आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 3 November 2022

bollywood news

3 नवंबर को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी कई दिलचस्प और हैरान करने वाली खबरें सामने आई हैं। जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे है. यहां आपको 3 नवंबर की पांच बड़ी खबरें पढ़ने को मिलेंगी।

मराठी इंडस्ट्री में कदम रखेंगे अक्षय कुमार

Akshay Kumar
Akshay Kumar to play Shivaji in Marathi debut

बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। वही अब अक्षय एक और इंडस्ट्री में जगह बनाने वाले हैं। दरअसल, अक्षय मराठी सिनेमा में डेब्यू करने वाले है। छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित महेश मांजरेकर की फिल्म वेडात मराठे वीर दौडले सात में छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाकर अक्षय मराठी इंडस्ट्री में डेब्यू करेगें।

10 मिनट के लिए फ्री देख सकेंगे ‘ब्रह्मास्त्र’

Brahmastra
Disney+ Hotstar releases the first 10 minutes of Brahmastra for FREE!

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। फिल्म 4 नवंबर को डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी, फिल्म की स्ट्रीमिंग से पहले मेकर्स ने बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के तहत फिल्म की स्ट्रीमिंग के शुरुआती 10 मिनट सभी के लिए फ्री होंगे।

एक्टर अंशुमन झा ने रचाई शादी

Anshuman Jha
Anshuman Jha ties knot with Sierra Winters in intimate wedding

अभिनेता और फिल्ममेकर अंशुमन झा ने शादी रचा ली है। अंशुमन ने उत्तरी कैरोलिना में एथलीट सिएरा विंटर्स के साथ सात फेरे लिए है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शादी समारोह में कुछ करीबी ही शामिल हुए थे।

पलक तिवारी के हाथ लगी एक और बॉलीवुड फिल्म

Sanjay Dutt , Mouni Roy, Palak Tiwari
Sanjay Dutt , Mouni Roy, Palak Tiwari feature in horror-comedy ‘The Virgin Tree’

एक्ट्रेस पलक तिवारी जल्द ही सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान में नज़र आने वाली है। वही अब उनके हाथ एक और फिल्म लग गई है। पलक तिवारी संजय दत्त के साथ ‘द वर्जिन ट्री’ फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में पलक के साथ-साथ सनी सिंह और मौनी राय भी नजर आएंगी।

पवन सिंह की पत्नी ने उनपर लगाए गंभीर आरोप

Pawan Singh
Bhojpuri star Pawan Singh’s wife Jyoti accuses him of mental harassment, forcing abortion

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह पर उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ज्योति सिंह ने अभिनेता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कर बताया कि पवन ने उन्हें मेंटली हैरेस किया है। वही ज्योति सिंह ने खुलासा किया की पवन सिंह ने उन्हें आत्महत्या करने के लिए उकसाया और पवन सिंह ने उन्हें बच्चा गिराने का फैसला लेने पर भी मजबूर किया।

Related posts