अनीता हसनंदानी बनी माँ, बच्चे की तस्वीर हो रही वायरल

Anita Hasanandani

टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी के घर आयी खुशखबरी। अनीता और रोहित बने पेरेंट्स, अनीता ने 9 फरवरी को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। अनीता और रोहित ने अपने घर नन्हे राजकुमार का स्वागत किया.

अनीता हसनंदानी माँ बन गयी है. कल उन्होंने बेटे को जन्म दिया जिसके बाद उनके पति रोहित रेड्डी ने सॉइल मीडिया के जरिए ये खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की. खबर शेयर करते हुए रोहित ने फोटो शेयर कि फोटो में रोहित, अनीता के गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं और अनीता बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं. खबर शेयर करते ही ये सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी. फैंस और फ्रेंड्स दोनों को खूब जम कर बधाई दे रहे है.

Anita Hasanandani and Rohit Reddy
Glimpse of Anita Hasanandani and Rohit Reddy’s baby boy

वही इसके बाद हॉस्पिटल के अंदर की तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई है, जिसमें अनिता और उनके हसबैंड के चेहरे की स्माइल बता रही है कि दोनों कितने खुश हैं. वही Elfa World हैंडल से शेयर की गई एक तस्वीर में दोनों के बच्चे की एक झलक देखने को मिली बच्चे कि यह झलक फोन की स्क्रीन पर दिखी। यह बच्चे के जन्म की बाद की पहली तस्वीर है जिसमे वो बिना कपड़ों के नजर आ रहा है।

वही इस समय पर अनीता को सपोर्ट करने एकता कपूर भी हॉस्पिटल पहुंची जहाँ से एकता ने एक वीडियो शेयर किया. ये वीडियो डिलीवरी के बाद का है जिसमे एकता अनीता को पोज़ देने को कहती है वही अनीता काफी ख़ुशी से लेटे हुए पोज़ देती नज़र आयी. फैन्स इस वीडियो को काफी पसन्द कर रहे हैं.

Ekta Kapoor
Ekta Kapoor shared video with Anita Hassanandani

वही अनीता ने कुछ समय पहले बच्चे के नाम पर मुंबई मिरर से बातचीत में बताया था कि: अगर बेटा होता है तो हमने उसके लिए नाम भी तय कर लिया है। बेटे का नाम हम रवि रखेंगे, यह रोहित के पिता का नाम था। प्रेग्नेंसी की खबर आने के कुछ ही दिन बाद रोहित के पिता अस्पताल में भर्ती हुए थे। उसके कुछ दिन बाद उनका देहांत हो गया था। रोहित का मानना है कि उसके पिता बच्चे के रूप में दोबारा वापस आ रहे हैं। अगर बेटा होता है तो हम उसका नाम रवि रखेंगे।”

साथ ही आपको बतादे कि शादी के करीब 8 साल बाद दोनों अब पैरंट बने हैं, और दोनों अपने बच्चे का स्वागत कर बेहद खुश है. अपने प्रेगनेंसी टाइम को अनीता ने काफी अच्छे से एन्जॉय किया. साथ ही अनीता सोशल मीडिया पर कई बार अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नज़र आयी.

Related posts