूर कर देगा। अपने प्रेम जीवन में अचानक आये इस बदलाव से आप खुद को प्रभावित महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति आज प्रबल बनी रहेगी और जिन लोगों को आप जानते हैं वो आपकी आर्थिक मदद के लिए आगे आएंगे। आज कोई करीबी या दोस्त आपके लिए आमदनी का एक जरिया बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाये रखने के लिए प्रयास करें किे आपके खर्चे ज्यादा न बढ़ें। आज आप अपने पारिवारिक जीवन में अधिक समय बिताएंगे और मानसिक रूप से काफी सुकून महसूस करेंगे। आपसे छोटे आपको पूरा सम्मान देंगे और बड़े आपसे स्नेह जताएंगे, जिसके कारण आप काफी खुश रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम का श्रेय आज कोई और ले जाएगा इसलिए सतर्क रहें और सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाएं रखें। जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए मेहनत के साथ साथ सूझ बूझ की भी जरुरत होती है, इस बात को हमेशा ध्यान में रखें। कारोबारियों को आज मेहनत करने की जरूरत है। स्वास्थ्य की स्थिति आज बिगड़ सकती है आज के दिन अगर आप बाहर भोजन करते हैं तो इंफेक्शन होने का खतरा है।

आज कर्क राशि का शुभ अंक :- 7

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का सिंह राशिफल

प्यार में आज धोखा मिल सकता है, पार्टनर का किसी और के साथ संलिप्ता आपको परेशान कर सकती है। आज आपके छोटे भाई-बहन को आपसे आर्थिक सहयोग की उम्मीद होगी लेकिन आप धन के अभाव में उनकी कोई भी सहायता नहीं कर पाएंगे। आज अपने घरेलू जीवन में आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है और अपने ही लोगों का प्यार आपको परायों जैसा महसूस हो सकता है। घरेलू जरुरतें ज्यादा बढ़ जाएंगी और आप उन पर अंकुश लगाने में नाकामयाब कर सकते हैं इससे आपकी झुंझलाहट भी बढ़ सकती है और परिवार के सदस्यों से आपकी दूरी भी। लेकिन अपनों से बढ़कर कुछ नहीं होता। इसलिए उन सभी का ध्यान रखें और विशेष रूप से अपने छोटे भाई बहनों की मदद करें। व्यापारी जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला परिणाम लेकर आया है। आज आपके लिए लाभ की संभावनाएं तो दिखाई दे रही हैं लेकिन साथ ही साथ ये भी संभावना है कि किसी भूलवश यह लाभ हानि में बदल जाए। इसलिए आज व्यापार में किसी प्रकार की भूल न करें। वैसे तो आप अपने उसूलों के पक्के होते हैं लेकिन अपने उसूलों में टिके रहने की चुनौती आपके सामने आज उत्पन्न हो सकती है। इसलिए धन का लालच न करें और जिस ईमानदारी से आप व्यापार करना चाहते हैं उसी ईमानदारी से करते रहें। इस तरह भले ही आज आपको धन लाभ कम हो, लेकिन इससे आपकी प्रतिष्ठा, सम्मान और विश्वसनीयता में भारी वृद्धि नज़र आएगी जो आगे चलकर आपके लिए ही लाभकारी सिद्ध होगी। इसके साथ ही यदि आप नौकरी पेशा हैं तो आज आपको भी अपने कार्य को ईमानदारी से पूरा करना होगा। आज उम्मीद है कि आपको कोई बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य मिले, जिसे पूरा करते हुए आपको धैर्य और बौद्धिक कौशल का प्रयोग करना होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपको अपनी बहादुरी का परिचय देना होगा तभी आप लंबे समय से चली आ रही बीमारी से निजात पा सकते हैं। इसके अलावा मानसिक स्वास्थ्य को मद्दे नजर रखते हुए आपको आज दिन की शुरुआत योगाभ्यास और ध्यान से करनी चाहिए।

आज सिंह राशि का शुभ अंक :- 1

आज का कन्या राशिफल

प्रेम में पड़े जातक आज अपने प्रियतम को अपने काम की व्यस्तता के चलते कम समय दे पाएंगे। लेकिन इस दौरान आपको निराश होने की ज़रूरत नहीं हैं। इस कमी को पूरा करते हुए आप उनसे फ़ोन पर बात करें तो आपकी अनुपस्थिति भी आपके प्यार को दर्शाने में कारगर साबित होगी।
आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इज़ाफ़ा करेगा। परिवार के बीच वक्त बिताने की कोशिश करें अपनी बातें अपने परिवार के लोगों के साथ शेयर करें अगर आप ऐसा करते हैं तो परिवार के लोग भी अपनी स्थिति के बारे में आपको खुलकर बताएंगे। कारोबारी वर्ग के लोग आज किसी भी पेचीदा डील को करने से बचें। जो चीजें आपको समझ में नहीं आती उनको छोड़ ही दें तो अच्छा रहेगा नहीं तो कारोबार में घाटा उठाना पड़ सकता है। नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के जातक आज कार्यक्षेत्र में उनके खिलाफ हो रही बातों से परेशान हो सकते हैं। खैर इन बातों को लेकर ज्यादा परेशान न हों अगर आप सही हैं तो आपका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में जबरदस्त रहने वाला है और आपका उत्साह देखते ही बनेगा। आपके दोस्तों का सहयोगी रुख रहेगा और वह आप को खुश रखने का प्रयास करेंगे तथा उनके साथ समय बिता कर आप काफी सहज महसूस करेंगे।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 9

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – एस्ट्रोगणित:होरोस्कोप,पंचांग ऍप

Related posts