40वां जन्मदिन मना रही प्रियंका चोपड़ा, कुछ ऐसा रहा ग्लोबल स्टार बनने का सफर

Priyanka Chopra

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज यानी 18 जुलाई को अपना 40वां जन्मदिन मना रही है. प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर में हुआ था। आज के समय में प्रियंका विश्व में अपना खूब नाम बना चुकी है तो आइये आज उनके जन्मदिन पर जानते है उनके जीवन का सफर.

प्रियंका चोपड़ा का परिवार

प्रियंका चोपड़ा का जन्म अशोक चोपड़ा और मधु चोपड़ा के घर में हुआ था। प्रियंका के माता पिता आर्मी में डॉक्टर के पद पर काम कर चुके हैं। प्रियंका के पिता अब इस दुनिया में नहीं है. वही प्रियंका चोपड़ा के एक छोटा भाई है- सिद्धार्थ चोपड़ा है।

प्रियंका चोपड़ा की शिक्षा

प्रियंका के माता पिता सेना में कार्य करते थे जिसके कारण इनके माता पिता की बदली होती रही है ऐसे में प्रियंका ने कई जगह से अपनी शिक्षा प्राप्त की है. प्रियंका ने अपनी पढ़ाई लखनऊ के लामर्ट्स स्कूल और बरेली के सैंट मारिया गोरेटी कॉलेज, से पूरी की. प्रियंका 13 साल की उम्र में अमेरिका चली गई थी और उन्होंने यहां तीन साल तक पढ़ाई की है. तीन साल के बाद प्रियंका भारत लोटी और फिर उन्होंने अपने 12th तक की पढ़ाई बरेली के आर्मी स्कूल से पूरी की. इसके बाद प्रियंका ने जय हिंद कॉलेज और मुंबई के बसंत सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस में दाखिला लिया था, लेकिन मॉडलिंग के कारण प्रियंका ने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी.

प्रियंका चोपड़ा का करियर

Priyanka Chopra
Priyanka Chopra’s career

प्रियंका चोपड़ा साल 2000 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का हिस्सा बनीं और विश्व सुन्दरी 2000 का खिताब अपने नाम किया. मिस इंडिया वर्ल्ड जीतने के बाद प्रियंका ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. प्रियंका ने तमिल फिल्म थमिजहन से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था. इसके बाद इसी साल प्रियंका ने हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया. प्रियंका ने 2003 में फिल्म द हीरो: लव स्टोरी ऑफ़ अ स्पाई से बॉलीवुड में कदम रखा था. उस साल यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी और फिल्म में प्रियंका के किरदार को सराहा गया था।

वही फिर से साल 2003 में प्रियंका फिल्म अंदाज में अक्षय कुमार के अपोजिट नज़र आयी थी. प्रियंका ने इस फिल्म में सेकंड लीड एक्ट्रेस की भूमिका निभाई थी लेकिन उनके किरदार को काफी सराहा गया था. इसके बाद प्रियंका की साल 2004 में बैक टू बैक तीन फ़िल्में रिलीज हुई थी जिसमे प्लान,किस्मत और असम्भव शामिल थी हलाँकि ये तीनों ही फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही.

वही इसी साल डेविड धवन की कॉमेडी फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में प्रियंका को सलमान खान के अपोजिट देखा गया था. यह फिल्म काफी हिट रही और इस साल की तीसरी सुपरहिट फिल्म भी साबित हुई। इसके बाद प्रियंका को अब्बास-मस्तान की एतराज फिल्म में एक नकारात्मक भूमिका में देखा गया था और इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया था. वही इस फिल्म के लिए प्रियंका को फिल्मफेयर अवार्ड्स में नेगेटिव रोल के लिए अवार्ड दिया गया था. इसके बार प्रियंका ने कई फिल्में की जिनमे से कुछ सफल हुई कुछ असफल.

बॉलीवुड में कई सालों तक नाम बनाने के बाद साल 2015 में प्रियंका ने हॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा उन्होंने एबीसी स्टूडियो में अमेरिकन थ्रिलर शो क्वांटिको के जरिये हॉलीवुड डेब्यू किया. फिल्मों के सिवा प्रियंका ने गायिकी भी की है. प्रियंका को सिंगिंग की दुनिया में पहचान इन माय सिटी से मिली, इसके बाद एक्सोटिक और आई कांट मेक यू लव मी भी प्रियंका के गायन में शामिल हैं।

प्रियंका चोपड़ा की शादी

Priyanka Chopra and Nick Jonas
Priyanka Chopra’s married life

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चौपड़ा ने हॉलीवुड में अपने सफर के दौरान अमेरिकी सिंगर और अभिनेता निक जोनस को डेट किया जिसके बार दोनों ने दिसंबर 2018 में जोधपुर के उम्‍मैद भवन में हिंदू और क्रिश्‍चन समारोहों में शादी की। शादी के तीन साल बाद कपल साल 2022 जनवरी में सेरोगेसी के ज़रिये बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के माता-पिता बने।

प्रियंका चोपड़ा की नेटवर्थ

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की महंगी एक्ट्रेसेस में से एक है वो एक फिल्म के लिए करीब 12 करोड़ रुपये फीस चार्ज करती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका की कुल नेटवर्थ 35 मिलियन डॉलर यानी 270 करोड़ रुपये है। प्रियंका के पास जुहू में बीच फेसिंग वाला बंगला है जिसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपये हैं। इसके अलावा अमेरिका में भी 100 करोड़ से अधिक लागत वाला खूबसूरत विला है। प्रियंका चोपड़ा के पास अमेरिका में कई प्रॉपर्टीज़ है. उनके पास लंदन में एक पैराडाइसियल हवेली, एलए में एक भव्य हवेली, न्यू यॉक सिटी और मैनहट्टन में भी कुछ लग्जीरियस अपार्टमेंट भी हैं.

प्रियंका फिल्मों के सिवा ब्रांड एंडोर्समेंट, इवेंट अपीयरेंस, सोशल मीडिया पोस्ट और उनके प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल पिक्चर्स से भी पैसा कमाती है।

प्रियंका चोपड़ा का कार कलेक्शन

Priyanka Chopra
Priyanka Chopra’s car collection

प्रियंका चोपड़ा को कई महंगी गाड़ियों का शौक है उनके कार कलेक्शन में 5.25 करोड़ रुपये की रोल्स रॉयस घोस्ट, 58.70 लाख रुपये की बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज की, 1.5 करोड़ रुपये की बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज की, पोर्शे कायेन, मर्सिडीज बेंज ई- क्लास, मर्सिडीज बेंस एस- क्लास और ऑडी क्यू7 जैसी गाड़ियां शामिल है।

Related posts