कियारा से लेकर दीपिका तक इन एक्ट्रेसेस के कलीरे में क्या था खास

Celebrity wedding looks

हमारी संस्कृति में हर एक वस्तु का अपना महत्व है। सोलह संस्कारों में से एक होता है विवाह संस्कार जो हमे जन्मों जन्मों तक किसी के साथ जोड़ता है। वैसे तो विवाह की हर रीति रिवाज खास होते हैं, चाहें वह सगाई हों या फेरें हों। विवाह में एक रस्म होती हैं कलीरे झटकाने की।जब दुल्हन हाथों में कलीरे पहन लेती है कलीरों को अपनी अविवाहित सहेलियों पर झटकाती है। ऐसा माना जाता है कि जिस लड़की पर दुल्हन का कलीरा गिरता है उसकी शादी बहुत ही जल्दी हो जाती है। रस्म के साथ-साथ चूड़े और कलीरे के डिजाइन्स भी बहुत ही अच्छे होते हैं। यह रिवाज इस कदर बढ़ गया है कि मार्केट में भी इनका चलन खूब फल रहा है। और इस चलन को चलाया हैं हमारे सेलिब्रिटी ने आपको बता दें हमारी बॉलीवुड सेलीब्रिटी के कलीरे बहुत खास थे। उनके कलीरे डिजाइन किए हैं बेहतरीन डिजाइनर्स ने। आइए जानते हैं क्या खासियत थी बॉलीवुड सेलीब्रिटी के कलीरे में।

कियारा आडवाणी

Kiraya kaleera quality
कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी ने हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी की हैं।आपको बता दें कियारा का वेडिंग लुक सभी को बहुत पसंद आ रहा है। उनके लहंगा से लेकर ज्वैलरी तक सब इंपॉर्टेंट थे। कियारा के कलीरे बहुत खास थे।कलीरों को डिज़ाइन करने वाली मृणालिनी चंद्रा ने इनकी डिटेल्स शेयर की है, जिसमे उन्होंने बताया है कि कलीरों में कियारा और सिद्धार्थ की लव स्टोरी के ट्रिंकेट्स और एलिमेंट्स को दिखाया गया है। इनमे कपल के नाम के पहले अक्षर K&S भी लिखा है और उनके डॉगी ऑस्कर भी फोटो लगी हुई है।मृणालिनी चंद्रा ने लिखा, “खूबसूरत @kiaraaliaadvani के लिए हमारा सिग्नेचर लव स्टोरी कलीरा हर तरह से जादुई था। इसमें स्टार्स, मून, कपल के नाम के पहले अक्षर और तितलियों के बीच और पालतू जानवर का चेहरा है। एक पसंदीदा ट्रैवल डेस्टिनेशन, थोड़ा प्यार और शरारत है।

अथिया शेट्टी

Athiya settty wedding kaleera quality
अथिया शेट्टी वेडिंग कलीरा

अथिया शेट्टी ने भी जनवरी में क्रिकेटर केएल राहुल से शादी की थी। आथिया का भी वेडिंग लुक लोगों द्वारा पसंद किया गया था। आथिया का लंहगा से लेकर ज्वैलरी तक उनपे खूब जच रहें थे आपको बता दें अथिया का कलीरा डिजाइन किया था मृणालिनी चंद्रा ने। आथिया ने जो कलीरे पहने थे वो बेहद अलग कॉन्सेप्ट पर बने थे. उनके स्टाइलिस्ट ने खुलासा किया कि उनके कलीरे पर शादी के 7 वचन लिखे हुए हैं. एक कलीरे में उनकी शादी की तारीख उकेरी गई थी. वहीं कलीरों को डिजाइन करने वाली मृणालिनी चंद्रा ने भी बताया कि जयपुर और लखनऊ के कारीगरों ने इन कलीरों को हाथ से तैयार किया था।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट कलीरा

