कोकिलाबेन के जन्मदिन को पुरे अम्बानी परिवार ने इस तरह किया सेलिब्रेट

Kokilaben Ambani birthday

अंबानी परिवार हर त्यौहार पूरे रीति रिवाज से मनाता है। इस बार मौका था मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी की मां कोकिला बेन अम्बानी के जन्मदिन का और पुरे अम्बानी परिवार ने इस दिन को भी त्यौहार की तरह ही सेलिब्रेट किया। बीते 24 फरवरी कोकिला जी का जन्मदिन मनाया था वो 85 साल की हो गई हैं। ऐसे में पूरा अंबानी खानदान एक छत के नीचे इकट्ठा हुआ।

मां के जन्मदिन को खास बनाने के लिए अंबानी परिवार ने कथा सप्ताह का आयोजन किया था। और यह कथा पुरे 7 दिनों तक चली। इस कथा का शुभारम्भ कोकिला जी के जन्मदिन की दिन किया गया । इस मोके पर कोकिला जी बेबी पिंक कलर की साडी में बहुत जच रही थी। मुकेश अंबानी ने सफेद रंग का कुर्ता पैजामा पहना हुआ था वही नीता जी ने लाल साड़ी बालो में गजरा और हैवी जूलरी पहनी थी । इस मौके पर टीना अंबानी ने पीच कलर की साड़ी कैरी की, जिस पर गोल्डन कलर से वर्क किया हुआ था।

जन्मदिन सेलिब्रेशन के वीडियो में पूरा अंबानी परिवार एक साथ पूजा करता हुआ नजर आया। इस दौरान अनिल अम्बानी पत्नी टीना अम्बानी के साथ, आकाश अम्बानी पत्नी श्लोका मेहता के साथ, ईशा अम्बानी, अनंत अम्बानी और राधिका मर्चेंट भी साथ ही नजर आई। सभी ने मिल कर श्रीनाथ जी की आरती की।

इस पाठ के अंतिम दिन घर की सभी महिलाओ ने गरबा भी किया। वही ईशा, श्लोका, राधिका ने कौन कहता है भगवान आते नहीं गाने पर मंगलाचरण किया।इस दौरान सभी पारम्परिक भारतीय परिधान में बहुत खूबसूरत लग रही थी ।

आपको बता दे कोकिलाबेन का जन्म 24 फरवरी 1934 को मध्यवर्गीय गुजराती परिवार में हुआ था ।कोकिलाबेन ने अपनी पढ़ाई गुजराती स्कूल से की थी। मुम्बई शिफ्ट होने के बाद वहां के माहौल में ढलने के लिए धीरूभाई अंबानी ने कोकिलाबेन को अंग्रेज़ी सिखने को कहा. एक ट्यूटर घर में बच्चों को पढ़ाने के लिए आता था। कोकिलाबेन ने भी उन्हीं से अंग्रेज़ी की शिक्षा ली।

धीरूभाई के मन में अपनी पत्नि के लिए इज्जत इस कदर थी कि वो अपने सभी नए काम में कोकिलाबेन को शामिल करते थे। वो उन्हें अपने हर प्रोजेक्ट को कोकिलाबेन से बात करके ही आगे बढ़ाते थे। नए काम के शुभारंभ के लिए साथ धीरूभाई अपनी पत्नी को भी साथ लेकर जाया करते थे। मुंबई में ‘कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल’ नामक एक बहुउद्देश्यीय अस्पताल का नाम उनके ही नाम पर रखा गया है, जिसे भारत के शीर्ष अस्पतालों में से एक माना जाता है।

Related posts