आलिया भट्ट से मौनी रॉय तक ये सेलेब्स साल 2022 में करने वाले है शादी

Actress

बॉलीवुड हो या टेलीविज़न फैन्स अपने पसंदीदा सेलेब्स के बारे में सभी चीज़े जानना पसंद करते है. वही कई एक्ट्रेस ऐसी है जिन्होंने अभी तक शादी नहीं की है लेकिन अक्सर उनकी शादी की खबरे चर्चा में रहती है. फैन्स भी अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस की शादी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. तो आइये आज जानते है कौन कौन सी एक्ट्रेस साल 2022 में शादी के बंधन में बंधने वाली है.

तारा सुतारिया (Tara Sutaria)

Tara Sutaria
Tara Sutaria to marry in the year 2022

रणबीर कपूर के कजिन आदर जैन अदाकारा तारा सुतारिया को डेट कर रहे हैं। अक्सर इस कपल को साथ स्पॉट किया जाता है वही रिपोर्ट्स हैं कि ये कपल भी साल 2022 में शादी कर सकता है।

ऋचा चड्ढा और अली फजल (Richa Chadha and Ali fazal)

Richa Chadha and Ali fazal
Richa Chadha and Ali fazal to marry in the year 2022

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और एक्टर अली फजल कई सालों से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। साल 2020 में ये कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा था, लेकिन कोरोना के चलते सभी शादियों पर रोक लगा दी गई थी, वही एक बार फिर खबरें हैं कि ये कपल अब साल 2022 में शादी के बंधन में बंधने वाला है.

सायली कांबले (Sayli Kamble)

Sayli Kamble
Sayli Kamble to marry in the year 2022

सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 की सेकेंड रनर अप सायली कांबले ने सगाई कर ली है। सायली ने अपने बॉयफ्रेंड धवल से सगाई की. खबरें हैं कि दोनों साल 2022 मार्च के महीने में शादी करने वाले है.

करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna)

Karishma Tanna
Karishma Tanna to marry in the year 2022

टेलीविज़न की पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना 5 फरवरी को मुंबई में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली है. करिश्मा तन्ना के बॉयफ्रेंड वरुण मुंबई के एक रियल एस्टेट बिजनेसमैन हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार इस जोड़ी ने 12 नवंबर को सगाई कर ली है.

आलिया भट्ट (Alia Bhatt)

Alia Bhatt
Alia Bhatt can marry in the year 2022

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट काफी साल से रिलेशनशिप में हैं। दोनों की शादी को लेकर काफी साल से खबरें आती रहती हैं। उम्मीद की जा रही थी दोनों इस साल तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, दोनों ने अब तक इसे लेकर कुछ भी कहा नहीं है. ऐसे में उम्मीद की जा रही हैं कि आने वाले साल के मिड में ही दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं.

मौनी रॉय (Mouni Roy)

Mouni Roy
Mouni Roy to marry in the year 2022

टीवी से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय भी इस लिस्ट में शामिल है. कुछ समय पहले खुलासा हुआ था की मोनी दुबई बेस्ड बिजनेसमैन को डेट कर रही है जिसका नाम सूरज नांबियार है. वही अब खबर है कि मोनी जल्द ही अगले साल जनवरी के महीने में बॉयफ्रेंड सूरज संग सात फेरे लेने वाली है.

मानसी श्रीवास्तव (Mansi Srivastava)

Mansi Srivastava
Mansi Srivastava to marry in 2022

सुवरीन गुग्गल: टॉपर ऑफ द ईयर’ सीरियल से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस मानसी श्रीवास्तव जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड कपिल तेजवानी के साथ शादी करने वाली है. मानसी फूड और ट्रेवल फोटोग्राफर कपिल तेजवानी को डेट कर रही हैं, और दोनों जनवरी 2022 में शादी करने वाले हैं।

विपुल रॉय (Vipul Roy)

Vipul Roy
Vipul Roy to marry in 2022

टीवी शो ‘एफआईआर’ में भोला पंडित का किरदार निभा चुके एक्टर विपुल रॉय भी इस लिस्ट में शामिल है. विपुल रॉय अपनी लेडीलव मेलिस एटिसी के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. रिपोर्ट की मानें तो यह कपल 13 फरवरी 2022 को शादी के बंधन में बंध जाएगा। कपल के घर पर शादी रश्में 10 फरवरी से शुरू हो जाएंगी।

मिलिंद गाबा (Milind gaba)

Milind gaba
Milind gaba to marry in 2022

बिग बॉस ओटीटी में नजर आ चुके सिंगर मिलिंद गाबा भी शादी करने की तैयारी कर रहे हैं। मिलिंद गाबा जनवरी 2021 में अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया बेनीवाल के साथ शादी करने वाले हैं।

Related posts