गेटवे ऑफ इंडिया से लेकर माउंट मेरी चर्च तक मुंबई में ये जगह हैं घूमने के लिए खास

Mumbai me kya kya khas hai

मुंबई को सपनों का शहर कहा जाता है। मायानगरी अपने आप में खास है। यहां आपको हर सब कुछ मिलेगा। यहां आपको नाइट लाइफ मिलेगी तो सुनशान सड़के भी मिलेगी। यहां आपको ग्लैमर मिलेगा तो किसी की जिंदगी में अंधकार वाली मिलेगी। मुंबई घूमने के लिए बेस्ट प्लेस हो सकता है। यहां आपको कई जगह मिल जाएंगी घूमने के लिए। आइए जानते है मुंबई में आप कहां कहां घूम सकते हैं।

गेटवे ऑफ इंडिया

गेटवे ऑफ इंडिया
गेटवे ऑफ इंडिया

मुंबई में घूमने की जगह में gateway of india फर्स्ट नंबर पर आता है यहां पर आ कर आप समुद्र का बहुत ही शानदार नजारा देख सकते हो। समुद्र के किनारे पर पास में ही प्रसिद्ध ताज होटल भी है वहा पर आप समुद्र और ताज होटल के आप पास अच्छी फोटो ग्राफी भी के सकते हो।

मरीन ड्राइव

मरीन ड्राइव
मरीन ड्राइव

मुंबई में मरीन ड्राइव 6 मार्ग वाली सड़क है। शाम के समय यहां का नजारा बहुत ही अच्छा देखने लायक होता है। मालाबार हिल के तलहटी पर स्थित यह सी आकार की सड़क नरीमन प्वाइंट ओर बाबुलनाथ को जोड़ती है। ताड़ के पेड़ों से गिरा मरीन ड्राइव बहुत ही खूबसूरत गुमने लायक जगह है।

पोवई झील

पोवई झील
पोवई झील

मुंबई में पोवई झील एक कृत्रिम झील है। मुंबई में इतनी भीड़ भाड़ होने के बाद भी यहां पर शांति है। पोवई झील के यहां से पूरे मुंबई शहर का शानदार नजारा नजर आता है। इस झील में आप बोटिंग भी के सकते हो। पोवई झील के पास में संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान भी है आप यहां भी गुम सकते है।

हैंगिग गार्डन

हेंगिग गार्डन
हैंगिग गार्डन

मुंबई में मालाबार पहाड़ी के पास में स्थित हैंगिंग गार्डन मुंबई में गुमने के लिहाज से बहुत ही फेमस ओर खूबसूरत जगह है। यह गार्डन चारो ओर पेड़ों से गिरा हुआ है। यहां की हरियाली पर्यटकों को बहुत ही ज्यादा आकर्षित करती है। यह गार्डन फिरोज शाह मेहता के नाम से प्रसिद्ध गार्डन है।

एलीफेंटा केव्स

एलीफेंटा केव्स
एलीफेंटा केव्स

Alephanta island मुंबई के तट से कुछ दूरी पर स्थित है यह भारत के सबसे प्राचीन स्थानों में से एक है। इसको पत्थरों से काट कर बनाया गया है। एलीफेंटा की गुफाएं एक वास्तुशिल्प आश्चर्य है जो 60000 वर्ग फुट में फैला हुआ है। इस जगह को युनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया है।

सिद्धिविनायक मंदिर

सिद्धिविनायक मंदिर
सिद्धिविनायक मंदिर

मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर बहुत ही प्राचीन मंदिर है। यह देश के धनी मंदिरों में से एक हैं। यहां की वास्तुकला बहुत ही अद्भुत है। धार्मिक आस्था का बहुत ही पवित्र स्थान है। मंदिर में नक्काशी बहुत ही बारीकी से की गई है। मुंबई में गणपति उत्सव भी बहुत धूम धाम से मनाया जाता है।

हाजी अली दरगाह

हाजी अली दरगाह
हाजी अली दरगाह

मुंबई में हाजी अली दरगाह समुंदर में तैरती एक विशाल ईमारत है। ऐसा माना जाता है कि जब पीर हाजी अली मक्का की यात्रा पर जा रहे थे यात्रा के दौरान उनका देहान्त हो गया था। और उनका ताबूत समुद्र में बहता हुआ मुंबई के तट पर आ पहुंचा और चमत्कार पूर्ण रूप से इस दरगाह का निर्माण हुआ

जुहू बीच

जुहू बीच
जुहू बीच

मुंबई में जुहू बीच अरब सागर की तट पर स्थित है। जुहू बीच पिकनिक के लिहाज से बहुत ही अच्छा विकल्प है। शाम के समय यहां का नजारा बहुत खूबसूरत होता है। यहां का शान्त वातावरण बहुत ही सुकून देता है। यहां पर आप केमरा ले कर जाए तो अच्छी फोटो ग्राफी कर सकते हैं।

महालक्ष्मी मंदिर

महालक्ष्मी मंदिर
महालक्ष्मी मंदिर

महालक्ष्मी मंदिर देवी लक्ष्मी माता जी का मंदिर है जो कि मुंबई में बहुत ही प्रसिद्ध स्थान है यह लोगों की आस्था का केंद्र हैं। महालक्ष्मी मंदिर हाजी अली दरगाह से थोड़ी ही दूरी पर स्थित है। यह स्थान मुंबई के दर्शनीय स्थलों में से एक हैं। यहां पर लोग बहुत दूर-दूर से दर्शन करने आते हैं। यह मंदिर बहुत ही विशाल मंदिर है। इस मंदिर से कई पौराणिक कथाएं भी प्रचलित हैं।

