आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 22 January 2021

Top 5 News

प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी के जरिए बनी माँ

Priyanka Chopra and Nick Jonas
Priyanka Chopra and Nick Jonas turn parents

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बीते रात घोषणा करते हुए बताया कि प्रियंका और निक सरोगेसी के माध्यम से एक बच्चे के पेरेंट्स बने है. प्रियंका और निक ने साल 2018 मे शादी रचाई थी.

आमिर खान बैसाखी पर ही लाएंगे अपनी फिल्म

Laal Singh Chaddha
Laal Singh Chaddha Release Date Remains Unchanged

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा अपनी तय तारीख को ही बॉक्स ऑफिस पर आएगी। आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने इंस्टाग्राम पर आधिकारिक ऐलान करते हुए बताया है कि फिल्म लाल सिंह चड्ढा बैसाखी के मौके पर सिनेमाघरों में पहुंचेगी.

दुलकर सलमान जल्द ही करेंगे ओटीटी डेब्यू

Dulquer Salmaan
Dulquer Salmaan to make his OTT debut with Raj & DK’s Netflix series

मलयालम एक्टर दुलकर सलमान जल्द ओटीटी पर कदम रखने की तैयारी में हैं। खबरें हैं कि दुलकर सलमान जल्द ही डायरेक्टर जोड़ी राज एंड डीके की अपकमिंग वेब सीरीज में दिखाई देंगे, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

कैंसर से जूझ रही 37 वर्षीय अभिनेत्री हमसा नंदिनी

Hamsa Nandini
Hamsa Nandini diagnosed with breast cancer

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी 37 वर्षीय अभिनेत्री हमसा नंदिनी ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं. नंदिनी इन दिनों अपने कीमोथेरेपी सेशन रही हैं। इलाज की वजह से उन्हें बाल्ड होना पड़ा ऐसे में नंदिनी ने इस बाल्ड लुक की कुछ तस्वीरें फैंस के साथ भी शेयर की गई है.

अहान शेट्टी 2022 में करेंगे तानिया श्रॉफ से शादी

Ahan Shetty
Ahan Shetty will marry Tania Shroff in 2022

फिल्म तड़प से बॉलीवुड मे डेब्यू करने वाले ऐक्टर अहान शेट्टी अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ के साथ साल 2022 में ही शादी कर सकते हैं.

Related posts