क्यों मनाई जाती है रंग पंचमी और कैसे करनी चाहिए इस दिन पूजा

Rang panchmi

होलिका दहन की कहानी तो सभी को पता होगी की कैसे हिरणाकश्याप की बहन होलिका के षडयंत्र से भगवान विष्णु ने भक्त पहलाद को बचाया था। होलिका दहन का अपना महत्व है वैसे ही रंग पंचमी का भी अपना महत्व है।रंग पंचमी का यह दिन देवी देवताओं को समर्पित होता है। रंग पंचमी का पौराणिक महत्व है।रंग पंचमी के दिन पूजा पाठ करने से व्रत रखने से आपके सभी कष्ट दूर हो सकतें हैं।तो चलिए आपको बताते हैं क्या महत्व है

रंग पंचमी का पौराणिक महत्व(Mythological Significance of Rang Panchami)

rang panchmi celibration
पुराणों में रंगपंचमी का महत्त्व था

हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार रंग पंचमी का त्योहार तामसिक और राजसिक गुणों पर सत्त्वगुण (पवित्रता) की जीत और विजय का प्रतीक है। यह दर्शाता है कि आध्यात्मिक विकास के मार्ग में आने वाली बाधाएं जल्द समाप्त हो जाएंगी। रंग पंचमी त्योहार पांच प्रमुख तत्वों को सक्रिय करने में मदद करता है। इन पांच प्रमुख तत्वों में हवा, आकाश, पृथ्वी, जल और प्रकाश शामिल हैं। पुराणों के अनुसार, मनुष्य का शरीर भी इन्हीं पंच तत्त्वों से मिलकर बना हुआ है। त्रेतायुग के प्रारंभ में जगत के पालनहार भगवान विष्णु ने धूलि वंदन किया था। धूलि वंदन से आशय ये है कि ‘उस युग में श्री विष्णु ने अलग-अलग तेजोमय रंगों से अवतार कार्य का आरंभ किया। अवतार निर्मित होने पर उसे तेजोमय, अर्थात विविध रंगों की सहायता से दर्शन रूप में वर्णित किया गया है। होली ब्रह्मांड का एक तेजोत्सव है। ब्रह्मांड में अनेक रंग आवश्यकता के अनुसार साकार होते हैं और संबंधित घटक के कार्य के लिए पूरक व पोषक वातावरण की निर्मित करते हैं।

रंग पंचमी पर हवा में अबीर-गुलाल उड़ाने का महत्व(Significance of blowing Abir-Gulal in the air on Rang Panchami)

colar ka mahatv
रंग पंचमी में हवा ने अबीर गुलाल उड़ाने का भी महत्त्व है

रंग पंचमी के दिन लोग हवा में अलग-अलग फूलों से सुगंधित अबीर-गुलाल को उड़ाते है। मान्यता है कि पंचमी तिथि पर रंगों के उत्सव से दैवीय शक्ति का असर ज्यादा होता है जिससे नकारात्मक ऊर्जाओं का प्रभाव बहुत ही कम हो जाता है। रंग पंचमी पर उड़ाए गए अलग-अलग रंगों से इकट्ठा हुए शक्ति के कण अनिष्ट शक्ति से लड़ते हैं। जिस कारण से मनुष्य के जीवन में दैवीय शक्तियों का प्रभाव बन रहता है और जीवन में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा रहती है।

रंग पंचमी के दिन यह उपाय करें(Do this remedy on the day of Rang Panchami)

rang panchmi Pooja
कैसे करें रंग पंचमी की पूजा

रंगपंचमी के दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठें और साफ वस्त्र पहनें.एक स्टील के लोटे में जल गुड़ और गंगाजल मिलाएं.ॐ श्री पितृदेवताय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें और यह जल पीपल के वृक्ष की जड़ में अर्पण कर दें.थोड़ा सा जल बचाकर घर ले आए और अपने घर में छिड़काव करें. ऐसा करने से पारिवारिक कलह क्लेश बहुत जल्दी खत्म होगी.रंगपंचमी के दिन जल में गंगा जल डालकर मुंह-हाथ धोएं-मां लक्ष्मी को गुलाब के फूल चढ़ाएं.रुई की दो बाती वाले घी का दीपक जलाएं.गुलाब की अगरबत्ती जलाएं.सफ़ेद मिठाई और सेब चढ़ाएं.