महाकाली गुफाएं

महाकाली गुफाएं
महाकाली गुफाएं

महाकाली गुफाएं बहुत ही सुन्दर और अद्भुत गुफाएं है। इन गुफाओं में भगवान् बुद्ध की मूर्तियां और स्पुत है। इन गुफाओं को कोंडिवाइट गुफाओं के नाम से भी जाना जाता है। 19 गुफाओं का यह समूह बहुत खूबसूरत स्थान है। अगर आप मुंबई में कुछ अलग ही चीज देखने की तलाश कर रहे हैं

तोसी लिंक ब्रिज

तोसी लिंक ब्रिज
तोसी लिंक ब्रिज

यह लिंक मुंबई का बहुत प्रसिद्ध लिंक है। दरअसल यह लिंक एक लटकता हुआ पुल है। यह लिंक बांद्रा वर्ली सी लिंक के नाम से भी जाना जाता है। यह लिंक वर्ली से बांद्रा लगभग 10 से 12 मिनट में पहुंचा देता है। यह लिंक मुंबई की शान है इस लिंक की अद्भुत संरचना देखकर मुंबई आने वाला हर इंसान तारीफ जरूर करता है।

एक्सेल वर्ल्ड

एक्सेल वर्ल्ड
एक्सेल वर्ल्ड

एक्सेल वर्ल्ड मुंबई में लगभग 26 सालो से मौजूद है। यह मुंबई की रोमांचक जगहों में सबसे प्रमुख जगह है। पूरे सप्ताह के काम के बाद अगर आप वीकेंड पर एन्जॉय की सोच रहे हैं तो आप अपने दोस्तो या परिवार के साथ यहां पर छुट्टी का भरपूर आनंद ले सकते हैं।

विक्टोरिया टर्मिनस

विक्टोरिया टर्मिनस
विक्टोरिया टर्मिनस

विक्टोरिया टर्मिनस को मुंबई में अंग्रेजो के समय में बनाया गया है। यह स्थान अंग्रेजो का बहुत बड़ा व्यापारिक केंद्र हुआ करता था। इसकी वास्तु कला बहुत ही अद्भुत एवम् प्रशंसनीय है। इस जगह को युनेस्को द्वारा विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया गया है। यह स्थल ब्रिटिश राज का प्रतीक है। यह शहर के केंद्र से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है

नाइट लाइफ मुंबई

नाइट लाइफ मुंबई
नाइट लाइफ मुंबई

मुंबई में रात के समय क्लब और डिस्को का लोग भरपूर आनंद लेते हैं मुंबई के बारे में कहा जाता है कि यह शहर कभी सोता नहीं है मुंबई की नाइट लाइफ एक अलग ही दुनिया है जो हमेशा अपनी एक अलग ही धुन में मशगूल रहता है। मुंबई में चलने वाली डिस्को और क्लब पार्टियां पर्यटकों को सबसे ज्यादा आकर्षित करती है।

कान्हेरी गुफाएं

कान्हेरी गुफाएं
कान्हेरी गुफाएं

यह गुफाएं कभी बौद्ध भिक्षुओं का घर हुआ करती थीं। जिन्होने इन गुफाओं के यहां पर ध्यान एवम् अध्ययन किया था। यहां की नक्काशी, शिलालेख, मूर्तियां और पेंटिंग देखने के लिए मुंबई की प्रसिद्ध जगह में से है। इस जगह के देखने का समय सुबह 7.30 से शाम 5 बजे तक का है।

गोरई बीच

गोरई बीच
गोरई बीच

यह बीच मुंबई में बहुत ही शान्त वातावरण में मौजूद है। यह बीच शहर के केंद्र से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अरब सागर की लहरें शाम के समय बहुत अच्छी लगती है। आप अपने परिवार या दोस्तो के साथ कुछ समय शान्त वातावरण में बिताना चाहते हैं

आइस बार

आइस बार
आइस बार

मुंबई में आइस बार इसलिए प्रसिद्ध है कि मुंबई में ज्यादा ठंड नहीं पड़ती है इसलिए गर्मियों के मौसम में पर्यटक और स्थानीय लोग ठंडी-ठंडी वादियों का एहसास कर सके। मुंबई की प्रचंड गर्मी से राहत पाने के लिए बहुत लोग इस आइस बार में मज़े लेने आते हैं।

माउंट मेरी चर्च

माउंट मेरी चर्च
माउंट मेरी चर्च

माउंट मेरी चर्च एक रोमन कैथोलिक चर्च है इसका निर्माण 1760 में किया गया है। यह स्थान माउंट मेरी का प्रसिद्ध मंदिर है। यह स्थान मुंबई में बांद्रा में स्थित है। यहां कुमारी मेरी का जन्म दिवस 8 सितंबर के पश्चात एक सप्ताह तक मानते हैं।

छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय

छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय
छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय

इसका निर्माण 1922 में हुआ था। यह स्थान मुंबई में मरीन ड्राइव और ताज होटल से वॉकिंग डिस्टेंस पर स्थित है। इसके चारो और गार्डन है जहा पर आप कुछ समय के लिए रिलेक्स होना चाहते है तो यह अच्छा स्थान है। इसमें तीन फ्लोर है।

संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान

संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान
संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान

यह उद्यान लगभग 104 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। यह स्थान भारत के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यानों में आता है। यहां पर हर साल हजारों लोग आते हैं। यहां पर एक झील भी है जहा पर आप बोटिंग भी कर सकते हैं। यहां पर आप सुबह 7.30 से शाम 6.30 बजे तक जा सकते हैं।

Related posts