आलिया भट्ट ने पीछले साल ही रनबीर कपूर से शादी की थी।आलिया का भी वेडिंग लुक सभी ने बहुत पसंद किया।आपको बता दें आलिया ने सोने के कलीरे का एक अनूठा सेट पहना था जिसमें बादल, उड़ते हुए पक्षी, तारे और अनंत या आठ का प्रतीक था। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि 8 रणबीर का लकी नंबर है। इन कलीरों पर रणबीर कपूर का लकी नंबर 8 लिखा हुआ था जो अनंत यानी इनफिनिटी भी दर्शाता है।

कैटरीना कैफ

Katrina Kaif kaleera
कैटरीना कैफ कलीरा

कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल से शादी की है। कैटरीना का वेडिंग लुक सभी से हटके है आपको बता दें कैटरीना के कलीरे राहुल लूथरा और मृणालिनी चंद्रा ने डिजाइन किए थे और अनीता श्रॉफ अदजानिया ने उसे स्टाइल किया था। कैटरीना के कलीरे कस्टमाइज थे और इसमें ‘बर्ड चार्म’ को फीचर किया गया था। इस कलीरे में कुछ संदेश भी छुपा था। साथ ही कलरे में बाइबल के बेहद पवित्र शब्द जैसे- Cleo, Elysian और हिंदू धर्म का बेहद पवित्र चिन्ह ‘ओम’ भी लिखा हुआ था।

प्रियंका चोपड़ा

Priyanka Chopra kaleera
प्रियंका चोपड़ा कलीरा

प्रियंका चोपड़ा की शादी इंडिया की पहली डेस्टिनेशन वेडिंग दी आपको बता दें कि प्रियंका ने जो कलीरें पहने थे उसका कनेक्शन निक जोनस से जुड़ा हुआ है। प्रियंका ने अपनी शादी में गोल्ड पर्सनलाइज्ड कलीरें पहने थे, वहीं उनमें से एक कलीरे का डिजाइन फिल्म ‘ब्यूटी ऐंड द बीस्ट’ में मिस्टर चिप पॉट्स के किरदार का था। दरअसल, फिल्म में निक जोनस ने इस किरदार को अपनी आवाज दी थी। वहीं निक से जुड़ी इस याद को और खास बनाने के लिए प्रियंका ने इस किरदार को भी अपने कलीरे में खास जगह दी थी।वहीं पीसी के कलीरों में हिंदू धर्म के साथ-साथ क्रिश्चियन धर्म से जुड़े धार्मिक महत्व के चिन्हों को भी शामिल किया गया हैं। देसी गर्ल के कलीरों में दोनों धर्मों के चिन्हों की नक्काशी की गई थी।

सोनम कपूर

Sonam Kapoor kaleera
सोनम कपूर

सोनम कपूर ने भी पंजाबी स्टाइल में शादी की थी और वह भी ट्रडिशनल ब्राइड के रूप में बेहद खूबसूरत दिख रहीं थीं। सोनम कपूर का चूड़ा तो काफी हद तक दूसरे एक्ट्रेस जैसा ही था क्योंकि उन्होंने भी सिंपल रेड कलर का चूड़ा पहन रखा था लेकिन सोनम के कलीरे, वर्क वाले और कस्टमाइज्ड थे। वैसे तो सोनम का कलीरा भी गोल्डन कलर का था और उसमें बेहद खूबसूरत मोर बने हुए थे।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण कलीरा
दीपिका पादुकोण कलीरा

दीपिका पदुकोण ने इटली में रनवीर सिंह के साथ डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। दीपिका भी अपने शादी लूक में बेहद खुबसूरत लग रहीं थी। पंजाबी और सिंधी शादियों में दुल्हन के लिए चूड़ा और कलीरा पहनना जरूरी होता है और दीपिका पादुकोण ने भी एकदम ट्रडिशनल लाल और सुनहरे रंग का सिंपल चूड़ा पहन रखा था और गोल्डन कलर के उनके कलीरे पर बेहद खूबसूरत डिजाइन बनी हुई थी।

Related posts